ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकारी कार्यक्रम में मंत्री के भाई के शामिल होने पर हंगामा

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, विधानमंडल
0
सरकारी कार्यक्रम में मंत्री के भाई के शामिल होने पर हंगामा

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मंत्री के भाई द्वारा सरकारी कार्यक्रम का उद्घाटन करने तथा सरकारी वाहन वितरित करने पर शुक्रवार को विपक्ष ने विधानमंड़ल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। विधानसभा में जब इस मुद्’े को लेकर विपक्षी सदस्यों ने जमकर शोरगुल मचाया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो आश्चर्यजनक है। मैं इस मामले को देखूंगा। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नोत्तर काल समाप्त होने के तुरंत बाद राजद के भाई वीरेंद्र ने कहा कि हाजीपुर में एक सरकारी कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री मुकेश सहनी के बदले उनके भाई ने किया है‚ यह घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। इसके बाद विपक्ष के सदस्य अखबार की प्रति दिखाते हुए शोरगुल करने लगे। शोरगुल के बीच ही सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शून्यकाल को जारी रखा। इसी दौरान विपक्ष के सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अखबार की प्रति भेजी गई। मुख्यमंत्री ने अखबार में इससे संबंधित छपी खबर को देखने के बाद कहा‚ मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है‚ लेकिन यदि ऐसा हुआ है तो यह आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस मामले को मेरी जानकारी में लाया है। मैं इसका पता लगाउंगा। यदि ऐसा हुआ है‚ तो वह नहीं होना चाहिए था। मुख्यमंत्री के वक्तव्य के बाद विपक्ष के सदस्य शांत होकर अपनी सीट पर बैठ गये। इस दौरान श्री सहनी सदन में मौजूद नहीं थे। वहीं बिहार विधान परिषद में भी इस मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के निर्धारित समय से पूर्व ही स्थगित करनी पड़ी। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के आसन ग्रहण करते ही राजद के सुनील कुमार सिंह ने इस मामले को उठाया। तभी राजद के रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। राज्य में यह संदेश गया है कि मंत्री ने सरकारी कार्यक्रम में स्वयं न जाकर अपने परिवार को भेज दिया है। इसी दौरान राजद के सुबोध राय मंत्री ने सहनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। राजद सदस्यों के शोरगुल और नारेबाजी के कारण प्रश्नकाल लगभग छह मिनट तक बाधित रहा। शून्यकाल के समाप्त होते ही राजद के सुबोध राय ने एक बार फिर इस मामले को उठाते हुए श्री सहनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर नारेबाजी करने की। नारेबाजी और शोरगुल के बीच राजद के साथ ही कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यकारी सभापति का इस पर नियमन आना चाहिए। सुशासन की सरकार में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के साथ ही स्मार्ट गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। समारोह स्थल पर पहुंचे मत्स्यपालक मंत्री की गैरमौजूदगी के कारण अपनी समस्या से उन्हें अवगत नहीं करा सके। शोरगुल और नारेबाजी को देखते हुए सदन की कार्यवाही भोजनावकाश के लिए निर्धारित समय से सात मिनट पहले ही स्थगित करनी पड़ी। विधान परिषद् की कार्यवाही जब भोजनावकाश के बाद चल रही थी पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी के सदन में पहुंचने पर राजद के सदस्य हल्ला करने लगे। राजद के सुबोध कुमार एवं सुनील कुमार सिंह ने सरकारी कार्यक्रम में मंत्री के खुद न जाकर अपने भाई को भेजने के मामले को उठाया। इस घटना को आपत्तिजनक बताते हुए विपक्षी सदस्यों ने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग उठायी……

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
मुंगेर में भूमि विवाद में 3 की मौत , थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, कानून-व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

मुंगेर में भूमि विवाद में 3 की मौत , थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, कानून-व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

सोशल मीडिया के रेगूलेट करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तैयार नियमों को सुप्रीम कोर्ट ने कहा दंतविहीन हैं

सोशल मीडिया के रेगूलेट करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तैयार नियमों को सुप्रीम कोर्ट ने कहा दंतविहीन हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend