ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सदन चलाने में करें सहयोगः नीतीश

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
सदन चलाने में करें सहयोगः नीतीश

file photo

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में सदस्यों द्वारा मर्यादा तोडने को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि बुधवार को हम प्रधानमंत्री जी के साथ बैठक में व्यस्त रहे। यहां आने के बाद इसके संबंध में हमें जानकारी मिली है। गुरुûवार को हम सब इस पर विचार–विमर्श करेंगे। सबको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सदन की कार्यवाही में किसी भी तरह का व्यवधान न हो। स्पीकर साहब को सदन चलाने में सहयोग करें‚ चाहे पक्ष हो या विपक्ष। जिनसे भूल हुई है‚ उन्होंने क्षमा भी मांग ली है। रामसूरत राय ने आरोप का जवाब दे दिया शराबबंदी को लेकर मंत्री पर लगाये गये आरोपों के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि रामसूरत राय ने बुधवार को ही स्पष्ट रूप से सारी बातें रख दी थीं। उनके परिवार का बंटवारा पहले ही हो चुका है। उन्होंने कभी भी नहीं कहा है कि जो भी इसके लिए जिम्मेवार हैं‚ उस पर कार्रवाई न हो। अनावश्यक रूप से उन पर जो भी आरोप लगाये गये हैं‚ उसका जवाब उन्होंने दे दिया है। शराबबंदी का निर्णय लिया गया‚ सदन में इस पर सर्वसम्मति थी। सभी सदस्यों ने वचन दिया था। उस समय महागठबंधन की सरकार थी। भाजपा एवं अन्य दलों के लोग उस समय विपक्ष में थे लेकिन सभी लोगों ने शराबबंदी का समर्थन किया था। कानून में संशोधन के कुछ प्रस्ताव लाये गये थे‚ जिस पर सभी लोगों ने अपनी सहमति दी थी। सभी लोगों ने खडे होकर संकल्प लिया था। हमलोगों ने शराबबंदी के पक्ष में जनवरी २०१७ में मानव श्रृंखला भी बनायी थी। मानव श्रृंखला में सभी दलों के लोगों ने हिस्सा लिया था। सभी को इसका ख्याल रखना चाहिए कि इसे आगे बढाना है। राष्ट्रपिता बापू की बातों को मानते हुए हमलोग इस पर काम कर रहे हैं। महिलाओं की मांग पर ही हमलोगों ने शराबबंदी लागू की थी। हम निरंतर लोगों को कहते रहे हैं कि इसको लेकर सजग रहिए और देखते रहिए। हम कुछ ही दिनों के अंतराल पर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक–ंएक चीज की जानकारी लेते रहते हैं। अगर किसी को भी शराब के कारोबार में लिप्त लोगों और शराब का सेवन करने वाले लोगों के बारे मे जानकारी मिलती है तो बिजली के खंभे पर अंकित टेलीफोन नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। उनका नाम उजागर नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो कोई भी दावा नहीं कर सकता है कि आप समाज में कोई भी काम कीजिएगा तो एक मत से इसे स्वीकार करेगा। चाहे धार्मिक चीजों को देख लें या ऐतिहासिक चीजों को‚ समाज में कुछ ऐसे तत्व होते हैं‚ कुछ ऐसे लोग होते हैं जो गलत रास्ते पर चलते हैं। अपराध को रोकने के लिए कानून बने हैं लेकिन लोग फिर भी अपराध करते हैं। उसे रोकने के लिए कडी कार्रवाई करनी पडती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे कानून–व्यवस्था का मामला हो या फिर शराबबंदी का मामला‚ सभी चीजों को लेकर हम निरंतर समीक्षा करते रहते हैं। बुधवार को सदन में भी गृह विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि अपराध के मामले पहले से काफी घटे हैं। शराबबंदी को लेकर सभी लोगों को सचेत रहना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
विधान परिषदः कहीं खुशी कहीं गम

विधान परिषदः कहीं खुशी कहीं गम

विनियोग विधेयक ध्वनिमत से पारित

विनियोग विधेयक ध्वनिमत से पारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend