ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नंदीग्राम में ममता के साथ हुई घटना हादसा या हमला! रिपोर्ट पर चर्चा को लेकर EC की आज बैठक

सूत्रों के मुताबिक, दोनों पर्यवेक्षकों ने अलग-अलग रिपोर्ट रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घायल होना महज एक दुर्घटना थी न कि सोचा समझा हमला या साजिश. पर्यवेक्षकों ने हमले की आशंका को भी साफ-साफ नकारा है.

UB India News by UB India News
March 14, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय
0
नंदीग्राम में ममता के साथ हुई घटना हादसा या हमला! रिपोर्ट पर चर्चा को लेकर EC की आज बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जख्मी होने के मामले में राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे और विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक की रिपोर्ट पर निर्वाचन आयोग आज फैसला ले सकता है. चुनाव आयोग ने इस मसले पर बैठक बुलाई है. बैठक शुरू हो गई है. पर्यवेक्षकों और सचिव की रिपोर्ट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. शनिवार को ही घटना की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपी गई थी. मीटिंग के बाद ये साफ होने की संभावना है कि ममता के साथ नंदीग्राम में हुई घटना महज हादसा थी या हमला.

निर्वाचन आयोग को शनिवार देर शाम पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव की नई और विस्तृत रिपोर्ट मिली. इससे कुछ घंटों पहले ही विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और विशेष पर्यवेक्षक की रिपोर्ट भी मिली थीं. आज दोपहर की मीटिंग में ममता बनर्जी को लगी चोट से जुड़ी रिपोर्ट पर चर्चा होगी. मीटिंग के बाद ये साफ होने की संभावना है कि ममता के साथ नंदीग्राम में हुई घटना महज हादसा थी या हमला.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

सूत्रों के मुताबिक दोनों पर्यवेक्षकों ने अलग-अलग रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घायल होना महज एक दुर्घटना थी न कि सोचा समझा हमला या साजिश. पर्यवेक्षकों ने हमले की आशंका को भी साफ-साफ नकारा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भारी सुरक्षा के बीच थीं और उन पर हमले का कोई साक्ष्य भी जांच के दौरान नहीं मिला.

मुख्य सचिव की रिपोर्ट संतोषजनक नहीं

इसके बाद बंगाल के मुख्य सचिव आलापन बंदोपाध्याय ने भी निर्वाचन आयोग को अपनी नई जांच रिपोर्ट सौंप दी. इससे पहले शुक्रवार को मुख्य सचिव बंदोपाध्याय ने तय समय में चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंप दी थी, लेकिन उसमें कई जानकारी स्पष्ट नहीं थी. इससे संशय बढ़ रहा था. क्योंकि तथ्यों का जिक्र तो किया गया था, लेकिन घटना के कारणों का स्पष्ट ब्योरा नहीं था. इससे ये स्पष्ट नहीं था कि आखिर घटना की असली वजह क्या है?

इस पहली रिपोर्ट से यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि यह घटना कहां और कैसे हुई है? मुख्य सचिव ने भीड़ का दबाव, तंग सड़क, सड़क के एकदम किनारे मौजूद लोहे का खंभा, दरवाजे का झटके से बंद होना, ममता के बाहर निकले पैर का घायल होना जैसी तथ्यात्मक बातों का जिक्र अपनी रिपोर्ट में किया, लेकिन रिपोर्ट किसी निर्णय तक पहुंचने में मदद नहीं करती.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
अटकलों पर विराम, रालोसपा का आज होगा जदयू में विलय

अटकलों पर विराम, रालोसपा का आज होगा जदयू में विलय

आज से दो दिन की हड़ताल पर बैंक कर्मचारी, करना पड़ सकता है मुश्किल का सामना

आज से दो दिन की हड़ताल पर बैंक कर्मचारी, करना पड़ सकता है मुश्किल का सामना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend