ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

UB India News by UB India News
June 27, 2026
in खास खबर, टेक्नोलॉजी, संपादकीय
0
शेयर बाजार में ‘AI’ का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों में एक बड़ा अंतर देखा है। एक पक्ष को आगे ‘नौकरियों का खात्मा’ और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी नजर आती है; वहीं दूसरा पक्ष इसे एक बड़ी छलांग के तौर पर देखता है। क्या एआई वाकई श्रम बाजार में उथल-पुथल मचा देगा? जवाब है, बिल्कुल।

हमारे इतिहास के दूसरे अहम पड़ावों की तरह, यह बदलाव भी नई चुनौतियां लेकर आएगा। खासकर तब, जब एआई श्रम को उत्पादकता से इस हद तक अलग कर देगा, जैसा हमने पहले कभी नहीं देखा। पर, इतिहास रहा है कि किसी भी बड़े बदलाव के जवाब में नए रोजगार पैदा होते हैं-1900 के दशक में बिजली आने से लेकर 1990 के दशक की डिजिटल क्रांति तक। इसलिए, मुझे कोई वजह नजर नहीं आती कि यह सिलसिला अब रुक जाएगा।

RELATED POSTS

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

गोल्डमैन सैश के अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि अगले दस वर्षों में, एआई मौजूदा काम के घंटों में से 25 प्रतिशत को स्वचालित कर सकता है। स्टैनफोर्ड के एक अध्ययन के अनुसार, जिन पेशों में स्वचालन (ऑटोमेशन) की संभावना सबसे ज्यादा है (जैसे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या कस्टमर सर्विस) वहां प्रवेश स्तर की नौकरियों में पहले ही 16 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। लेकिन, जब आप उन नौकरियों या क्षेत्रों को देखते हैं, जिनका स्वचालन से कम लेना-देना है, तो तस्वीर बदल जाती है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि डाटा सेंटरों की बढ़ती मांग की वजह से 2022 से अब तक 2,00,000 से ज्यादा निर्माण क्षेत्र में नौकरियां पैदा हुई हैं। जहां एक तरफ एआई कुछ सेक्टरों में नौकरियां खत्म करता है, वहीं दूसरी तरफ यह कुछ अन्य सेक्टरों में नौकरियों में बढ़ोतरी का कारण भी बन सकता है।

बेशक, हम ऐसे व्यवधान से होने वाले मानवीय नुकसान को नजरअंदाज नहीं कर सकते। हाल के दशकों में, ऑटोमेशन और वैश्विक आउटसोर्सिंग के कारण विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार में काफी गिरावट आई है। पर, तमाम चुनौतियों के बावजूद, ज्यादातर लोगों का जीवनस्तर पहले के मुकाबले काफी बेहतर हो गया है।

तीन ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से मुझे उम्मीद है कि एआई अर्थव्यवस्था को मजबूत और गतिशील बनाएगा। पहला, अगर मेरा अनुमान सही साबित होता है, तो एआई 25 प्रतिशत नौकरियां खत्म नहीं करेगा। ज्यादा संभावना है कि लोग अपना समय बिताने के ज्यादा उत्पादक तरीके ढूंढ लेंगे। ज्यादा उन्नत उपकरणों के साथ, हमारे काम की जटिलता स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। क्या हममें से किसी को भी आजकल ऐसा लगता है कि एक्सेल, ई-मेल या जूम की सुविधा होने के बावजूद, हमारे पास करने के लिए कम काम है?

दूसरा, सिर्फ इसलिए कि एआई किसी नौकरी की जगह ले सकता है, इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा होगा ही। टीवी ने लाइव मनोरंजन की मांग को खत्म नहीं किया और न ही इंटरनेट ने रियल एस्टेट एजेंटों या फिटनेस प्रशिक्षकों का काम-धंधा बंद करवाया। इसके बजाय, इन तकनीकों ने उन पेशों के महत्व को और भी ज्यादा उभारा और बढ़ाया ही है।

तीसरा, यह अंदाजा लगाना आसान है कि जैसे-जैसे एआई की मदद से और भी ज्यादा नवाचार होंगे, नौकरियों के पैदा होने की रफ्तार और भी तेज हो जाएगी। कंपनियां अब ऐसे लोगों की तलाश कर रही हैं, जो तथाकथित ‘एजेंटिक एआई’ को प्रबंधित कर सकें और इसे अलग-अलग क्षेत्रों में शामिल कर सकें-अमल करने और कार्यप्रवाह से लेकर अनुपालन और सत्यापन तक। इन सभी कामों के लिए मानवीय सूझ-बूझ की जरूरत होती है।

अगर एआई सचमुच बड़ी संख्या में नौकरियां खत्म करने लगे (और शायद हमारी उम्मीद से भी तेजी से), तो सरकारों और नीति बनाने वालों को इसके लिए कदम उठाने होंगे। उन्हें या तो लोगों को नए कौशल (री-स्किलिंग) सिखाने पर बड़े स्तर पर निवेश करना होगा, या फिर ऐसे एआई को बढ़ावा देना होगा, जो कर्मचारियों की जगह लेने के बजाय उनके काम को आसान और बेहतर बनाए। यह एक संयुक्त प्रयास होना चाहिए।

सार्वजनिक क्षेत्र को प्रोत्साहन देकर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए, जिसमें व्यावसायिक स्कूलों और कम्युनिटी कॉलेजों में ज्यादा निवेश करना भी शामिल है। वहीं, निजी क्षेत्र को कर्मचारियों के कौशल को बेहतर बनाने और काम के दौरान उन्हें मिलने वाली ट्रेनिंग को नए सिरे से सोचने में मदद करनी चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 15, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

आजादी के जश्न में इस बार भी नहीं शामिल हुए खरगे-राहुल गांधी, क्या है वजह?

by UB India News
August 15, 2026
0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर सेलीब्रेट किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस...

आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश

आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश

by UB India News
August 15, 2026
0

पूरा देश आज आजादी का जश्न मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

Next Post
यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

70 साल पुराने जमीन विवाद का अब हुआ फैसला....

आज से गुजरात में शुरू हुआ ‘भारत टैक्सी’

आज से गुजरात में शुरू हुआ 'भारत टैक्सी'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend