ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर PM नरेंद्र मोदी को क्यों बुलानी पड़ी मुख्यमंत्रियों की मीटिंग?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों का साथ बैठक करेंगे. इस दौरान देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर चर्चा की जाएगी.

UB India News by UB India News
March 16, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
भारत खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश के टॉय उद्योग में बहुत बड़ी ताकत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना वायरस के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के बाद भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कई शहरों में लॉकडाउन भी लगाया जा चुका है वहीं कुछ जगहों पर नाइट कर्फ्यू भी लगा है. महाराष्ट्र में हालात इस कदर खराब हो रहे हैं कि कई और शहरों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है. पंजाब के आठ जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. राज्य और जिला प्रशासन कड़े नियम लागू कर रहे हैं और वैक्सीनेशन को तेज करने की जरूरत पता लगने लगी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में कोरोना की स्थिति और हालात से निपटने को लेकर चर्चा की जाएगी.

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामला आए सामने
देश में पिछले कुछ हफ्तों में सबसे ज्यादा हालात महाराष्ट्र में बिगड़ रहे हैं. पिछले एक सप्ताह में कोरोना के देशभर में जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें से 61 फीसद मामले महाराष्ट्र के ही हैं. सोमवार को देश में कोरोना के 24,458 मामले सामने आए जो रविवार को मिले 26,386 मरीजों से कुछ कम रहा. आमतौर पर सोमवार को नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी जाती है जो इस सोमवार नहीं हुआ. पिछले हफ्ते सोमवार को इस हफ्ते से 9000 कम केस सामने आए थे.

RELATED POSTS

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

पंजाब में 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को राज्य में बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षाओं को एक महीने के लिए टालने की घोषणा की. पीएसईबी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं अब नौ अप्रैल के बजाय चार मई से शुरू होंगी. 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी, जो पहले 22 मार्च से शुरू होनी थीं. 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 मई को समाप्त होंगी. पीएसईबी नियंत्रक (परीक्षा) जनक राज के अनुसार, कक्षा 10 और 12 की तीन घंटे की परीक्षा क्रमशः 10 बजे और दोपहर दो बजे शुरू होगी.

महाराष्ट्र से इंदौर आने वाले हवाई यात्रियों को दिखानी होगी नेगेटिव रिपोर्ट
कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र से इंदौर आने वाले हवाई यात्रियों के लिए स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को विशेष आदेश जारी किया. इसके तहत यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर यह जांच रिपोर्ट दिखाना कानूनन अनिवार्य कर दिया गया है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हैं. अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी महाराष्ट्र में महामारी के नये मामलों में तेज उछाल के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर संक्रमण रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष सिंह ने यह आदेश जारी किया. उन्होंने आदेश के हवाले से बताया, ‘हवाई मार्ग के जरिये महाराष्ट्र से इंदौर पहुंचने वाले सभी यात्रियों को अपने साथ आरटी-पीसीआर पद्धति की यह जांच रिपोर्ट रखना कानूनन अनिवार्य होगा कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं. यह रिपोर्ट यात्रा से 48 घंटे पहले की अवधि की होनी अनिवार्य है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
July 31, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
संस्थाओं के राजनीतिकरण का अपराध भी स्वीकार करें राहुलः सुशील मोदी

शीशे के घर में रह कर दूसरों पर पत्थरबाजी करना करें बंद

कोरोना को लेकर अलर्ट पर बिहार सरकार, होली मिलन समारोहों पर लगी रोक,दिल्ली में दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट का मिला पहला मरीज

कोरोना को लेकर अलर्ट पर बिहार सरकार, होली मिलन समारोहों पर लगी रोक,दिल्ली में दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट का मिला पहला मरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend