ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश

UB India News by UB India News
August 15, 2026
in खास खबर, दिन विशेष
0
आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूरा देश आज आजादी का जश्न मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में तिरंगा फहराया. इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया और आजादी को बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया.

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि 1857 से लेकर आजादी मिलने तक करीब 90 सालों तक देश के लोगों ने अलग-अलग तरह से संघर्ष किया और बलिदान दिया तब जाकर यह स्वतंत्रता मिली है. उन्होंने कहा कि इतने त्याग बलिदान देकर जो स्वतंत्रता मिली है उस स्वतंत्रता को सुरक्षित और कायम रखना जरूरी है. ये हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

RELATED POSTS

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

‘भारत को अपने मूल विचारों और सिद्धांतों से जुड़े रहना होगा’

मोहन भागवत ने कहा कि सावरकर जी ने कहा था स्वतंत्रता के बाद जो उत्तम, महान, मधुर है वह सब कुछ हमारे देश में अवतीर्ण हो, इसकी आवश्यकता है और उसे पूर्ण करने का दायित्व भी हमारा है. उन्होंने कहा कि भारत आजाद हो चुका है और उसकी आजादी बनी रहेगी. हालांकि, देश को मजबूत, सुरक्षित और खुशहाल बनाने की जिम्मेदारी अभी पूरी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि देश के सामने कई चुनौतियां हैं और इनका सामना करते हुए भारत को अपने मूल विचारों और सिद्धांतों से जुड़े रहना होगा.

भागवत ने समझाए तिरंगे के रंग के माएने

RSS प्रमुख ने कहा कि तिरंगे का केसरिया रंग कर्मशीलता, ज्ञान, त्याग, बलिदान का उदाहरण है. सफेद रंग शांति और शीतलता का उदाहरण है. हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि व्यक्ति के नाते हमारे विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन यह विविधता एकता की अभिव्यक्ति है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में जो चक्र है उसके बहुत सारे आरे ( तीलियां ) हैं लेकिन वे सभी एक ही केंद्र से निकल रही हैं, और उस चक्र को उसका भान है. अलग-अलग दिशा में निकलने वाले आरों को उसने एक मर्यादा में रखते हुए धर्म चक्र से बांध रखा है. इसलिए हमारे राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में हमने धर्म चक्र को लिया है.

‘हमें देश को सुखी संपन्न सुरक्षित बनाना है’

उन्होंने कहा कि हमारा देश स्वतंत्र है और हमेशा स्वतंत्र रहेगा लेकिन हमें देश को सुखी संपन्न सुरक्षित बनाना है तो हमारे मार्ग में अनेक अड़चन आएगी, और अड़चने निर्माण करने वाले लोग भी हैं. उन्होंने कहा कि

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि भारत को ऐसा देश बनना चाहिए जो दुनिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके. उन्होंने भारत को विश्वगुरु बनाने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि भारत की भूमिका सिर्फ अपनी तरक्की तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि देश को पूरी मानवता के लिए उपयोगी योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की आजादी, उसकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर लोगों से जिम्मेदारी के साथ काम करने का संदेश दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

by UB India News
August 15, 2026
0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर सेलीब्रेट किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस...

आजादी के 80 साल :  कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..

आजादी के 80 साल : कितना बदल गया भारत , भारत की रणनीतिक गलतियां, जिनका असर आज भी दिखता है…..

by UB India News
August 15, 2026
0

आज हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने डिफेंस और...

Next Post
आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत 'बंधेज' पगड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend