ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना NEET छात्रा मौत मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी…………………..

UB India News by UB India News
February 26, 2026
in TAZA KHABR, पटना, महिला युग
0
पटना हॉस्टल कांड: CBI की जांच और सवाल ही सवाल………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के नीट छात्रा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की जांच तेज हो गई है. सोमवार शाम CBI टीम एक बार फिर पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची और उस कमरे की बारीकी से जांच की जिसमें छात्रा रहती थी. टीम के साथ हॉस्टल संचालिका नीलम अग्रवाल, वार्डन और हॉस्टल का गार्ड भी मौजूद था. भीड़ को देखते हुए हॉस्टल के बाहर और अंदर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी.

सूत्रों के अनुसार CBI ने संचालिका और वार्डन से पूछा कि घटना के दिन वे मौजूद थे या नहीं, छात्रा के बेहोश होने की सूचना पहले किसे दी गई, अस्पताल कौन लेकर गया और पांच जनवरी को जब छात्रा जहानाबाद से हॉस्टल लौटी थी तो उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी, क्या वह तनाव में थी और उसके कमरे में कौन-कौन गया था. गार्ड से पूछा गया कि उसने बंद कमरे का गेट कैसे खोला, अंदर क्या देखा और छात्रा को गोद में उठाकर किस तरह नीचे लाया.

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

DNA मिलान बनी सबसे बड़ी चुनौती

जांच एजेंसी के सामने सबसे बड़ी चुनौती छात्रा के कपड़ों से मिले स्पर्म के DNA का आरोपी के DNA सैंपल से मिलान करना है. इस मिलान पर ही जांच की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी. CBI टीम अब तक जुटाए गए सबूतों और पूछताछ में मिली जानकारी का मिलान कर रही है.

दर्जन भर लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट संभव

सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी सच उगलवाने के लिए करीब एक दर्जन लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकती है. इससे पहले CBI छात्रा के गांव जहानाबाद में परिजनों से लंबी पूछताछ कर चुकी है. गया में मामा-मामी से भी पूछताछ हो चुकी है. चित्रगुप्त नगर थाने के पुलिस पदाधिकारियों से भी जांच टीम बात कर चुकी है. जिन अस्पतालों में छात्रा का इलाज हुआ, वहां से भी हर जानकारी ली जा चुकी है.

क्या है पूरा मामला

छह जनवरी को छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में बेहोश पाई गई थी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन रेप और हत्या का आरोप लगा रहे हैं. CBI टीम पूरे घटनाक्रम की कड़ी-दर-कड़ी जांच कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने लाई जा सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
आज याद वाशेम स्मारक जाएंगे पीएम मोदी, कई अहम समझौते पर हो सकते हैं हस्ताक्षर………….

आज याद वाशेम स्मारक जाएंगे पीएम मोदी, कई अहम समझौते पर हो सकते हैं हस्ताक्षर.............

अरावली केस: क्यों पलटना पड़ा सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला……………..

NCERT किताब विवाद: एनसीईआरटी का माफी मांगना पर्याप्त नहीं, न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend