ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्राइवेट अस्पतालों के लिए तय की गई यह राशि‚ सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त

मार्च से निजी केंद्रों पर टीकाकरण की इजाजत के बाद सरकार इसकी कीमत तय करने की ओर कदम बढ़ा चुकी है. सरकार की योजना के मुताबिक निजी अस्पताल कोरोना के टीके की एक डोज के लिए अधिकतम 250 रुपये ले सकते हैं. पहली मार्च से 60 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए और 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है. सरकारी अस्पतालों में कोरोना टीका मुफ्त लगाया जाएगा, जबकि निजी केंद्रों पर कीमत देकर टीका लगवाया जा सकता है.

UB India News by UB India News
February 28, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ
0
प्राइवेट अस्पतालों के लिए तय की गई यह राशि‚ सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

निजी अस्पताल कोविड़–१९ टीके की प्रति खुराक के लिए 250 रुपए तक का शुल्क ले सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। देश में एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमार लोगों का टीकाकरण करने की तैयारी चल रही है। उधर गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि कोरोना टीका लगवाने के लिए योग्य व्यक्ति एक मार्च से निजी अस्पतालों में २५० रुपए में टीके की एक खुराक ले सकते हैं। कोविड़–१९ टीका सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दिया जाएगा‚ जबकि निजी अस्पतालों में लोगों को इसके लिए भुगतान करना होगा। एक सूत्र ने बताया‚ “टीके के लिए अधिकतम शुल्क २५० रुपए लिया जाएगा‚ जिसमें १५० रुपए टीके की कीमत और १०० रुपए सेवा शुल्क है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।” सूत्रों के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि ‘ऑन–साइट’ पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध होगी‚ ताकि योग्य लाभार्थी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं और टीका लगवाएं। टीके के लाभार्थी को–विन २.० पोर्टल ड़ाउनलोड़ कर और आरोग्य सेतु आदि मोबाइल ऐप के जरिए पहले भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि ‘ऑन-साइट’ पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि योग्य लाभार्थी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं और टीका लगवाएं. टीके के लाभार्थी को-विन 2.0 पोर्टल डाउनलोड कर और आरोग्य सेतु आदि मोबाइल ऐप के जरिए पहले भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं. मंत्रालय ने कहा था कि लाभार्थी अपनी पसंद के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) को चुन सकते हैं और टीका लगवाने के लिए अपना समय निर्धारित करवा सकते हैं. मंत्रालय ने कहा था कि सभी लाभार्थियों को अपना एक तस्वीर युक्त पहचान पत्र–आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र–आदि लेकर टीकाकरण केंद्र जाना होगा. वहीं, किसी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्र का लाभार्थी होने की स्थिति में बीमारी से संबद्ध प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा, जिस पर पंजीकृत चिकित्सक के हस्ताक्षर होने चाहिए.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

45 से 59 साल के इन बीमारियों से ग्रसित लोगों को लाना होगा प्रमाणपत्र
वे मरीज जो दिल के मरीज हों हार्ट फ्लेयोर की शिकायत के बाद पिछले एक साल से इलाज चल रहा हो, जिनका हार्ट ट्रांसप्लांट हो चुका हो. या किसी भी तरह की दिल की बीमारी से ग्रसित हों वो भी लगवा सकेंगे टीका. भारत सरकार ने 45 से 59 साल के उन गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की एक सूची निकाली है जो टीका लगवा सकते हैं. दिल के मरीज हों और हाइपर टेंशन हों और डायबिटीज का इलाज चल रहा है. ये टीका वह भी लगवा सकते हैं जिनका किडनी और लीवर का ट्रांसप्लांट हो चुका हो.या जिनकी किडनी की बीमारी आखिरी स्टेज पर हो.

सांस की शिकायत वाले मरीज
वे कैंसर के मरीज जिनकी बीमारी का पता एक जुलाई 2020 को पता चला हो या फिर वे किसी कैंसर थैरेपी से गुजर रहे हों. एचआईवी से संक्रमित मरीज भी इस टीके को लगवा सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
अपराध नियंत्रण के लिए हो तेजी से ट्रायलः नीतीश

अपराध नियंत्रण के लिए हो तेजी से ट्रायलः नीतीश

अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ी, होने जा रही है सर्जरी

अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ी, होने जा रही है सर्जरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend