इस साल बिहार कैडर के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रिटायर कर जायेंगे। इनमें से 3 डीजी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। डीजी रैंक में जो 3 अधिकारी 2021 में रिटायर हो रहे हैं उनमें से 1 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं‚ डीआईजी रैंक के भी 3 अधिकारी 2021 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं जबकि एसपी रैंक के एक आईपीएस 2021 में रिटायर होंगे।
बिहार कैडर के 206 अफसरों में से 7 अधिकारी साल के अंत–अंत तक सेवानिवृत्त हो जायेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए कुमार राजेश चंद्र‚ जो डीजी रैंक के हैं‚ वे 2021 के अंतिम दिन रिटायर होंगे। वहीं‚ डीजी दिनेश सिंह बिष्ट‚ जो खेलकूद प्राधिकरण के डीजी हैं‚ वे भी 30 नवम्बर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।
बिहार के वर्तमान डीजीपी संजीव कुमार सिंघल 31 अगस्त 2021 को रिटायर होंगे। इस तरह से डीजी रैंक के तीन अफसर इस साल सेवानिवृत्त हो जायेंगे। डीआईजी रैंक में विजिलेंस के डीआईजी शंकर झा 31 जुलाई 2021 को रिटायर होंगे। आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी शिव कुमार झा 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। डीआईजी‚ सिक्योरिटी अशोक कुमार 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ये तीनों डीआईजी बिहार पुलिस सेवा से आईपीएस रैंक में प्रोन्नत हुए थे। वहीं‚ एसपी रैंक में बीएमपी– ४ के कमांडेंट धीरज कुमार 30 नवम्बर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।
विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह और राजस्व पर्षद के अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण भी शामिल हैं इस साल सेवानिवृत्त होने वालों की सूची में. बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार का सेवा विस्तार 28 फरवरी 2021 को खत्म हो रहा है। इसके पहले उनका दो बार एक्सटेंशन हो चुका है। दीपक कुमार के अलावे 2021 में कई आईएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्य सचिव स्तर के विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह 31 अगस्त 2021 को रिटायर होंगे। वहीं‚ राजस्व पर्षद के अध्यक्ष त्रिपुरारी शरण भी 30 जून 2021 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
वहीं‚ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव राधे श्याम साह 31 मार्च 2021 को रिटायर हो जाएंगे। उद्योग विभाग में विशेष सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा 30 नवम्बर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। नगर विकास विभाग में विशेष सचिव अभय राज 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। अनुसूचित जाति–जनजाति निदेशक मिथिलेश कुमार 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। गोपालगंज के डीएम रहे अरशद अजीज 30 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। गृह विभाग में विशेष सचिव ईश्वर चंद्र सिंहा 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। राजस्व परिषद के सचिव सुरेंद्र झा 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। पशुपालन विभाग में विशेष सचिव मधुरानी ठाकुर 31 दिसम्बर 2021 को सेवानिवृत्त होंगी। उद्योग विभाग में विशेष सचिव अमरेंद्र प्रसाद सिंह 31 दिसम्बर 2021 को रिटायर होंगे। विशेष सचिव अरुण कुमार मिश्रा 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होंगे। योजना एवं विकास विभाग में निदेशक राजेश्वर प्रसाद सिंह 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। निदेशक कला संस्कृति विभाग डॉ. संजय सिन्हा 31 दिसम्बर 2021 को रिटायर होंगे। इसके अलावे नव प्रोन्नत आईएएस अधिकारी और बिहार तकनीकी सेवा आयोग के सचिव अरुण कुमार 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। पंचायती राज निदेशालय में निदेशक विजय रंजन 31 अक्टूबर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। पटना के जिला भू अर्जन पदाधिकारी पंकज पटेल 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय में संयुक्त सचिव मनोज कुमार झा 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। संयुक्त सचिव लोकायुक्त कार्यालय में पदस्थापित आनंद सिंह 28 फरवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।
वहीं‚ गृह विभाग में संयुक्त सचिव विमलेश कुमार झा 31 दिसम्बर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश मोहन 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग में संयुक्त सचिव दयानंद मिश्र 31 अगस्त 2021 को सेवानिवृत्त होंगे‚ राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव राज कुमार सिन्हा 30 नवम्बर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर 30 नवम्बर 2021 को सेवानिवृत्त होंगे‚ जबकि कृषि विभाग के संयुक्त सचिव व निदेशक प्रभु राम 31 जनवरी 2021 को रिटायर हो जायेंगे। इस तरह से 26 आईएएस अधिकारी 2021 में सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि इन 26 में आधी संख्या वैसे अधिकारियों की है जो बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रोन्नत होकर आईएएस अफसर बने थे।