ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर लोकसभा में दिए अपना जवाब

UB India News by UB India News
February 13, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, सांसद
0
संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर लोकसभा में दिए अपना जवाब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन है. आज लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं हुआ. लोकसभा की कार्यवाही आज शाम 4 बजे के बदले सुबह 10 बजे से शुरू हुई. कोविड-19 संकट के कारण इस बजट सत्र की शुरुआत से लोकसभा की कार्यवाही 29 जनवरी और 1 फरवरी को छोड़कर शाम 4 बजे से आयोजित की जा रही थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर लोकसभा में अपना जवाब दे रही हैं. बता दें कि एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-2022 प्रस्तुत किया था.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट को देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की भूमिका रखने वाला बजट बताया है. सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थतियां भी सरकार को सुधार के कदम उठाने से डिगा नहीं सकीं. उन्होंने ये भी कहा कि सुधार के कदमों को उठाने का मकसद भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाना है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सदन में रहे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

वित्त मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती के मद्देनजर कई विशेषज्ञों से चर्चा के बाद यह बजट लाया गया है और इस बजट ने भारत के आत्मनिर्भर बनने की भूमिका रखी है. कुछ दूसरे देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अब भी है, लेकिन यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से काम हुआ और स्थिति से जिस तरह से निपटा गया है उसका नतीजा है कि अर्थव्यवस्था सतत रूप से आगे बढ़ रही है.

विपक्ष पर वित्त मंत्री सीतारमण का निशाना
सीतारमण ने विपक्षी कांग्रेस पर नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि आजादी के बाद से सत्ता में रहने वाली पार्टी को 1991 में आर्थिक सुधारों की बात सूझी. इस सरकार से और प्रधानमंत्री से बार-बार आर्थिक सुधारों को लेकर सवाल पूछे जाते हैं.

सीतारमण ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपने अभिभाषण में किसानों, पूंजी सृजन करने वाले उद्यमियों (वेल्थ क्रियेटर्स) की बात की. इन उद्यमियों के बिना अर्थव्यवस्था कैसे चलेगी? बार-बार सवाल खड़ा किया जा रहा है कि इस बजट में कृषि में आवंटन क्यों घटाया गया? इस बात को गलत तरह से रखा गया है. आपको किसानों की चिंता नहीं है? इसे ठीक से नहीं समझा गया क्योंकि पीएम किसान सम्मान योजना के शुरू होने से लेकर 10.75 करोड़ किसानों के बैंक खातो में 1.15 लाख करोड़ ट्रांसफर किया गया.

उन्होंने कहा कि हमारा आकलन है कि पश्चिम बंगाल के 65 लाख किसानों को इस योजना का पैसा नहीं दिया जा सका क्योंकि राज्य सरकार की ओर से इन किसानों की सूची नहीं आई, इसलिए हम बजट आवंटन का पूरा उपयोग नहीं कर सके.

लोकसभा में निर्मला सीतारमण के जवाब के दौरान बार बार दामाद शब्द गूंजा. वित्त मंत्री ने कहा कि हम न दामाद के लिए काम करते हैं और न ही Crony के लिए. हम जनता के लिए काम करते हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी के अनुभवों पर आधारित है जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे. तब 1991 के बाद लाइसेंस और कोटा राज जा रहा था उस दौरान गुजरात में कई काम हो रहे थे और उसी अनुभव के आधार पर अपने रिफॉर्म्स को इस बजट में शामिल किया- वित्त मंत्री

2013-14 में राजस्व के तहत 1,16,931 करोड़ रुपये,  पूंजी के तहत 86,741 करोड़ और 44,500 करोड़ रुपये पेंशन के तहत आवंटित किए गए थे. अब राजस्व के तहत 2,09,319 करोड़, पूंजी के तहत 1,13,734 करोड़ और पेंशन के तहत 1,33,825 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं- वित्त मंत्री

इस बार के बजट को इस तरीके से तैयार किया गया है, जिससे देश के हर नागरिकों की आकंक्षाओं को पूरा किया जा सके. सरकार को देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है- वित्त मंत्री

कोरोना महामारी के बावजूद भारत आत्मनिर्भर बनेगा. कोरोना भी हमारी सरकार को सुधार करने से नहीं रोक पाया. आने वाले समय में भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक होगा- निर्मला सीतारमण
महामारी की स्थिति में भी सरकार ने प्रोत्साहन और सुधार जैसे कार्य किए हैं. महामारी जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति सरकार को इस देश में दीर्घकालिक विकास को बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधारों पर फैसले लेने से नहीं रोक सकती है- निर्मला सीतारमण

मैं दृढ़ता से स्थापित करूंगा कि पानी और स्वच्छता लाने के बावजूद, कोर स्वास्थ्य के लिए आवंटन में कमी नहीं आई है. इसके विपरीत, यह बढ़ा है- लोकसभा में निर्मला सीतारमण
बजट भाषण में मैंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि हम स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण ले रहे हैं- वित्त मंत्री

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 28, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

Next Post
बिहार में राज्यपाल कोटे से 12 चेहरे बनेंगे एमएलसी

बिहार में राज्यपाल कोटे से 12 चेहरे बनेंगे एमएलसी

तिरंगे का अपमान कराने वालों के साथ बिहार नहीं:

सुशील मोदी का तेजस्वी पर हमला, कहा-किसानों के हत्यारों के साथ RJD ने किया गठबंधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend