ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाईप्रोफाइल मर्ड़र के कई मामले पहले भी नहीं सुलझा सकी है पटना पुलिस

मामला नौकरशाह का हो या फिर सत्ता के गलियारे से जुड़़ा‚ हश्र एक जैसा रहा,शुरू में पुलिस करती है तेजी लेकिन अंत में सब हो जाता है

UB India News by UB India News
January 21, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, पटना, ब्लॉग
0
इंंडि़गो के स्टेशन हेड़ को सरेशाम भूना ,पटना पुलिस ने बनाई SIT
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्षों से देखा जा रहा है कि हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है। यदि मामले का खुलासा भी किया जाता है तो उसे तोड़़ मरोड़़ कर पेश किया जाता है। पुलिस थ्योरी गले से नीचे नहीं उतरती है। देखा गया है कि ७० के दशक में चाहे वरीय आईएएस अधिकारी की पत्नी की संदिग्धावस्था में मौत का मामला हो या फिर एनएमसीएच की परिचारिका मेरी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने का‚ पुलिस इन मामलों में सही तस्वीर सामने नहीं ला सकी। १९८३ के चर्चित स्वेतनिशा उर्फ बॉबी हत्याकांड़ को भी पचा लिया गया। सफेदपोशों से जुड़े गौतम शिल्पी हत्याकांड़ में भी कार्बन मोनोऑक्साइड़ से एक्सीडें़टल ड़ेथ बताकर कई लोगों को अभयदान दिया गया। अब चर्चा इंडि़गो के स्टेशन मैनेजर रूपेश की हत्या को लेकर है कि क्या ठस मामले में भी पुलिस सही कारणों और बदमाशों तक पहुंच पाएगी। पुलिस महानिदेशक के दावे के बाद पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं। कई नेताओं का कहना है पुलिस मामले को ड़ायवर्ट करने का प्रयास कर रही है।
सबसे पहले बात करते हैं ७० के दशक के चर्चित आईएएस की पत्नी की संदिग्धावस्था में मौत की। उनकी पत्नी का शव बेली रोड़ स्थित एक रेस्ट हाउस से बरामद किया गया था। बेटे ने शव देखा था और फिर पुलिस को खबर की गयी थी। जांच जब शुरू हुई तो बड़े़ अधिकारियों के घर तक इसकी लपटें पहुंचने लगीं। अवैध संबंध की चर्चा जोरों पर उठी। चर्चा थी कि पति के आचरण का विरोध करने के कारण पत्नी की हत्या कर दी गयी थी। पोस्टमॉर्टम में देखा गया कि मृतका की आगे की दो दांत टूटी हुई थी। बाहरी चोट के कारण दांत टूटने की बात ड़ॉक्टरों ने कही लेकिन मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया। बिसरा को जांच के लिए रख लिया गया। सफेदपोशों को ड़र सताने लगा और जांच को ऊपरी दबाव के बाद धीमी कर पटाक्षेप कर दिया गया।

७० के ही दशक में एनएमसीएच की परिचारिका मेरी हत्याकांड़ की गूंज राजधानी की सडकों से होते हुआ सत्ता के गलियारे तक जा पहुंची। वरीय ड़ॉक्टर के बेटे और उसके मित्रों पर मेरी की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगा। परिचारिका और ड़ॉक्टर के बेटे में संबंध था। उस वक्त एनएमसीएच और पीएमसीएच में हड़़ताल भी हुई लेकिन आत्महत्या का मामला बताकर इसका पटाक्षेप कर दिया गया। घटना में मेरी की दोस्त ने गवाही दी था और अंतिम बार ड़ॉक्टर के बेटे के साथ देखे जाने की जानकारी पुलिस को दी थी। लेकिन‚ जांच में इन बातों को गौण कर मामले को आत्महत्या का बताकर संचिका बंद कर दी गयी।

RELATED POSTS

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

उसी दौर में पटना मेडि़कल कॉलेज के वरीय ड़ॉक्टर ड़ीएन पांडे़य की हत्या कर शव को पीएमसीएच परिसर स्थित ड़ॉक्टर्स क्वार्टर के पास रख दिया गया था। सुबह में लोगों ने देखा कि बैचलर्स क्वार्टर स्थित गायनोक्लॉजी की ड़ॉक्टर के दरवाजे पर ड़ॉक्टर ड़ीएन पांडे़य का शव रखा हुआ है। शव को इस तरह रखा गया था जैसे लगता था कि कोई थकहारकर दीवार से पीठ सटाकर बैठा है। पीरबहोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ड़ॉक्टर पांडे़य के शरीर पर मिले जख्म कोसर्जिकल बताते हुए कहा कि इसे मेडि़कल पेशे से जुड़े़ लोगों ने अंजाम दिया। पुलिस जांच शुरू हुयी। मामला परिचारिका से प्रेम प्रसंग का निकला। अन्य लोगों को ड़ॉक्टर पांडे़य का प्रेम प्रसंग नहीं पच रहा था। जांच की जद में कई ड़ॉक्टर आए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और उनके बैच के लोग भी शामिल थे। सभी पुलिस से बचने के लिए अंड़रग्राउंड़ हो गये। बाद में मामले का खुलासा किये बगैर जांच बंद कर दी गयी। मामला नौकरशाह का हो या फिर सत्ता के गलियारे से जुड़़ा‚ हश्र एक जैसा रहा,शुरू में पुलिस करती है तेजी लेकिन अंत में सब हो जाता है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

Next Post
बिहार चुनाव में पता नहीं चला कि कौन साथ है और कौन नहीं: मुख्यमंत्री

जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ..........

पटना पुलिस और राबड़ी देवी के हाउस गार्ड के बीच हुई झड़प

पटना पुलिस और राबड़ी देवी के हाउस गार्ड के बीच हुई झड़प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend