ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनता दरबार में डि़प्टी सीएम ने सुनी फरियाद

UB India News by UB India News
February 3, 2021
in पटना, भाजपा
0
जनता दरबार में डि़प्टी सीएम ने सुनी फरियाद

patna dy cm tarkishore prasad janta ke derbar mein

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मंगलवार को जनता के दरबार में उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन ५‚ देशरत्न मार्ग में हुआ‚ जिसमें उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ३०० से भी ज्यादा लोगों की फरियाद सुनकर उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। बिहार राज्य मौसमी ड़ीड़ीटी छिडकाव कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार रजक एवं अन्य प्रतिनिधियों ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर समूह घ के रिक्त पद पर नियुक्ति का अनुरोध किया। प्रतिनिधियों ने बताया कि रोस्टर क्लीयरेंस की वजह से उनकी नियुक्ति का मामला अधर में लटका हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग एवं पटना के जिलाधिकारी को इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित है एवं इसके लिए प्रत्येक विभागों से रिक्तियों मंगाई जा रही हैं। इस पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से रोजगार सृजन हेतु भी आवयक कदम उठाए जा रहे हैं। नालंदा के अस्थावां से आई नाजिया खातून ने देशना गांव के वार्ड नंबर ९ में आंगनबाडी सेविका की बहाली में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर गडबडी करने की शिकायत की। सहरसा से आए मनीष कुमार ने असिस्ट इंडिया के तहत कौशल विकास केंद्र आरंभ करने के संबंध में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान के माध्यम से कार्यान्वयन में सहयोग हेतु अनुरोध किया। भोजपुर से आई रखनी देवी ने जन वितरण प्रणाली के संबंध में अपनी समस्या का निराकरण का अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल बात कर मामले के समुचित निपटारे का निदæश दिया। नूरसराय नालंदा के पंकज कुमार ने उपमुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि मधुबनी जिला अंतर्गत २०१८ में कार्यपालक सहायकों की बहाली के लिए परीक्षा हुई थी‚ जिसमें उत्तीर्ण होने तथा पैनल में नाम होने के बावजूद भी अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई। उनके द्वारा बताया गया कि शासी परिषद् की बैठक में मुख्य सचिव के स्तर से हुए निर्णय के आलोक में प्रमंडल के किसी भी जिले में वैध पैनल में यदि योग्य अभ्यर्थी शेष हैं‚ तो उनके नियोजन के लिए संबंधित जिले से सूची मंगा कर कार्रवाई की जानी है। इसके आलोक में मधुबनी के जिलाधिकारी ने ६१ लोगों की सूची समस्तीपुर के जिलाधिकारी को भेजी है‚ परंतु सिर्फ २९ कार्यपालक सहायकों का ही नियोजन हो पाया है। शेष ३१ उम्मीदवारों का नियोजन अब भी होना बाकी है। उपमुख्यमंत्री ने समस्तीपुर के जिलाधिकारी को इस दिशा में अविलंब आवयक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएनवी इंडस्ट्रीज‚ भागलपुर के अमरदीप सिंह ने दक्षिण क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा उद्योगों को बढावा देने के लिए सहयोग नहीं किए जाने की शिकायत की। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मामले के संबंध में तत्काल संज्ञान लेकर निर्देश देते हुए कहा कि बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही हैंै‚ जिसमें बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं उनका सहयोग अति आवयक है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बैंक के अधिकारी बैंकों के माध्यम से क्रियान्वित हो रही योजनाओं के प्रति पूरी संवेदनशीलता बरतें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है….

मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है....

कुर्सी से चिपके रहकर बिहार को करना चाहते हैं बर्बाद :आरजेडी

बेचारे 40 सीट के मुख्यमंत्री कितने डर रहे हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend