ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.ए.बोबड़े और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुआ पटना हाईकोर्ट के नव निर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन

पटना हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग से बुनियादी ढांचा बेहतर होगा। दो साल में निर्माण होना था, 116 करोड़ थी अनुमानित लागत, 203 करोड़ की लागत से बना शताब्दी भवन है। 4 फरवरी 2014 को भवन का हुआ शिलान्यास। सीएम नीतीश कुमार ने रखी थी आधारशिला।

UB India News by UB India News
February 27, 2021
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, पटना
0
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.ए.बोबड़े और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में हुआ पटना हाईकोर्ट के नव निर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने शनिवार को पटना हाईकोर्ट के शताब्दी भवन का उद्घाटन किया। सीजेआई रिबन काटकर नए भवन का उद्घाटन करने के साथ ही पट्टिका का भी अनावरण किया। पटना हाईकोर्ट की पुरानी बिल्डिंग के बिल्कुल बगल में ही नए भवन का निर्माण कार्य किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई दिग्गज उपस्थित हुए। इस मौके पर जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने दरभंगा महाराज केस फैसले का जिक्र किया, जिसके बाद संविधान का पहला संशोधन हुआ था। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के कई जज और देश भर के हाईकोर्ट के जज के अलावा बिहार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CJI अरविंद बोबडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

पटना हाईकोर्ट के नव निर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन करते भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एस.ए.बोबड़े और माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar #PatnaHighCourt pic.twitter.com/ozWaz9aKwt

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) February 27, 2021

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

रविशंकर प्रसाद बोले- जो भी मैं बन पाया पटना हाईकोर्ट की बड़ी भूमिका
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं जीवन में जो भी कुछ कर पाया हूं, जो भी बन पाया हूं उसमें पटना हाईकोर्ट की बहुत बड़ी भूमिका है। वर्षों यहां गुजारे हैं।

शताब्दी भवन में जानिए क्या हैं खास बातें
पटना हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग से बुनियादी ढांचा बेहतर होगा। नए भवन में 43 कोर्ट रूम, 57 चैंबर्स हैं। दो लाइब्रेरी और अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। 4 फरवरी 2014 को भवन का शिलान्यास हुआ था। सीएम नीतीश कुमार ने इसकी आधारशिला रखी थी। दो साल में इसका निर्माण होना था, 116 करोड़ थी अनुमानित लागत। 203 करोड़ की लागत से शताब्दी भवन का निर्माण हुआ है।

इस मौके पर पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शताब्दी भवन में बेहतर बुनियादी सुविधाएं होंगी। यह हाईकोर्ट के पुराने भवन के बगल में ही है। यहां दो लाइब्रेरी के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वृक्षारोपण किया। स्मृति चिन्ह और पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया जा रहा है।

पटना हाईकोर्ट के नव निर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन करते भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एस.ए.बोबड़े और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, बिहार. #PatnaHighCourt pic.twitter.com/q7PeZQF7aO

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) February 27, 2021

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस शताब्दी भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 फरवरी 2014 को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रेखा एम दोषित की उपस्थिति में किया था। 203.94 करोड़ की लागत से निर्मित इस शताब्दी भवन में 43 कोर्ट रूम और 57 चैम्बर्स के अलावा दो लाइब्रेरी तथा अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। हाईकोर्ट के पुराने भवन के ठीक पूरब इस नए भवन का निर्माण किया गया है।

पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी हुए शामिल
समारोह में सुप्रीम कोर्ट के तीन जज न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता शामिल हुए। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल और हाईकोर्ट के सभी जज उपस्थित हुए। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सीनियर एडवोकेट मनन कुमार मिश्रा भी शामिल हुए।

#LIVE: Inauguration of Centenary Building, Patna High Court https://t.co/IQyjNB3r93

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) February 27, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

Next Post
नल जल योजना में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों की खैर नहीं, नीतीश सरकार ने जारी की अधिसूचना

नल जल योजना में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों की खैर नहीं, नीतीश सरकार ने जारी की अधिसूचना

जल्द उद्योग के मामले में बिहार बनेगा आत्मनिर्भर:शाहनवाज हुसैन

जल्द उद्योग के मामले में बिहार बनेगा आत्मनिर्भर:शाहनवाज हुसैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend