ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वरीयता के आधार पर विधायकों को आवंटित होंगे आवास

UB India News by UB India News
January 5, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
वरीयता के आधार पर विधायकों को आवंटित होंगे आवास

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में विधायक आवासन योजना से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक कर इसकी विस्तृत समीक्षा की। भवन निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने उन्हें इस योजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कुल २४६ फ्लैट्स बनाये जाने हैं। इनमें से १९० का निर्माण शुरू कराया गया है। इनमें लगभग १०० फ्लैट्स का स्ट्रक्चर पूरा हो गया है और ६२ में बहुत कम काम बच गया है‚ जिसे चार माह में पूरा किया जा सकता है। एक फ्लैट का सुपर बिल्ट अप एरिया ३४०५ वर्गफीट है। पटना उच्च न्यायालय में इससे संबंधित मामला लंबित रहने के कारण इस योजना का कार्य फिलहाल स्थगित है। ५–६ स्कीम में विभाग एजेंसी को रिसाईन कर चुका है। सभी कार्य को पूरा करने में साल भर समय लगेगा।
इस मौके पर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी सदस्यों को वरीयता और आवास की उपलब्धता के आधार पर आवास का आवंटन उनकी प्राथमिकता में है। इसलिए भवन निर्माण विभाग के उपस्थित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द टेंडर की प्रक्रिया कर इस योजना का कार्य शीध्र प्रारंभ करें और जिन ६२ फ्लैट्स में बहुत कम काम शेष रह गया है‚ उसे भवन निर्माण विभाग यथाशीध्र तैयार कर सभा सचिवालय को प्राप्त कराये ताकि इन्हें सदस्यों को आवंटित किया जा सके । साथ ही उन्होंने जितने विधान पार्षदों को नया आवास आवंटित कर दिया गया है‚ उनके पहले वाले रिक्त आवास को विधान सभा पुल में आवंटित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया । श्री सिन्हा ने सत्र की अवधि में सदस्यों के साथ आने वाले उनके निजी सहायकों‚ चालकों और अंगरक्षकों के लिए बिहार विधान मंडल परिसर स्थित अमर ज्योति के सामने वाले मैदान में स्थायी शौचालय‚ पेयजल की आपू्त्तित करने एवं सत्रावधि में अस्थायी कैंटिन की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह‚ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी तथा भवन निर्माण विभाग सहित विघान सभा सचिवालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। ॥ विधायक आवास निर्माण की विधान सभाध्यक्ष ने की समीक्षा॥ कुल २४६ फ्लैट्स में से पहले चरण में १९० का हो रहा निर्माण॥ फिलहाल ३४०५ वर्गफीट है सुपर बिल्ट अप एरिया‚ हाईकोर्ट ने लगा रखी है निर्माण पर रोक॥ बैठक में मौजूद विधान सभाध्यक्ष व अन्य।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

Next Post
केंद्र सरकार से मिले 980 स्वास्थ्य उपकरणः पांडे़य

केंद्र सरकार से मिले 980 स्वास्थ्य उपकरणः पांडे़य

दस महीने बाद स्कूलों में लौटी रौनक

दस महीने बाद स्कूलों में लौटी रौनक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend