ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

UB India News by UB India News
July 24, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, खेल
0
राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर होगी। पहले दिन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन ने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही पदक पक्का कर लिया, जबकि लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने पुरुष एकल वर्ग में मौजूदा विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराकर बड़ा उलटफेर किया।

शुक्रवार को भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदें पैरा पावरलिफ्टिंग से होंगी, जहां कई भारतीय खिलाड़ी फाइनल में उतरेंगे। इसके अलावा मुक्केबाजी, तैराकी, पैरा स्विमिंग, जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपना अभियान शुरू करेंगे।

पैरा पावरलिफ्टिंग में कई पदकों की उम्मीद

  • भारत के लिए दिन का सबसे अहम मुकाबला पैरा पावरलिफ्टिंग रहेगा। पुरुष लाइटवेट फाइनल में अशोक और परमजीत कुमार पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
  • इसके बाद महिला लाइटवेट फाइनल में जसप्रीत कौर और सुमन देवी एक्शन में दिखाई देंगी। रात के सत्र में महिला हेवीवेट फाइनल में कस्तूरी राजामणि भारत की उम्मीदों का भार संभालेंगी।
  • वहीं आधी रात के बाद पुरुष हेवीवेट फाइनल में सुधीर और झंडू कुमार पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।

मुक्केबाजी में जदुमणि सिंह की शुरुआत
भारतीय मुक्केबाजी अभियान की शुरुआत जदुमणि सिंह करेंगे। पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में उनका सामना स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन से होगा। भारत चाहेगा कि जदुमणि जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाएं।

तैराकी, जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स पर भी नजर

  • आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास और योगेश्वर सिंह पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे।
  • तैराकी में श्रीहरि नटराज पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में उतरेंगे, जबकि पैरा स्विमिंग में रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना और इमाम अली पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में अपनी चुनौती पेश करेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों खिलाड़ी रात में फाइनल खेलेंगे, जबकि श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में भी उतर सकते हैं।
  • लॉन बॉल्स में महिला युगल स्पर्धा में पिंकी और रूपा रानी तिर्की की जोड़ी दक्षिण अफ्रीका की थाबेलो मुव्हांगो और जैकी यान्से वान रेंसबर्ग के खिलाफ खेलेगी।
  • वहीं पुरुष एकल वर्ग में पहले दिन विश्व चैंपियन को हराने वाले पुतुल सोनोवाल का मुकाबला फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर से होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: दूसरे दिन भारत का प्रमुख कार्यक्रम (IST)

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक

  • दोपहर 2:30 बजे – पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
    खिलाड़ी: तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह

तैराकी और पैरा तैराकी

  • दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
    खिलाड़ी: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना
  • दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
    खिलाड़ी: इमाम अली
  • दोपहर 3:56 बजे – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट
    खिलाड़ी: श्रीहरि नटराज

पैरा पावरलिफ्टिंग

  • शाम 5:40 बजे – पुरुष लाइटवेट फाइनल
    खिलाड़ी: अशोक, परमजीत कुमार
  • शाम  7:24 बजे – महिला लाइटवेट फाइनल
    खिलाड़ी: जसप्रीत कौर, सुमन देवी

लॉन बॉल्स

  • शाम  7:30 बजे – महिला युगल सेक्शनल मुकाबला
    भारत: पिंकी, रूपा रानी तिर्की
    विपक्षी: थाबेलो मुव्हांगो और जैकी यान्से वान रेंसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
  • रात  10:20 बजे – पुरुष एकल सेक्शनल मुकाबला
    भारत: पुतुल सोनोवाल
    विपक्षी: सेसिल अलेक्जेंडर (फॉकलैंड आइलैंड्स)

पैरा पावरलिफ्टिंग

  • रात 10:40 बजे – महिला हेवीवेट फाइनल
    खिलाड़ी: कस्तूरी राजामणि

मुक्केबाजी

  • रात 11:00 बजे – पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ 32
    भारत: जदुमणि सिंह
    विपक्षी: आरोन कुलेन (स्कॉटलैंड)

तैराकी और पैरा तैराकी (क्वालिफाई करने पर)

  • रात 12:00 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
    खिलाड़ी: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना
  • रात 12:00 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
    खिलाड़ी: इमाम अली
  • रात 12:29 बजे (25 जुलाई) – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल
    खिलाड़ी: श्रीहरि नटराज

पैरा पावरलिफ्टिंग

  • रात 12:29 बजे (25 जुलाई) – पुरुष हेवीवेट फाइनल
    खिलाड़ी: सुधीर, झंडू कुमार

 

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का शानदार आगाज रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ। 74 देशों और क्षेत्रों के करीब 3,000 खिलाड़ियों ने पारंपरिक परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लिया। भारतीय दल की अगुआई ओलंपिक रजत पदक विजेता और दो बार की राष्ट्रमंडल चैंपियन मीराबाई चानू ने तिरंगा थामकर की, जबकि टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भारत की पहली आधिकारिक सेरेमोनियल बैटन बेयरर बनीं। ग्लास्गो 2026 पहली बार ऐसा संस्करण है, जिसमें फ्लैग बेयरर और बैटन बेयरर की भूमिकाएं अलग-अलग रखी गई हैं।
cwg 2026 commonwealth games events result from glasgow news updates opening ceremony in hindi
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल – फोटो : IANS
स्कॉटिश रंग में रंगी ओपनिंग सेरेमनी
ओपनिंग सेरेमनी पूरी तरह स्कॉटलैंड की संस्कृति और संगीत को समर्पित रही। ग्रैमी नामित सिंगर-गीतकार केटी टनस्टॉल और लोकप्रिय गायक टॉम वॉकर ने अपने शानदार प्रदर्शन से समां बांधा। इनके अलावा नीना नेसबिट, कैलम बीटी, नाथन इवांस, सेंट पीएचएनएक्स और इलेक्ट्रो-सेल्टिक जोड़ी वाल्टोस समेत कई स्कॉटिश कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। समारोह का सबसे खास आकर्षण 74 राष्ट्रों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष सेरेमोनियल बैटनों का एक साथ प्रदर्शन रहा।
cwg 2026 commonwealth games events result from glasgow news updates opening ceremony in hindi
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल – फोटो : IANS
लॉन बॉल्स में जीत के साथ भारत ने खोला खाता
मैदान पर भारत के लिए पहला दिन शानदार रहा। महिला पेयर्स लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में माल्टा को टाई-ब्रेक में हराकर भारत का खाता खोला। भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 7-1 से जीता, लेकिन माल्टा ने दूसरा सेट 4-3 से अपने नाम कर मुकाबले को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया। निर्णायक क्षणों में भारतीय खिलाड़ियों ने संयम दिखाया और जीत अपने नाम कर ली।
cwg 2026 commonwealth games events result from glasgow news updates opening ceremony in hindi
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल – फोटो : IANS
पुतुल सोनोवाल ने किया सबसे बड़ा उलटफेर
पहले दिन भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि पुरुष सिंगल्स लॉन बॉल्स में देखने को मिली। 43 वर्षीय पुतुल सोनोवाल ने कनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन, तीन बार के राष्ट्रमंडल पदक विजेता और वर्ल्ड बाउल्स हॉल ऑफ फेम सदस्य रयान बेस्टर को टाई-ब्रेक में हराकर बड़ा उलटफेर किया।

असम के रहने वाले सोनोवाल ने पहला सेट 5-4 से जीता, जबकि बेस्टर ने दूसरा सेट 7-3 से अपने नाम किया। इसके बाद टाई-ब्रेक में भारतीय खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यादगार जीत दर्ज की। एशियाई चैंपियन सोनोवाल इस समय विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं और भारत की पदक उम्मीदों में शामिल हैं।

cwg 2026 commonwealth games events result from glasgow news updates opening ceremony in hindi
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल – फोटो : IANS
शुरुआत से पहले भारत को लगा झटका
हालांकि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले भारत को दो बड़े झटके भी लगे। एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण भारत का वेटलिफ्टिंग कोटा 12 से घटाकर 11 कर दिया गया, जिसके चलते दिलबाग सिंह को टीम से बाहर होना पड़ा। वहीं जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार भी डोप टेस्ट में फेल होने के बाद खेलों से बाहर हो गए। इन दोनों घटनाओं से भारत की पदक संभावनाओं को कुछ नुकसान जरूर पहुंचा है।
cwg 2026 commonwealth games events result from glasgow news updates opening ceremony in hindi
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 – फोटो : IANS
अब पदकों पर होगी नजर
भारत 125 सदस्यीय दल के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहा है। पहले ही दिन लॉन बॉल्स में मिली दो महत्वपूर्ण जीतों ने भारतीय अभियान को शानदार शुरुआत दी है। अब आने वाले दिनों में वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और अन्य खेलों में भारत की नजर पदकों की संख्या बढ़ाने पर होगी।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 24, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 24, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend