ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूबे के कई जिले भीषण शीतलहर की चपेट में,पटना सहित आठ शहरों में सीवियर कोल्ड-डे

इस मौसम का सर्वाधिक ठंड़ वाला दिन रहा शुक्रवार, पटना में सामान्य से सात से आठ डि़ग्री कम रहा तापमान, राज्य में अगले दो दिनों तक जारी रहेगा ठंड़ का कहर

UB India News by UB India News
January 30, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
सूबे के कई जिले भीषण शीतलहर की चपेट में,पटना सहित आठ शहरों में सीवियर कोल्ड-डे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मौसम में थोड़ा परिवर्तन हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में ठंडी हवाओं की चाल थोड़ी बदलेगी. इसकी संभावना है कि शुष्क और उत्तर-पश्चिम सर्द हवाओं की रफ्तार थोड़ी और बढ़ जाये. इसके पूरे बिहार में दो से तीन दिनों तक कोल्ड-डे की स्थिति बनेगी रहेगी, लेकिन दक्षिण-पश्चिम भाग यानी बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल आदि जिलों में ठंड का असर थोड़ा और अधिक होगा.

राजधानी समेत पूरा राज्य इन दिनों भीषष शीतलहर की चपेट में है। अभी ठंड़ से राहत की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को १० से १५ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाकर रख दीं। दिनभर लोग ठंड़ से ठिठुरते रहे। शुक्रवार इस मौसम का सर्वाधिक ठंड़ वाला दिन रहा। राजधानी में दिनभर धूप नहीं निकली। आलम यह है कि शीतलहर की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो दिनों तक भीषण ठंड़ का कहर जारी रहेगा। बहरहाल‚ राजधानी में इन दिनों सामान्य से भी ७–८ डि़ग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। हालांकि तेज पछुआ हवा की वजह से कुहासा थोड़़ा कम हुआ है‚ लेकिन आसमान में बादल छाये रहने से खुलकर धूप नहीं निकल पा रही है। मौसम विभाग ने कहा कि आसमान साफ होने से दिन के तापमान में थोड़़ी वृद्धि होगी‚ लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से कम बना रहेगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से काफी कम तापमान दर्ज किया गया।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान १५.५ डि़ग्री दर्ज किया गया‚ जो सामान्य से छह डि़ग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह‚ न्यूनतम तापमान ७ डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान २०.१ तथा न्यूनतम तापमान ६.८ डि़ग्री जबकि भागलपुर का अधिकतम तापमान २०.१ तथा न्यूनतम तापमान ७.८ डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं रहेगा. इसमें सामान्य से पांच से छह डिग्री तक गिरावट रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जायेगी.

शुक्रवार को पटना शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उसी प्रकार गया के न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट, मुजफ्फरपुर में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट और भागलपुर में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.

पटना सहित आठ शहरों में कोल्ड-डे
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा और फारबिसगंज में कोल्ड-डे और सुपौल में सीवियर कोल्ड-डे दर्ज किया गया. वहीं पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में घना कोहरा दर्ज पूरे दिन छाया रहा.

केंद्रीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू–काश्मीर‚ पंजाब‚ राजस्थान‚ दिल्ली समेत अन्य उत्तरी–पश्चिमी क्षेत्रों से होते हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बिहार तक पहुंचा गया था‚ जिससे यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक पश्चिम से पूरब की ओर बहनेवाली पछुआ हवा निर्वाध रूप से बहेगी‚ जिससे अगले कुछ दिनों तक कोल्ड़ बेव की स्थिति बनी रहेगी। गौरतलब है कि राजधानी का जनवरी माह में सबसे कम तापामन का रिक ार्ड़ दो जनवरी १९८४ को दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक‚ तब पारा १.४ डि़ग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। इसी तरह जनवरी माह में सर्वाधिक तापमान का रिकार्ड़ दो जनवरी १९९३ को ३३.१ डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह का जनवरी माह में एक दिन में सर्वाधिक बारिश १० जनवरी १९५७ को ५१.८ एमएम दर्ज की गई थी‚ जबकि माह में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड़ १९९७ को दर्ज किया गया था। तब एक माह में १०४.१ एमएम बारिश दर्ज की गया ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
बिहार में 8 फरवरी से स्कूलों में होगी छठी से आठवीं तक की पढ़ाई

बिहार में 8 फरवरी से स्कूलों में होगी छठी से आठवीं तक की पढ़ाई

मुरादाबाद में मिनी बस और कैंटर के बीच भयंकर टक्कर में 10 लोगों की मौत

मुरादाबाद में मिनी बस और कैंटर के बीच भयंकर टक्कर में 10 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend