ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अर्थव्यवस्था की गति तेज करने में सहायक होगा बजटः भाजपा

UB India News by UB India News
February 2, 2021
in पटना, भाजपा
0
अर्थव्यवस्था की गति तेज करने में सहायक होगा बजटः भाजपा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं‚ पदाधिकारियों‚ केन्द्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्रियों ने वितमंत्री द्वारा आज पेश बजट की तारीफ करते हुए इसे समय की मांग के अनुरूप बताया। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे‚ केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय‚ बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव‚ भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी़‚ राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर‚ पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह‚ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ड़ॉ. संजय मयूख‚ प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा‚ पूर्व सांसद आरके सिन्हा‚ पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन‚ प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार‚ सुशील कुमार चौधरी पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव व ड़ॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह‚ प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा‚ राजीव रंजन‚ राजेश वर्मा‚ प्रमोद चन्द्रवंशी‚ प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल‚ रामसागर सिंह‚ निखिल आनंद समेत वरिष्ठ नेताओं ने बजट को सराहा है। इन सभी नेताओं ने कहा कि बजट से आत्मनिर्भर भारत को संबल मिलेगा। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बजट को बेहतरीन बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि आज पेश हुआ बजट पूर्णतया संतुलित व देश की अर्थव्यवस्था की गति को तेज करने वाला है। यह बजट कोरोना बाद की दुनिया में भारत को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया हुआ महत्वपूर्ण कदम है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ है। इस बजट से देश के स्वास्थ्य‚ आधारभूत संरचना‚ कृषि‚ उद्योग–धंधों को काफी मजबूती मिलेगी। भाजपा के सह–संगठन मंत्री रत्नेश पांडेय‚ सांसद रामकृपाल यादव‚ महामंत्री जनक चमार‚ संजीव चौरसिया‚ विधायक अरुण कुमार सिन्हा‚ बांकीपुर विधायक नितीन नवीन‚ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता‚ मिथिलेश तिवारी‚ राजीव रंजन‚ विधान पार्षद नवल किशोर यादव‚ पूर्व मंत्री ड़ॉ. प्रेम कुमार‚ पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन‚ सोशल मीडिया व आईटी के प्रमुख मनन कृष्ण‚ प्रदेश मीडि़या प्रभारी पंकज कुमार सिंह‚ राकेश कुमार सिंह‚ अशोक भट्ट‚ राजेश झा राजू‚ प्रदेश कार्यालय मंत्री सतपाल नरोत्तम‚ मृत्युंजय झा‚ सिद्धार्थ शंभु‚ विनोद शर्मा‚ बब्लू गुप्ता‚ शशि शेखर झा‚ संजय राय‚ सनोज यादव आदि नेताओं ने प्रधानमन्त्री व वितमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आम बजट की सराहना करते हुए इसे भविष्य का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। देश के अवसंरचना‚ कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। पूंजीगत व्यय‚ वरिष्ठ नागरिकों (७५ वर्ष के उपर) को छूट और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि दिए जाने का स्वागत करते हुए जायसवाल ने कहा कि यह बजट सभी के लिए घर पर जोर देता है। समाज के विभिन्न वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। कोरोना की वैश्विक आपदा से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के जरिए रूपरेखा प्रस्तुत की है। इसमें वंचितों की सुरक्षा का दायरा बढाया गया है और निजी निवेश के मौके भी बढाए गए हैं। इस बजट में स्वास्थ्य बजट में हुई १३७ प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि सरकार की अपनी नागरिकों के प्रति चिंता को दर्शाती है‚ जिससे जन–जन को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और राजस्व संग्रहण में परेशानियों के बावजूद संतुलित बजट पेश किया गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है:उपमुख्यमंत्री

यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है:उपमुख्यमंत्री

मोदी – मंगल सहित सबने कहा केंद्रीय बजट में सभी की जरूरतों का रखा गया ध्यान

मोदी - मंगल सहित सबने कहा केंद्रीय बजट में सभी की जरूरतों का रखा गया ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend