ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव से अगले लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करेगी भाजपा

UB India News by UB India News
March 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, ब्लॉग, भाजपा
0
पंचायत चुनाव से अगले लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करेगी भाजपा

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा ने आगामी पंचायत चुनाव के जरिए संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़़ने की योजना बनायी है। पंचायत चुनाव के जरिए जुड़े़ कार्यकर्ता भाजपा के लिए वर्ष २०२४ के लोकसभा चुनाव में गदा भांजेंगे। भाजपा की यह दूरगामी रणनीति है। यही कारण है कि प्रदेश भाजपा ने जिला परिषद के चुनाव में अपने उम्मीदवार को लड़़ाने की घोषणा की है। दरअसल‚ पंचायत चुनाव को भाजपा अगले लोकसभा चुनाव का रिहर्सल मान कर चल रही है। पंचायत चुनाव में जो जमीन तैयार होगी वह जमीन भाजपा के अगले चुनावी महाभारत में काम आएगी। जिला परिषद चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा १६–२१ मार्च तक जिला परिषद क्षेत्र सह बैठक करने जा रही है। इस बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित रणनीति तैयार होगी। भाजपा ने अपनी हाल ही में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जुट जाने का निर्देश दिया है। बूथ तक के कार्यकर्ताओं को चुनाव में जोड़़ने की रणनीति तैयार की गई है। जिला परिषद के चुनाव के लिए जिला परिषद क्षेत्र का जातीय समीकरण‚ राजनीतिक समीकरण और सांगठनिक स्थिति गणना बैठायी जा रही है। २२–२५ मार्च तक शक्ति केन्द्रों में बैठक कर भाजपा चुनाव की रणनीति तैयार करेगी। प्रदेश भाजपा ने ६ अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन भाजपा के नेता १९९६ के पूर्व के पार्टी कार्यकर्ताओं को यथोचित सम्मान देकर‚ उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करेंगे। इसके बाद १४ अप्रैल को अम्बेडकर जयंती है जिसे हमारी पार्टी हर वर्ष समरसता दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन भाजपा प्रत्येक मंडल में सभाओं का आयोजन करेगी। किसी भी चुनाव में भाजपा राजद के १५ वर्षों के शासन से तुलना करने में परहेज नहीं करेगी। भाजपा ने एक बार फिर दावा किया है कि बिहार में सुशासन है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में यह भी दावा किया गया है कि आर्गनाइज्ड क्राइम (डकैती‚ अपहरण‚ लूट‚ फिरौती) बिहार से खत्म हो चुका है। नक्सली घटनाओं में १०० फीसद की कमी रिपोर्ट कर ली गयी है और अब बिहार एनसीआरबी के आंकडों में राष्ट्रीय औसत के हिसाब से लगभग पिछले पायदान पर है। भाजपा की ६–७ मार्च को दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में भी राजद के पिछले १५ वर्षों के शासन से तुलना कर भाजपा ने अपनी पीठ थपथपाई है। भाजपा ने अपने राजनीतिक प्रस्ताव के जरिए कहा है कि बिहार में आज से १५ वर्ष पूर्व राजद के शासनकाल में क्राइम और कानून व्यवस्था एक बडी समस्या थी। बिहार की जनता ने वर्ष २००५ में हमें जनता दल (यू) के साथ साझा सरकार बनाने और सुशासन के लिए ऐतिहासिक जनादेश दिया था। वस्तुतः वह जनादेश उस दौर की बेहद जटिल सामाजिक तथा राजनीतिक परिस्थितियों के आलोक में मिली थी। हमने अपने घोषणापत्र में बिहार की जनता से उन चुनौतियों से बाहर निकालने का वादा किया था और आज जब हम २०२० के तत्कालीन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बिहार का विषय लेकर आये हैं‚ तब मैं यह कह सकता हूं कि हमने ना सिर्फ बिहार को अराजक राजनीति से मुक्ति दिलायी है‚ बल्कि नए उदीयमान‚ आत्मनिर्भर तथा गौरवशाली अतीत से प्रेरित बिहार की नींव रखने में सफलता पायी है ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
भारत की आजादी में दांड़ी मार्च की रही है खास अहमियत

भारत की आजादी में दांड़ी मार्च की रही है खास अहमियत

उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे CM नीतीश कुमार से मिलने, विलय की बात खारिज

रालोसपा का जदयू में विलय : 14 मार्च को हो सकता इसका आधिकारिक ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend