ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बजट से ठगे गये आम आदमी व किसानः कांग्रेस

UB India News by UB India News
February 2, 2021
in कांग्रेस, पटना
0
बजट से ठगे गये आम आदमी व किसानः कांग्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के बिहार प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने कहा कि इस बजट में बिहार की पूरी उपेक्षा हुई है। यह बजट दिशाहीन एवं विकास विरोधी है। इस बजट में बेरोजगारी हटाने का कोई प्रावधान नहीं है। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं वहां सडक‚ रेलवे एवं इन्फ्रास्टर पर भारी निवेश का प्रावधान है जो केन्द्र सरकार की नीति को दर्शाता है। पेट्रोल‚ डीजल‚ रसोई गैस एवं उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ रही है‚ लेकिन मध्यम वर्ग के आयकर की सीमा में कोई बढत नहीं की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि मुनाफे में चल रहे सरकारी प्रतिष्ठानों को कम कीमत पर बेचने की तैयारी चल रही है। इस बजट में उद्योग एवं व्यापार को बढावा देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कांग्रेस के वरीय नेता एआईसीसी सदस्य तथा पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा ने कहा कि यह बजट बच्चों का खिलौना मात्र है। इसमें न तो किसान न बेरोजगार और ना ही महंगाई के लिए कोई उपाय किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट खाली डिब्बा खाली बोतल साबित हुआ। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने भी बजट को दिशाहीन बताया। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा‚ प्रवक्ता डॉ. हरखु झा और राजेश राठौड ने भी बजट को दिशाहीन एवं बेरोजगारी बढानेवाला बताया।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सदानंद सिंह ने कहा कि बजट से आम आदमी और किसानों को ठगा गया है। यह बजट निजीकरण और चुनाव वाले राज्यों को समर्पित है। इनकम टैक्स पेयर्स को कोई राहत नहीं दी गयी है। उल्टे इनकम टैक्स की चोरी करने वालों को इस बजट से बढावा मिलेगा। किसानों का इनकम बढाने के लिये कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। पूरे देश में मात्र ३० लाख किसानों को ही एमएसपी के दायरे में बढाया गया है। उपर से कृषि सेस के नाम पर डीजल में ४ रु और पेट्रोल पर २.५० रु सेस लगा कर जनता पर अतिरिक बोझ डाला गया है।

बजट निराशा पैदा करने : बसपा
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आज केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है वह निराशा पैदा करने वाला है। श्री कुशवाहा ने कहा कि बजट में बिहार प्रदेश को नजरअंदाज किया गया है। इस बजट से छात्रों‚ किसानों‚ युवाओं के साथ छोटे व्यापारियों को निराशा हुई है। कोरोना कल में जो मजदूर बिहार लौटकर आए थे उन्हें बिहार में ही रोजगार देने कि बात कही गई थी। पर‚ बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो दूर विशेष पैकेज भी नहीं दिया गया। सिर्फ आत्मनिर्भर भारत के स्लोगन से लोग आत्मनिर्भर नहीं होंगे बल्कि इसके लिए अलग से कुछ प्रावधान सरकार को इस बजट में करना चाहिए था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
बजट किसान और नौजवान विरोधीः पप्पू यादव

बजट किसान और नौजवान विरोधीः पप्पू यादव

यह देश बेचने वाला बजट, ‘अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता’ पर काम कर रही सरकार: तेजस्वी

यह देश बेचने वाला बजट, 'अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता' पर काम कर रही सरकार: तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend