• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

कांग्रेस की दशा देखकर उसके कट्टर समर्थक भी निःस्संदेह हताश हो रहे होंगे……

UB India News by UB India News
March 9, 2021
in VISHESH KHABRE, खास खबर, ब्लॉग, संपादकीय
0
कांग्रेस की दशा देखकर उसके कट्टर समर्थक भी निःस्संदेह हताश हो रहे होंगे……

RELATED POSTS

जातीय सर्वे के आंकड़ों ने मुसलमानों के बीच जातिविहीन समाज के मिथक को पूरी तरह खारिज दिया

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

कांग्रेस की दशा देखकर उसके कट्टर समर्थक भी निःस्संदेह हताश हो रहे होंगे। पार्टी के लिए चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के विधानसभा चुनाव कितने महत्वपूर्ण हैं; यह बताने की आवश्यकता नहीं। आपने गौर किया या नहीं‚ केंद्रीय नेताओं में केवल राहुल गांधी तमिलनाडु से पुडुचेरी और केरल तक के चुनाव प्रचार में दिख रहे हैं। प्रियंका वाड्रा भी असम में दिखी हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के रूप में पहचान रखने वाले कई चेहरे एक साथ जम्मू में एक मंच पर दिखे। उसके बाद अन्य कार्यक्रमों में या सोशल मीडिया से हमें उनके विचार सुनने को मिल रहे हैं। जिस समय संपूर्ण पूरी पार्टी को एकजुट होकर‚ जान–प्राण लगाकर विधानसभा चुनाव अभियान चलाना चाहिए था उस समय इस तरह के परिदृश्य पार्टी के भविष्य को लेकर निराशा ही बढ़ाएंगे।
भारतीय राजनीति की त्रासदी और विडंबना है कि लंबे समय तक किसी पार्टी में काम करने वाले नेता अगर पार्टी के हित का ध्यान रखते हुए कुछ ऐसे प्रश्न उठाते हैं‚ जो तात्कालिक नेतृत्व के थोड़ा भी विरु द्ध जाए तो उसे पार्टी विरोधी‚ विरोधी पार्टियों के इशारे पर काम करने वाला‚ विश्वासघाती और न जाने क्या–क्या करार दिया जाता है। कांग्रेस के अंदर नेताओं के जिस तबके को जी२३ नाम दिया गया है; उनमें ऐसे कौन हैं‚ जिनकी पहचान एक कट्टर कांग्रेसी की नहीं रही हैॽ किंतु गुलाम नबी आजाद के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्हें पार्टी से निकालने की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि वे भाजपा में जाने वाले हैं। अलग–अलग राज्यों में दूसरे नेताओं के खिलाफ भी पार्टी का एक समूह‚ जो १० जनपथ यानी सोनिया गांधी परिवार के प्रति निष्ठा रखता है उसका रवैया लगभग ऐसा ही है।
राज्य सभा में पार्टी के उप नेता आनंद शर्मा ने पीरजादा अब्बास सिद्दीकी जैसे सांप्रदायिक व्यक्ति और उनके संगठन इंडियन पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन को पार्टी के मूल सिद्धांतों के विपरीत क्या बताया उन पर भी हमले शुरू हो गए। अधीर रंजन चौधरी ने उन पर जिस तरह का जवाबी हमला किया‚ उनका उपहास उड़ाया उसे यहां दुहराने की जरूरत नहीं। कायदे से जब ऐसे वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव‚ संगठन में बदलाव‚ स्थाई अध्यक्ष आदि की मांग पत्र लिखकर सार्वजनिक तौर पर की गई तो उसे सकारात्मक oष्टिकोण से लिया जाना चाहिए था। कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व था कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाकर संगठन चुनाव‚ महाधिवेशन आदि की तिथि तय करते। अगर ऐसा हुआ होता तो निश्चित रूप से नौबत यहां तक नहीं आती। कांग्रेस इस समय नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली भाजपा से सीधे मोर्चा लेने में दुर्बल साबित हो रही है। ज्यादातर चुनावों में कांग्रेस इनका मुकाबला करने में सक्षम नहीं है। इसके कारणों की पड़ताल करते हुए नीति‚ रणनीति और नेतृत्व में आवश्यकतानुरूप बदलाव करने का माद्दा दिखाया जाना अपरिहार्य था और है। जब ऐसा नहीं हुआ और इसकी संभावना तक नहीं दिखी तभी नेताओं का धैर्य जवाब देने लगा। यह भी विचारणीय है कि इतने वरिष्ठ नेताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से या फिर अन्य मंचों से अपनी बात क्यों रखनी पड़ रही हैॽ
इसका मतलब यही है कि महत्वपूर्ण चुनावों की घोषणा के बावजूद कार्यकारी अध्यक्ष ने चुनावी अभियान और रणनीति पर इन सबके साथ विचार–विमर्श तथा इनकी भूमिका तय करने की पहल नहीं की है। कांग्रेस के पास लोक सभा में जो ५३ सीटें हैं उनमें से २९ इन्हीं प्रदेशों से हैं। इन राज्यों में कांग्रेस के विधानसभा सदस्यों की संख्या पिछले चुनाव में १११ थी। सभी स्थानों को मिला दे तो विधानसभा सीटों के अनुसार कांग्रेस तीसरे तथा लोक सभा के अनुसार पहले नंबर की पार्टी है। दक्षिणी राज्य वैसे भी संकट के समय कांग्रेस को संभालते रहे हैं। १९७७ में भले उत्तर भारत से कांग्रेस साफ हो गई‚ लेकिन दक्षिण भारत ने इंदिरा गांधी का साथ दिया था। अगर २००४ और २००९ में कांग्रेस अपने नेतृत्व में यूपीए की सरकार बना सकी तो उसके पीछे दक्षिण के राज्यों से प्राप्त अपनी और साथी दलों की सीटों का मुख्य योगदान था। आज अगर कांग्रेस संसद में कमजोर है तो उसका कारण भी इसी में निहित है। वस्तुतः इन चुनावों में हताशा को पीछे रखकर कांग्रेस को जी जान से जुट जाना चाहिए था। यहां सोच यह है कि एकमात्र राहुल गांधी का चेहरा ही जनता और पार्टी के सामने दिखना चाहिए। यानी इन राज्यों में कांग्रेस को अगर सफलता मिलती है तो उसका पूरा श्रेय परिवार को मिलेगा। इसके बाद उनकी नेतृत्व क्षमता पर प्रश्न उठाने वालों की आवाज कमजोर हो जाएंगी। केरल में हमेशा लड़ाई वाम मोर्चे वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के बीच रही है। हर चुनाव में सत्ता की अदला–बदली होती रही है। चूंकि इस समय वाममोर्चा सत्ता में है इसलिए कांग्रेसी नेतृत्व वाले मोर्चे के सत्ता में लौटने की संभावना राहुल और उनके रणनीतिकार को दिख रही होगी। लोक सभा चुनाव में केरल ने १५ सीटें कांग्रेस को दी।
भाजपा अभी वहां इतनी मजबूत नहीं दिखती है कि कांग्रेस के सत्ता में आने के मार्ग को बाधित कर सके। असम में भी मतदाताओं के पास दो ही विकल्प हैं। या तो वे भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ जाएं या कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन के। इसमें भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद सोनिया‚ राहुल और उनके रणनीतिकार कर रहे होंगे। तमिलनाडु में कांग्रेस को द्रमुक के सहारे अच्छी सीट पाने की उम्मीद हो सकती है। उम्मीद के अनुरूप परिणाम आए तो इन सारे नेताओं पर हमले होंगे तथा सोनिया‚ राहुल और प्रियंका की जय–जयकार सुनाई देगी। तात्कालिक रूप से उनके लिए यह सही लगे‚ इसमें कांग्रेस का हित कतई निहित नहीं है।
आखिर आनंद शर्मा ने यही कहा है कि बंगाल में आईपीएफ या ऐसे दूसरे समूहों के साथ गठबंधन कांग्रेस की मूल विचारधारा के विपरीत है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय तरु ण गोगोई ने अपने कार्यकाल में बदरु द्दीन को कभी कांग्रेस से सटने नहीं दिया। वे उनकी सांप्रदायिक एजेंडा को भली प्रकार जानते थे। आनंद शर्मा ने कहा है कि गठजोड़ पर विचार करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। हालांकि ये नेता पहले ऐसे गठजोड़ पर प्रश्न नहीं उठाते थे। इनके रहते भी सेक्युलरवाद की परिभाषा हमेशा सुविधाओं के अनुरूप दी गई। बहरहाल‚ परिणाम पिछले विधानसभा चुनावों से बेहतर हुए तो पूरे देश में ऐसे नेताओं को हाशिए पर डालने तथा सोनिया‚ राहुल व प्रियंका के प्रति निष्ठा रखने वाले लोगों को प्रश्रय देने की प्रक्रिया शुरू होगी। उसमें कांग्रेस का भविष्य क्या होगाॽ कांग्रेस का भला नहीं होने वाला। उसका राजनीतिक भविष्य और संकटग्रस्त होगा।

UB India News

UB India News

Related Posts

जातीय सर्वे के आंकड़ों ने मुसलमानों के बीच जातिविहीन समाज के मिथक को पूरी तरह खारिज दिया

जातीय सर्वे के आंकड़ों ने मुसलमानों के बीच जातिविहीन समाज के मिथक को पूरी तरह खारिज दिया

by UB India News
October 4, 2023
0

बिहार में 2 अक्टूबर को जारी हुए जातीय सर्वे के आंकड़ों ने मुसलमानों के बीच जातिविहीन समाज के मिथक को...

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

by UB India News
October 4, 2023
0

जैसे ही सर्दी का आगमन होता है तो दिल्ली एनसीआर के लोगों को पॅाल्यूशन का खतरा सताने लगता है. सरकार...

उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़कर ₹300

उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़कर ₹300

by UB India News
October 4, 2023
0

केंद्र सरकार ने बुधवार 4 अक्टूबर को उज्ज्वला योजना में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को...

महादेव बेटिंग ऐप: एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, कई स्पोर्ट्स सितारे भी रडार पर, 5000 करोड़ का है घोटाला

महादेव बेटिंग ऐप: एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, कई स्पोर्ट्स सितारे भी रडार पर, 5000 करोड़ का है घोटाला

by UB India News
October 4, 2023
0

ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी महादेव बेटिंग ऐप मामले में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा...

एशियन गेम्स में आज छठवें दिन भारत के शूटर्स ने  गोल्ड और 2 सिल्वर जीते , 8 गोल्ड 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स के एक संस्करण में बनाया सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड

by UB India News
October 4, 2023
0

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 2023 एशियन गेम्स में भारत ने इतिहास रच दिया है. 2023 एशियन गेम्स...

Next Post
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच सीधे राजनीतिक मुकाबले

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच सीधे राजनीतिक मुकाबले

कोलकाता अग्निकांड में 9 लोगों की मौत, सीएम ममता बनर्जी ने 10 लाख रुपए मुआवजा देने का किया ऐलान

कोलकाता अग्निकांड में 9 लोगों की मौत, सीएम ममता बनर्जी ने 10 लाख रुपए मुआवजा देने का किया ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN