ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पक्ष–विपक्ष ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई

UB India News by UB India News
March 2, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
पक्ष–विपक्ष ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोमवार को कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे तो सभी सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। विधानसभा में आते ही अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सदन को सूचित किया कि सदन के नेता नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। इसके बाद सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। महागठबंधन की ओर से भाई वीरेंद्र ने बधाई दी तो मुख्यमंत्री ने खडे होकर सभी को प्रणाम किया।

10 से 12 साल में बंजर हो जायेगी पंजाब की जमीनः अमरेंद्र प्रताप

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बजट सत्र के ७वें दिन सोमवार को विधानसभा की दूसरी पाली में कृषि बजट पर चर्चा हुई। इस दौरान कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए वे सदन से वॉकऑउट कर गए। कृषि मंत्री ने विधानसभा में कहा कि १०–१२ साल बाद पंजाब की जमीन बंजर हो जाएगी‚ बिहार में ऐसा नहीं होगा। बिहार के किसानों को जागरूक बनाया जा रहा है‚ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद चिंतित हैं। लेकिन पंजाब के किसान भयावह स्थिति से गुजर रहे हैं‚ वहां अब भी किसान पराली जला रहे हैं। उन्होंने सदन में यह भी बताया कि प्रदेश में जहां–जहां चरवाहा विद्यालय खोला गया था‚ उन जगहों पर बीज गुणन केन्द्र खोले गए हैं‚ जहां सरकार बीज उपजाने का काम कर रही है।

दारोगा हत्याकांड़ की जांच सीबीआई से कराने की मांग
इससे पहले कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी शहीद दारोगा दिनेश राम का पोस्टर लेकर विधानसभा पोर्टिको में पहुंचीं। उन्होंने दारोगा के परिजनों को १ करोड मुआवजा देने की मांग की। साथ ही शहीद दारोगा की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। सीतामढी में शराब माफिया की गोली से दारोगा दिनेश राम शहीद हो गए थे। इस मामले को उठाते हुए कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि नीतीश सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं‚ शराब के कारोबारी पुलिस को गोली मार रहे हैं। इस की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। आरोपी कोई भी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।

माले विधायकों ने सदन के बाहर किया हंगामा
इससे पहले माले विधायकों ने विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा किया। रोजगार के मुद्’े को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार को १९ लाख रोजगारों के बारे में बताना चाहिए। माले विधायकों ने भी पोस्टर लेकर विधानसभा गेट के पास प्रदर्शन किया। किसानों के मुद्’े को लेकर सरकार के खिलाफ हंगामा किया। माले विधायकों ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अच्छा नहीं कर रही है। किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है‚ लेकिन सरकार को किसी तरह का फर्क नहीं पड रहा है। महंगाई आसमान छू रही है और नीतीश सरकार सोई हुई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
अपने वादे से विश्वासघात कर तानाशाही का रास्ता अपना रही है नीतीश सरकार: भाकपा-माले

अपने वादे से विश्वासघात कर तानाशाही का रास्ता अपना रही है नीतीश सरकार: भाकपा-माले

प्रदेश में चिकित्सकों के पद रिक्तः मंगल

अप्रैल से ऑनलाइन मिलेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्रः मंगल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend