साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज 3:26 पीएम से लगा है. यह सूर्य ग्रहण 4 घंटे 31 मिनट तक रहेगा. फाल्गुन अमावस्या का सूर्य ग्रहण वलयाकार और शनि की राशि कुंभ में है. आज के दिन परिघ योग और धनिष्ठा नक्षत्र है. आज के सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूर्ण रूप से नहीं ढकेगा, इस वजह से रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा दिखाई देगा. विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण तक लगता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. सूर्य ग्रहण के प्रारंभ से 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है और यह ग्रहण के मोक्ष तक रहता है. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं और मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं. सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतनी होती है. नहीं तो सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर होने की आशंका रहती है. ग्रहण की धार्मिक मान्यता यह है कि राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगते हैं. आज का सूर्य ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और शाम को 7 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा.
सूर्य ग्रहण से ठीक पहले लगेगा राहुकाल, देखे लें सभी अशुभ समय
आज सूर्य ग्रहण दोपहर में 3:26 बजे से लगेगा, उससे ठीक पहले यानि 3:24 पर राहुकाल लगेगा, जो शाम को 04 बजकर 48 पी एम तक रहेगा. सूतक काल मान्य नहीं है, लेकिन राहुकाल के समय में आप कोई शुभ काम न करें. राहुकाल के अलावा, गुलिक काल 12:35 पी एम से 02:00 पी एम तक है, वहीं आडल योग 09:16 पी एम से कल सुबह 06:57 ए एम तक है. दुर्मुहूर्त का समय रात 11:18 पी एम से लेकर देर रात 12:09 ए एम तक है. इन समयों में कोई शुभ काम न करें.
अग्नि पंचक में लगेगा सूर्य ग्रहण, इससे रहता है अग्नि का भय
आज सूर्य ग्रहण अग्नि पंचक में लग रहा है. आज अग्नि पंचक का प्रारंभ सुबह में 9 बजकर 05 मिनट पर हुआ. अग्नि पंचक आज से अगले 5 दिनों तक रहेगा. अग्नि पंचक में आग का भय रहता है, आग लगने की आशंका ज्यादा रहती है, इस वजह से सावधानी बरतने की जरूरत होती है. मंगलवार के दिन शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है.
सूर्य ग्रहण के साथ आ रहा बड़ा खतरा, प्रसिद्ध ज्योतिषी सारथी त्रिशला ने चेताया
आज का सूर्य ग्रहण अपने साथ कुछ बड़े खतरों को लेकर आ रहा है, जिसकी वजह से आपको सावधान रहने की जरूरत है. इसके प्रभाव से कुछ नई बीमारियां सामने आ सकती हैं, जो लोगों के लिए मुश्किलें पैदा करेगी. वहीं देशों के बीच संघर्ष और साजिशों का दौर चलेगा.
सूतक काल नहीं है मान्य, तो क्या सूर्य ग्रहण में कर सकते हैं शुभ कार्य?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब सूतक काल लगता है तो सूर्य ग्रहण के दिन पूजा, पाठ, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन समेत सभी शुभ संस्कार नहीं करते हैं. लेकिन आज सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है तो ऐसे में आप शुभ कार्य कर सकते हैं, उस पर कोई रोक नहीं है. लेकिन सामान्य जनमानस में यह मान्यता है कि जिस दिन ग्रहण हो, उस दिन मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए.







