ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इथेनॉल उत्पादन से पैदा होंगे रोजगार के अवसरः नीतीश

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार, कैरियर, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
सूबे में बढ़ी है उत्पादन और उत्पादकताः नीतीश

RELATED POSTS

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में १ अणे मार्ग स्थित संकल्प में बृहस्पतिवार को इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के संबंध में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष २००६ से ही काफी प्रयास किये गये हैं। वर्ष २०१६ में बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति बनाई गयी। किसी भी इंवेस्टर के लिए इस पॉलिसी को बहुत ही बेहतर ढंग से बनाया गया है। नीतीश ने कहा कि वर्ष २००६ में ही गन्ने से इथेनॉल के उत्पादन के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी गयी थी‚ जिसे उस समय की यूपीए की सरकार ने अस्वीकृत कर दिया था। उस समय एक बहुत बड़े निवेशक २१ हजार करोड़ रुपये का निवेश इथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि अब केंद्र की सरकार ने इथेनॉल उत्पादन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे बिहार में इथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में काफी निवेशक आयेंगे‚ इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही बंद चीनी मिलों की शुरुआत होगी एवं नये चीनी मिलें भी स्थापित होंगी। राज्य में गन्ना का भी उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को गन्ने का अधिक से अधिक मूल्य मिल सकेगा। इससे राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार होगा। राज्य में मक्के का भी उत्पादन काफी बढ़ा है। मक्के से भी इथेनॉल का उत्पादन किया जायेगा। इससे भी मक्का उत्पादक किसानों को काफी फायदा होगा। इससे पहले राज्य में इथेनॉल उत्पादन यूनिट की स्थापना‚ बंद चीनी मिलों की पुर्नस्थापना‚ नयी चीनी मिलों एवं अन्य संभावित उद्योगों की स्थापना के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा‚ प्रधान सचिव गन्ना उद्योग श्रीमती एन विजयालक्ष्मी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद‚ उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी‚ उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन‚ गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार‚ मुख्य सचिव दीपक कुमार‚ अपर मुख्य सचिव गृह सह मद्य निषेध‚ उत्पाद एवं निबंधन आमिर सुबहानी‚ अपर मुख्य सचिव उद्योग ब्रजेश मेहरोत्रा‚ प्रधान सचिव वित्त एस सिद्धार्थ‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ प्रधान सचिव गन्ना उद्योग‚ श्रीमती एन विजयालक्ष्मी‚ मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे‚ जबकि वीडि़यो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निवेश आयुक्त आरएस श्रीवास्तव जुड़े थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

Next Post
’15 साल बनाम 15 साल’ पर भिड़े डिप्टी सीएम तारकिशोर और तेजस्वी यादव

'15 साल बनाम 15 साल' पर भिड़े डिप्टी सीएम तारकिशोर और तेजस्वी यादव

सभी सदस्यों के आत्मसम्मान की होगी रक्षा

सभी सदस्यों के आत्मसम्मान की होगी रक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend