उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के जदयू में विलय की चर्चा के बीच पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा‚ प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा‚ प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मधु मंजरी मेहता‚ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय महतो सहित तीन दर्जन से अधिक नेता राजद में शामिल हो गए। तेजस्वी यादव और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उपस्थिति में सभी ने राजद की सदस्यता ली। रालोसपा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी ने उपेन्द्र कुशवाहा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है और रालोसपा का विलय राजद में कर रहे हैं। कहा कि आने वाले समय में बापू सभागार में बडा कार्यक्रम होगा और छूटे हुए साथी भी राजद के साथ आ जाएंगे। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय जदयू में कराने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक १४ मार्च को उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का विलय जदयू हो जाएगा। इससे पार्टी नेताओं में काफी नाराजगी है। छह मार्च को भी रालोसपा के ४१ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले रालोसपा नेता विनय कुशवाहा ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने समुदाय को गुमराह किया है।
अब रालोसपा में कुशवाहा अकेले रह गयेः तेजस्वी रालोसपा नेताओं के राजद में शामिल होने के मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब रालोसपा में अकेले उपेन्द्र कुशवाहा रह गए हैं। भूदेव चौधरी पहले ही राजद में आ चुके हैं और राजद के टिकट से चुनाव भी जीते। तेजस्वी ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा कहा करते थे कि नीतीश कुमार जैसा दोस्त जिसके पास हो‚ उसे किसी दुश्मन की जरूरत नहीं। उसी उपेन्द्र कुशवाहा को नीतीश कुमार अब अच्छे लग रहे हैं। कहा कि शिक्षा के मुद्े पर नीतीश कुमार के खिलाफ कई आंदोलन उपेन्द्र कुशवाहा ने किए और जब बिहार बोर्ड की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं‚ शिक्षकों की बहाली सरकार नहीं कर रही है तो उपेन्द्र कुशवाहा को यह सब नहीं दिख रहा है। जिनके लिए नीतीश कुमार ने नीच शब्द का इस्तेमाल किया वही उनके गुण गा रहे हैं॥।
बिहार में होली के आसपास पुलिसकर्मियों पर 12 हमले, 2 ASI की मौत
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। होली के मौके पर राज्य के अलग-अलग...