ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

UB India News by UB India News
August 16, 2026
in खास खबर
0
कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा, “इनकी बेशर्मी देखिए. कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था. गीत के दौरान, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से गाना रोकने को कहा. हम सब बस टीवी पर देखते रह गए. सोनिया गांधी, 140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं. आपने जो पाप किया है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कोई ‘वंदे मातरम’ राष्ट्रगीत को अधूरा छोड़ने का सपना भी कैसे देख सकता है? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए.”
गृह मंत्री ने कहा, ” राष्ट्रगीत के चलते समय कांग्रेस की नेता सोनिया जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को वंदे मातरम् के बजने से रोकने को कहा. हम सब टीवी पर देखते रहे. देश में 80 साल के बाद बंकिम बाबू का ये अमर गान जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है तो वो भी इन्हें को रास नहीं आता. सोनिया जी जनता आपको माफ नहीं करेगी.”
‘हाथ जोड़कर माफी मांगे कांग्रेस’
अमित शाह ने कहा, “कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है. कांग्रेसियों में अगर जरा भी शर्म बची है तो दो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगिए.”

कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए… कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था। चालू गान में कांग्रेस की नेत्री सोनिया जी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने को कहा। हम सब टीवी पर देखते रहे। 80 साल के बाद बंकिम बाबू (बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय) का यह गान फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया जी को रास नहीं आता।

सोनिया जी 140 करोड़ की जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेसियों में जरा भी शर्म बची है तो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और जनता से माफी मांगनी चाहिए।

अमित शाह राजस्थान दौरे पर हैं। शाह ने रविवार दोपहर चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

अंबेडकर कॉलेज के खेल मैदान में जनसभा में शाह ने कहा- गहलोत जी और उनके नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष लड़ते रहते हैं। जनसभा में शाह ने चित्तौड़गढ़ समेत 15 जिलों के 5659 करोड़ के 944 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

4 हजार किलो की है वाजपेयी की प्रतिमा

निंबाहेड़ा में वाजपेयी की प्रतिमा जेके सर्किल पर बनाए गए मिनी अटल स्मारक पर है। यह प्रतिमा 4 हजार किलो अष्टधातु से बनी है। इसे 8 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर लगाया गया है। जयपुर के कारीगरों ने इसे तैयार किया है। प्रतिमा के साथ ही दो और प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं।

एक प्लेटफॉर्म पर वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में हुए पोकरण परमाणु परीक्षण की झलक दिखाई गई है। दूसरे प्लेटफॉर्म पर उन्हें अलग-अलग मुद्राओं में भाषण देते हुए दिखाया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम….

दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम….

by UB India News
August 16, 2026
0

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि...

Next Post
मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend