राजधानी समेत पूरे सूबे में ठंड़ का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा तथा पहली बार यहां का अधिकतम तापमान 16.6 डि़ग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाया। दिनभर सर्द हवाएं चलती रही तथा एक पल के लिए भी खुलकर धूप नहीं निकला। नतीजा हुआ कि शनिवार को दिनभर लोग ठंड़ से ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक बिहारवासियों को अच्छे मौसम के लिए अगले एक सप्ताह तक इंतजार करना होगा। हालांकि इस बीच दिन का तापमान धीरे–धीरे बढ़ेगा तथा दिन के पहले पहर में थोड़़ी धूप निकलेगी। बावजूद‚ पूरा मौसम ठीक होने में अभी एक सप्ताह से अधिक का समय लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक भूमध्यसागर से उठने वाली पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बिहार की उत्तरी–पश्चिमी सीमा में बने रहने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आए मौसम में उथल–पुथल से पूरा उत्तर भारत इन दिनों भयंकर ठंड़ की चपेट में है। राजधानी समेत राज्यभर में शनिवार को लगातार सातवें दिन ठंड़ से लोग ठिठुरते रहे। दिनभर नौ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से पारा अपने न्यूनतम सीमा तक पहुंच गया है। ठंड़ की वजह से सूबे में सामान्य से भी बारह डि़ग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। भारी ठंड़ की वजह से पूरा जन–जीवन अस्त–व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने ४८ घंटे के अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आनेवाले दो दिनों में ठंड़ से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि दोपहर में हल्की धूप खिलेंगे‚ लेकिन तापमान में सामान्य से भी काफी नीचे बना रहेगा। मौसम विभाग के पटना केन्द्र के मुताबिक शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान १६.६ डि़ग्री सेल्सियस रहा जबकि इन दिनों यहां का अधिकतम तापमान २२ से २३ डि़ग्री सेल्सियस होना चाहिए था। न्यूनतम तापमान ९.८ डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान १९.० डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डि़ग्री सेल्सियस कम है‚ जबकि न्यूनतम तापमान १०.६ डि़ग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गया का अधिकतम तापमान १८ तथा न्यूनतम तापमान पांच डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऐसे बदल रहा मौसम का मिजाज
उत्तर पश्चिम की दिशा से 16 से 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट हो रही है। इस कारण शनिवार को पटना के साथ बिहार के सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री नीचे रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री उपर रहा। इसके बाद भी ठंड के कारण कोल्ड डे रहा।
पटना में बादल बढ़ा रहे सर्दी
बिहार के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं की वजह से बादल छाए रहे, जबकि दक्षिणी हिस्से में कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पटना सहित सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। देश के पहाड़ी हिस्सों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी हिस्साों में दिखाई दे रहा है।
20 जनवरी तक रहें सावधान
मौसम विभाग का कहना है कि बफीर्ली हवाओं के परिसंचरण से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। यह स्थिति 20 जनवरी तक बनी रहेगी। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की वजह से आसमान में कोहरा छाया रहेगा।
शनिवार को गया सबसे ठंड, पटना में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को गया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पटना में अधिकतम 16 डिग्री सामान्य से 5.4 डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री होने का अनुमान है। आसमान में कोहरा छाया रहेग। आसमान साफ नहीं होने के कारण ठंड बढ़ेगी। ठिठुरन में भी राहत नहीं होगी।
गया समेत बाकी शहरों का पारे में सुधार
पिछले 24 घंटों में पुरवा हवा का प्रभाव बढ़ने से वातावरण में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया सहित सभी शहरों के न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। राज्य में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गया अब भी सूबे में सबसे ठंडा बना हुआ है। पटना का न्यूनतम पारा ढाई डिग्री ऊपर चढ़कर 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि भागलपुर में 10.6 और पूर्णिया में दस डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इन शहरों का तापमान धीरे-धीरे सामान्य की ओर अग्रसर है।
अधिकतम तापमान है सामान्य से काफी नीचे
दिन में धूप निकलने से पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। यही वजह है कि दिनभर धुंध की स्थिति बन रह रही है। गांवों में पुआल और अंगीठी से लोग ठंड काट रहे हैं। वहीं शहरी इलाकों में हीटर ब्लोअर दिनभर चल रहा है। दिन में कामकाज जल्दी निबटाकर लोग रजाई में दुबके रह रहे हैं। नमी बढ़ने से गलन भी बढ़ गई है, जिससे लोगों को काफी ठंड लग रही है।
पटना का पारा 11 डिग्री से नीचे आया
पटना का अधिकतम पारा बीते पांच दिनों में 11 डिग्री तक नीचे आ गया है। एक हफ्ते पहले जहां गर्मी की वजह से लोग दिन में हाफ स्वेटर पहनना शुरू कर दिया था। वहीं फिर से गर्म कपड़ों से लदे रह रहे हैं। दिन भर ठंडी हवाएं चल रहीं हैं और जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। ठंड बढ़ने से फुटपाथी दुकानें कम लग रहीं हैं, जबकि चाय की अड़ी पर भीड़ बढ़ी है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से साढ़े छह डिग्री नीचे है। गया का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर में सामान्य से ढाई डिग्री नीचे 19 डिग्री सेल्सियस, जबकि पूर्णिया में छह डिग्री नीचे 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।