नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के पुलिस महानिरीक्षक के बवालियों पर शिकंजा कसे जाने को लेकर किए गए आदेश पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे हिटलरशाही फरमान बताते हुए कहा है कि अब हालात यह है कि अगर किसी ने सत्ता व्यवस्था के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी। मतलब नौकरी भी नहीं देंगे और विरोध भी प्रकट नहीं करने देंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार इतनी डर क्यों रही है।
मुसोलिनी और हिटलर को चुनौती दे रहे नीतीश कुमार कहते है अगर किसी ने सत्ता व्यवस्था के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी। मतलब नौकरी भी नहीं देंगे और विरोध भी प्रकट नहीं करने देंगे
बेचारे 40सीट के मुख्यमंत्री कितने डर रहे है? pic.twitter.com/h0TDkuR5vP
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 2, 2021
नीतीश कुमार ने सात निश्चय-2 में जो कहा, सो किया : संजय झा
वहीं बिहार के पूर्व मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय-2 में जो कहा, सो किया। मंगलवार की शाम उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह खुशखबरी है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 से इंटर उत्तीर्ण होने वाली अविवाहित छात्राओं को 25,000 और स्नातक उत्तीर्ण होने पर सभी छात्राओं को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी।
#खुशखबरी👍🏾
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 से इंटर उत्तीर्ण होने वाली अविवाहित छात्राओं को 25,000 और स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी।
माननीय सीएम श्री @NitishKumar ने #7Nishchay2 में जो कहा, सो किया। pic.twitter.com/k6o3QwjEZ7
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) February 2, 2021
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत वित्त वर्ष 2021-22 से इंटर उत्तीर्ण होने वाली अविवाहित छात्राओं को 25,000 और स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी।
एक और ट्वीट में संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सात निश्चय-2 के तहत विधानसभा चुनाव 2020 में किए गए वादों पर तेजी से काम हो रहा है। बिहार के सभी गांवों की गलियां सौर ऊर्जा से जगमग होंगी। प्रदेश के 1.14 लाख ग्रामीण वार्डों में करीब 10 लाख सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।