ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी यादव, कहा-TMC को जिताने में पूरी ताकत लगाएंगे

UB India News by UB India News
March 1, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर
0
ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी यादव, कहा-TMC को जिताने में पूरी ताकत लगाएंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्‍वी यादव ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ भेंट कर संभावित गठबंधन के बारे में बात की, इस गठजोड़ के होने पर बिहार में कांग्रेस की सहयोगी आरजेडी, बंगाल में उसकी विरोधी बन जाएगी. तेजस्‍वी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से उनके कोलकाता स्थित ऑफिस ‘नबाना’ में बातचीत की, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई. बैठक के बाद बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्‍वी ने कहा, ‘वामदलों और कांग्रेस के साथ हमारा अलायंस केवल बिहार में है. यहां ममता दीदी के हाथ मजबूत करना और बीजेपी से मुकाबला करना हमारा कर्तव्‍य है.’31 साल के तेजस्‍वी ने कहा कि बंगाल में बड़ी संख्‍या में हिंदी बोलने वाले वोटर है और मेरे पिता लालू यादव ने तय किया है कि उनकी पार्टी पूरी तरह से ममता बनर्जी का समर्थन करेगी.

सूत्रों के मुताबिक, बिहार से आये हुए लोग जिन विधानसभा क्षेत्र में ज़्यादा हैं, ऐसे 4 से 7 सीट पर तृणमूल कांग्रेस आरजेडी को साथ लेकर चल सकती है. ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव ने ममता बनर्जी का पूर्ण समर्थन करने के लिए कहा है.

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी हम उनके (ममता बनर्जी) साथ खड़े होंगे. हमारी पहली प्राथमिकता बीजेपी को बंगाल की सत्ता में आने से रोकना है. साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि कितनी सीटों पर आरजेडी बंगाल की चुनाव में लड़ने वाली है ये अभी भी तय नहीं किया गया है. बिहार में आरजेडी जो गठबंधन में है, इस चुनाव में लड़ने से उसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

तेजस्वी यादव ने शनिवार को असम कांग्रेस प्रमुख रिपुन बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल की मुलाकात की थी. इसके बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि उनकी पार्टी असम में महागठबंधन का हिस्सा होगी.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में और असम में तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 27 मार्च, एक, छह, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे वहीं. वहीं असम की 126 सीटों पर 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है.वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन कर चुनावी मैदान में है. बीजेपी यहां सत्तारूढ़ टीएमसी और गठबंधन को कड़ा मुकाबला दे रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AIIMS में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AIIMS में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली

मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने 70वें जन्मदिन पर लगवाया कोरोना का टीका

मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने 70वें जन्मदिन पर लगवाया कोरोना का टीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend