ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फाइनेंशियल ‘सुपर ऐप’ का उदय…….

UB India News by UB India News
April 25, 2026
in कारोबार, खास खबर
0
फाइनेंशियल ‘सुपर ऐप’ का उदय…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ग्लोबल मार्केट्स में रियल-टाइम इवेंट्स से चलते हैं, लेकिन पुराना वित्तीय ढांचा अब भी बीसवीं सदी के टाइमटेबल पर अटका हुआ है। वीकेंड पर अगर कोई बड़ा भू-राजनीतिक (Geopolitical) बदलाव हो जाए, तो आम निवेशक (Investor) के पास कुछ करने का विकल्प ही नहीं बचता। मिसाल के तौर पर, COMEX Gold Futures में शुक्रवार शाम 17:00 बजे (ET) ट्रेडिंग रुक जाती है और रविवार शाम 18:00 बजे तक दोबारा नहीं खुलती। इससे 49 घंटे का एक ऐसा लंबा गैप बनता है, जिसमें गोल्ड में लीवरेज्ड पोजिशन रखने वाले निवेशक न तो हेज (Hedge) कर सकते हैं और न ही अपनी स्थिति बदल सकते हैं। जहां एक तरफ डिजिटल एसेट मार्केट तुरंत ही रिएक्ट करते हैं, वहीं पुराने स्टॉक एक्सचेंज और कमोडिटी डेस्क पूरी तरह से बंद रहते हैं। जब तक मार्केट खुलता है, तब तक बड़े खिलाड़ी (संस्थागत निवेशक) पहले ही हालात को समझकर कीमतों में बदलाव कर चुके होते हैं, और आम निवेशकों को सिर्फ उसका असर झेलना पड़ता है।

समय की इस पाबंदी के साथ-साथ आधुनिक पोर्टफोलियो मैनेजमेंट की बिखरी हुई स्थिति भी समस्या को बढ़ाती है। वर्षों से एक्टिव ट्रेडर्स एक तरह का ऐप स्विचिंग टैक्स झेल रहे हैं, जहां उन्हें कम से कम तीन अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बीच लगातार स्विच करना पड़ता है। डिजिटल एसेट्स के लिए अलग Crypto Exchange, Equities या Exchange Traded Funds के लिए अलग ब्रोकरेज अकाउंट और कीमती धातुओं के लिए अलग कमोडिटी प्लेटफॉर्म। हर बार प्लेटफॉर्म बदलने का मतलब है- नया लॉगिन, नई प्रक्रिया और अलग-अलग जगह फंसा हुआ आपका पैसा। सबसे बड़ी समस्या यह है कि अलग-अलग मार्केट टाइमिंग के कारण आपका पोर्टफोलियो रात और वीकेंड की अस्थिरता के जोखिम में फंसा रहता है।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

फाइनेंशियल ‘सुपर ऐप’ का उदय

इन अलग-अलग अकाउंट्स को संभालने की थकान ने फाइनेंशियल ‘सुपर ऐप’ की मांग को तेजी से बढ़ाया है। कंज्यूमर टेक्नोलॉजी की दुनिया में ‘सुपर ऐप’ का मतलब एक ऐसे प्लेटफॉर्म से है, जो कई अलग-अलग ऐप्स को एक ही जगह में बदल दे। Binance निवेश की दुनिया में इसी सोच को लागू कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म आपके पुराने स्टॉक ब्रोकर, अलग-थलग पड़े क्रिप्टो एक्सचेंज और जटिल डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस वॉलेट को एक ही अकाउंट में समाहित करने की दिशा में काम कर रहा है।

यह बदलाव सिर्फ एक प्रोडक्ट अपडेट नहीं है, बल्कि एक बड़े आर्थिक परिवर्तन का संकेत है। फाइनेंस की दुनिया इस समय पारंपरिक बाजार और ब्लॉकचेन तकनीक के ऐतिहासिक मेल को देख रही है। Boston Consulting Group की 2025 की एक रिपोर्ट बताती है कि इस दशक के अंत तक रियल-वर्ल्ड एसेट्स का टोकनाइजेशन 16 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में बदल जाएगा! यह इस बात का सबूत है कि दुनिया भर में पैसे के लेन-देन का तरीका तेजी से बदल रहा है । वहीं, मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म RWA.xyz के आंकड़े बताते हैं कि 2026 की शुरुआत में ही टोकनाइज्ड एसेट मार्केट उछलकर 24 बिलियन डॉलर के पार जा चुका है, जो इसकी हैरान करने वाली रफ्तार को दिखाता है।

आंकड़े खुद इसकी रफ्तार बताते हैं। Binance Research की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक TradFi-perps तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी 2026 में जहां औसत दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम करीब 3 बिलियन डॉलर था, वहीं मार्च 2026 तक यह बढ़कर 8.6 बिलियन डॉलर हो गया। यानी पहली तिमाही (Q1 2026) में ही में 188% की जबरदस्त बढ़ोतरी। डेटा यह भी दिखाता है कि TradFi-perps के कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम में लगभग 41% हिस्सेदारी अकेले Binance की है

Binance के APAC हेड, SB Seker कहते हैं, “TradFi-perps अब क्रिप्टो के रास्ते पारंपरिक बाजारों तक पहुंचने का एक नया जरिया बन रहे हैं। इनकी ग्रोथ परपेचुअल कॉन्ट्रैक्ट्स की खूबियों को दिखाती है- जैसे 24/7 ट्रेडिंग, कोई एक्सपायरी न होना, पोजिशन साइज की आजादी और रोलओवर का कम झंझट।” उन्होंने आगे कहा, “हम एक ऐसा भरोसेमंद और ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो आज के स्मार्ट बाजार की जरूरतें पूरी करे, और साथ ही ट्रेडर्स को सही जानकारी भी दे ताकि वे पूरे भरोसे के साथ ट्रेडिंग कर सकें।”

यहां तक कि 2,000 से ज्यादा भारतीय निवेशकों पर किए गए Binance के सर्वे में सामने आया कि 85% लोग TradFi-perps में पैसा लगाने को लिए तैयार हैं। इनमें से आधे से ज्यादा (54%) ने साफ तौर पर हामी भरी है, जबकि 31% लोग थोड़ी और जानकारी मिलने पर इसे आजमाने के लिए तैयार हैं।

पारंपरिक बाजारों के लिए Perpetual Futures को समझना

बिना किसी रुकावट के दिन-रात चलने वाली इस ट्रेडिंग को संभव बनाने के लिए Binance एक डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट Perpetual futures contract का इस्तेमाल करता है। जो पाठक इन चीजों के बारे में नहीं जानते, उन्हें बता दें कि परपेचुअल कॉन्ट्रैक्ट असल में किसी एसेट को उसके असली मार्केट भाव पर खरीदने या बेचने का एक एग्रीमेंट भर है। हालांकि, Chicago Mercantile Exchange जैसे पुराने बाजारों के विपरीत, इन कॉन्ट्रैक्ट्स की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। न तो आपको हर महीने कॉन्ट्रैक्ट ‘रोलओवर’ करने की टेंशन है, और न ही आपको असल में तांबे या चांदी की डिलीवरी लेनी है। इसके अलावा, क्योंकि आप एक डेरिवेटिव में ट्रेड कर रहे हैं, इसलिए आप असल शेयर के मालिक नहीं होते और आपको कंपनियों से मिलने वाला डिविडेंड भी नहीं मिलता।

इसकी बजाय, Binance पर सभी Traditional Finance Perpetual Contracts का हिसाब-किताब सीधे USDT में हो जाता है। इसका काम करने का तरीका एकदम सीधा है। आप मार्जिन के तौर पर अपना USDT जमा करें और पोजिशन ओपन करें। अगर सोने का असली भाव ऊपर गया, तो आपका USDT बैलेंस भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगा। अगर भाव गिरा, तो आपका बैलेंस घट जाएगा।

24/7 ट्रेडिंग को लेकर लोगों के मन में सबसे पेचीदा सवाल यह उठता है कि जब न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज या लंदन गोल्ड मार्केट जैसे ट्रेडिशनल मार्केट वीकेंड पर बंद रहते हैं, तब प्लेटफॉर्म सटीक भाव कैसे तय करता है। Binance इस चुनौती को एक ‘टू-लेयर प्राइसिंग मैकेनिज्म’ से सुलझाता है। पहला, जैसे ही पारंपरिक बाजार बंद होते हैं, एक Price Index लॉक कर दिया जाता है, ताकि बाजार बंद रहने (ऑफ-ऑवर्स) पर कीमतों से छेड़छाड़ न हो सके। दूसरा Mark Price, जो एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के आधार पर तय होता है। यह कीमतों में अचानक आने वाले उचार-चढ़ाव को संतुलित करता है, ताकि आपका पैसा गलत तरीके से न डूब जाए। इसके अलावा, कड़े Deviation Control Index और Mark Price के बीच के अंतर पर एक सख्त लिमिट लगा देते हैं। यह पूरा सिस्टम सुनिश्चित करता है कि वीकेंड के एक छोटे से गैप की वजह से ट्रेडर्स को लिक्विडेशन की किसी चेन में भारी नुकसान न उठाना पड़े।

रेगुलेशन एक्सेस और जिम्मेदार रिस्क मैनेजमेंट

भले ही यह तकनीक कितनी भी क्रांतिकारी हो, लेकिन भरोसा और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण है। यह कोई अनियमित प्लेटफॉर्म नहीं है जो बिना नियंत्रण के जोखिम भरा लिवरेज ऑफर कर रहा हो। Binance ने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। यह पहला ग्लोबल एक्सचेंज बन गया है, जो Abu Dhabi Global Market की Financial Services Regulatory Authority (FSRA) की सख्त निगरानी में ये नए प्रोडक्ट्स दे रहा है। यह रेगुलेटरी यूजर्स को बड़े संस्थानों जैसा भरोसा और जवाबदेही देता है, जो इसे पुराने और जोखिम भरे सिंथेटिक एसेट के प्रयोगों से बिल्कुल अलग बनाता है।

इस रेगुलेटेड और हमेशा उपलब्ध रहने वाली सुविधा के लिए रिटेल निवेशकों की मांग बेहद तेजी से बढ़ी है। Binance के Traditional Finance Perpetuals का कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम पहले ही 153 बिलियन डॉलर के चौंकाने वाले आंकड़े को पार कर गया है। लॉन्च होने के बाद से अब तक इसमें 11.4 करोड़ से ज्यादा ट्रेड किए जा चुके हैं

हालांकि, वित्तीय आजादी के साथ-साथ पूरी पारदर्शिता का होना भी बहुत जरूरी है। पारंपरिक एसेट्स पर परपेचुअल कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग करने पर लीवरेज का जोखिम जुड़ा होता है। बाजार की उतार-चढ़ाव भरी चाल मुनाफे और नुकसान दोनों को तेजी से बढ़ा सकती है। इन मार्केट्स में कदम रखने का मतलब है कि आप सभी संबंधित जोखिमों को स्वीकार करते हैं। अगर आप लीवरेज्ड डेरिवेटिव्स में नए हैं, तो आपको बेहद सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। पहली लाइव ट्रेड करने से पहले Binance Academy पर जाकर मार्जिन मैकेनिक्स और लिक्विडेशन से जुड़े गाइड्स को अच्छे से समझना बेहद जरूरी है। हमेशा छोटे पोजिशन से शुरुआत करें, बहुत कम या बिना लीवरेज के ट्रेड करें, और सिर्फ उतने ही पैसे लगाएं जिन्हें खोने का जोखिम आप सहजता से उठा सकें। जैसे-जैसे आपकी समझ बढ़ेगी, आप अपनी आर्थिक स्थिति और निवेश लक्ष्यों के अनुसार एक मजबूत और संतुलित रिस्क मैनेजमेंट रणनीति बना सकते हैं।

अब वह समय खत्म हो रहा है जब सोमवार सुबह मार्केट खुलने का इंतजार करना पड़ता था। फाइनेंस की दुनिया एडवांस हो गई है, और अब आपका पूरा पोर्टफोलियो अब एक ही जगह मैनेज किया जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

Next Post
हम सब एक ही कश्ती के मुसाफिर…

हम सब एक ही कश्ती के मुसाफिर...

81000 एकड़ में पाटलिपुत्र टाउनशिप का विस्तार , नई टाउनशिप में लैंड पूलिंग मॉडल क्या है?

81000 एकड़ में पाटलिपुत्र टाउनशिप का विस्तार , नई टाउनशिप में लैंड पूलिंग मॉडल क्या है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend