ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद 150 मजदूर लापता, अबतक 10 शव बरामद

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'ग्लेशियर टूटने से चमोली जिले में आई बाढ़ में 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका है.'

UB India News by UB India News
February 9, 2021
in खास खबर, दुर्घटना
0
चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद 150 मजदूर लापता, अबतक 10 शव बरामद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को एक ग्लेशियर टूटने से भयंकर तबाही हुई है। उत्तराखंड में तबाही पर ITBP के डीजी ने कहा कि तपोवन NTPC प्लांट से करीब 10 शव बरामद किए गए हैं। हादसे के समय NTPC प्लांट में 100 लोग काम कर रहे थे। ग्लेशियर टूटने से तपोवन टनल ब्लॉक होने जाने से उसमें करीब 15 मजदूर फंसे हुए हैं उन्हें बचाने का काम जारी है। चमोली पुलिस ने बताया कि पानी का बहाव कर्णप्रयाग पहुंच गया है, नदी का जल स्तर सामान्य है और आपदा प्रभावित जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने हादसे में 150 लोगों की मौत की आशंका जताई है।

उत्तराखंड के चमोली से दुखद खबर है। यहां ग्लेशियर के टूटने के बाद अचानक बढ़े जल स्तर से ऋषि गंगा प्रोजेक्ट में कॉपर डैम टूट गया है। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों को हवाले से जानकारी दी कि इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 150 कर्मचारी लापता हैं। चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धौलीगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है। चमोली पुलिस ने बताया कि तपोवन इलाके में एक ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

Regarding the natural disaster in Uttarakhand, I've spoken to CM TS Rawat, DGs of ITBP & NDRF. All officers concerned are working on a war footing to rescue people. NDRF teams have left for rescue operations. Every possible help will be provided to Devbhoomi: HM Amit Shah pic.twitter.com/9NZ9K739XV

— ANI (@ANI) February 7, 2021

ITBP की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, नदी किनारे बने कई मकान भी पानी में बह गए हैं। ITBP के जवान मौके की तरफ रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा है कि चमोली ज़िले से एक आपदा का समाचार मिला है। ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं। किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें । सरकार सभी ज़रूरी कदम उठा रही है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डैम टूटने की ये घटना करीब 10 सवा दस बजे के आस पास हुई। घटना स्थल पर 70 से 75 लोग मौजूद थे। जिनमें से कुछ लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने यहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एसडीआरएफ और अन्य टीमें यहां पर पहुंच चुकी हैं। गनीमत की बात ये है कि स्थानीय जनसंख्या बांध टूटने से प्रभावित नहीं हुई है लेकिन उन्हें अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। बाकी टीमें रास्ते में हैं, जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच गई है। निचले इलाकों में अलर्ट कर दिया गया है क्योंकि बांध टूटने के बाद पानी तेजी से निचले इलाकों की तरफ जा रहा है। फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यहां चल रहे दो बड़े प्रोजेक्ट्स को बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन प्रशासन की पहली प्राथमिकता फंसे हुए लोगों की निकालने की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे के बाद ट्वीट कर कहा, ‘उत्तराखंड में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं. भारत उत्तराखंड के साथ खड़ा है और राष्ट्र सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता है. वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं और एनडीआरएफ की तैनाती, बचाव कार्य और राहत कार्यों में अपडेट प्राप्त कर रहे हैं.’

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘ग्लेशियर टूटने से चमोली जिले में आई बाढ़ में 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका है.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
बिहार में बनेगा टेक्सटाइल पार्क:रविशंकर प्रसाद

बिहार में बनेगा टेक्सटाइल पार्क:रविशंकर प्रसाद

हम मालिक नहीं‚ सेवक हैंः नीतीश

हम मालिक नहीं‚ सेवक हैंः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend