ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में रिकार्ड तोड़ ठंड , आठों पहर बर्फीली हवा का सितम जारी , 3 फरवरी तक शीत लहर से नहीं मिलेगी राहत

UB India News by UB India News
February 1, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
बिहार में शीतलहर का कहर जारी, घने कोहरे ने बढ़ाई कनकनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में पिछले 5 दिनों से शीत लहर का प्रकोप जारी है और 3 फरवरी तक लोगों को ठंड से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि उत्तर पश्चिमी हवा के प्रभाव की वजह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और पटना में ठंड ने पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा, जो कि विगत दस वर्षों में दूसरे स्थान पर रिकॉर्ड किया गया है.

सूबे में आठों पहर बर्फीली हवा का सितम है और जनजीवन पर इसका गहरा असर पड़ा है। मौसम के तेवर को देखते हुए यह पूर्वानुमान किया जा रहा है कि अगले दो दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। यानी ठंड से अभी निजात मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसमी सिस्टम के अनुसार 3 फरवरी के बाद ही आंशिक राहत के आसार हैं।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, छपरा, सुपौल, दरभंगा और फारबिसगंज रविवार को भी भीषण ठंड की चपेट में रहे और यहां गंभीर शीतदिवस (कोल्ड डे) घोषित रहा। मौसम विभाग ने लगातार चौथे दिन पटना में कोल्ड डे की घोषणा की। भागलपुर में ठंड को देखते हुए शीतदिवस घोषित कर दिया गया है। सूबे के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया। लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष एहतियात बरतने की अपील की गयी है।

पटना में एक दशक की दूसरी सबसे सर्द रात
पटना में ठंड ने जनवरी में पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बर्फीली हवा की वजह से पिछले 24 घंटे में न्यूनतम पारा काफी नीचे चला आया। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात पटना में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले एक दशक में वर्ष 2013 में 1.1 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। शनिवार को पिछले एक दशक की दूसरी सबसे सर्द रात रही। रविवार को दिन में धूप निकली, लेकिन शाम ढलते ही फिर से कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। गया अब भी सूबे में सबसे ठंडा बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में मात्र दशमलव अंकों में पारे में सुधार हुआ है। मौसमविदों के मुताबिक ठंड की यह स्थिति अगले दो दिन बनी रहेगी।

भारी कोहरे की चपेट में पूर्णिया
राज्य के अधिकतर हिस्सों में मध्यम कोहरा है लेकिन पूर्णिया में अतिघना कोहरा देखा गया। कोहरे की वजह आंख को हाथ भी दिखाई नहीं दे रही थी। पिछले 24 घंटे में यहां सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। पटना में विमान सेवाएं लगातार प्रभावित हुई हैं। रविवार को भी दो दर्जन विमान लेट रहे।

मौसम विभाग ने कही यह बात
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिन में मौसम शुष्क रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन रात में तापमान में भारी गिरावट हो रही है जिससे सावधानी बरतने की भी जरूरत है. इसके अलावा ठंड की वजह से ब्रेन स्ट्रॉक और लकवा समेत कई बीमारी के भी लोग शिकार हो रहे हैं. यही नहीं, अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रॉक और लकवा के मरीजों में इजाफा देखने को मिल रहा है.

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का पारा
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 20.6 3.4
गया 21.7 3.1
भागलपुर 17.5 7
पूर्णिया 17.2 7.1

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
क्या बिहार भाजपा में पावरगेम के खेल से नही हो रहा मंत्रिमंडल का विस्तार ?

क्या बिहार भाजपा में पावरगेम के खेल से नही हो रहा मंत्रिमंडल का विस्तार ?

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाएं आज से शुरू,कोरोना काल में बोर्ड परीक्षा लेने वाला पहला शिक्षा बोर्ड

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाएं आज से शुरू,कोरोना काल में बोर्ड परीक्षा लेने वाला पहला शिक्षा बोर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend