भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल आज, 7 फरवरी से बजने जा रहा है. 20 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप सफर की शुरुआत अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी. यह मैच कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत होगी. टीम इंडिया इस मैच में अपनी नई रणनीति और युवा खिलाड़ियों के साथ जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम अपने अभियान का आगाज नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी. तो चलिए हम दे रहे आपको भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस महासमर से जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब.
1. T20 वर्ल्ड कप 2026 कब से कब तक चलेगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का आगाज आज 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है जो 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा. लगभग एक महीने तक चलने वाले इस क्रिकेट उत्सव में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
2. कहां-कहां खेले जाएंगे मैच ?
इस बार मेजबानी दो देशों के पास है, भारत और श्रीलंका. भारत में मैच अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में होंगे, जबकि श्रीलंका में कोलंबो (दो ग्राउंड) और कैंडी में मैच आयोजित किए जाएंगे.
3. टूर्नामेंट में कुल कितनी टीमें भाग ले रही हैं?
साल 2024 के सीजन की तरह ही इस बार भी कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन सभी टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है.
4. किस फॉर्मेट में खेला जा रहा है T20 वर्ल्ड कप 2026?
इस टूर्नामेंट में 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में रखा गया है जिसमे हर ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी. वहीं सुपर-8 में भी दो ग्रुप होंगे और वहां से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी.
5. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कब होगा?
क्रिकेट फैंस का इंतजार 15 फरवरी को खत्म होगा जब भारत और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में आमने-सामने होंगे. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
6. कहां खेला जाएगा T20 WC का फाइनल मैच?
फाइनल मैच का स्थान अभी आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं किया गया है. यह पाकिस्तान के टूर्नामेंट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. फाइनल या तो अहमदाबाद में हो सकता है या फिर कोलंबो में जो कि एक दिलचस्प पहलू है. (अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो मैच कोलंबो में होगा, नहीं तो फाइनल अहमदाबाद में होगा.)
7. किन टीमों ने जीता है T20 वर्ल्ड कप?
भारत ने 2007 और 2024 में खिताब जीतकर दो बार की चैंपियन है. वहीं वेस्टइंडीज ने भी दो बार (2012, 2016) में खिताब जीत चुका है. इसके बाद इंग्लैंड (2010, 2022) और ऑस्ट्रेलिया (2021) अन्य प्रमुख विजेता रहे हैं.
भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल
ग्रुप स्टेज
7 फरवरी vs अमेरिका
12 फरवरी vs नामीबिया
15 फरवरी vs पाकिस्तान
18 फरवरी vs नीदरलैंड्स
किस ग्रुप में कौन
ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नेदरलैंड्स.
ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान.
ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, इटली, स्कॉटलैंड, नेपाल.
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा.
टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा
ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है। पहले मैच में नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। नीदरलैंड्स की टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। नीदरलैंड्स को दोनों सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।
इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को ग्रुप ए में रखा गया है। उनके अलावा भारत, अमेरिका और नामीबिया भी इस ग्रुप का हिस्सा है। टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान का नीदरलैंड के खिलाफ दबदबा रहा है। दोनों के बीच इस प्रारूप में अब तक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं और इन दोनों ही में मैचों में पाकिस्तान टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले ICC टूर्नामेंट में न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेले गए हैं। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि उन्हें पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान की टीम ने अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में पाकिस्तान ने तीनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में हराया था। उन्होंने 3-0 से ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप किया था। अब इस फॉर्म को पाकिस्तान इस टी20 वर्ल्ड कप में बरकरार रख पाता है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। नीदरलैंड्स की बात करें तो ये टीम भी उलटफेर कर सकती है। टीम ने अपने पिछले 5 मैच में से दो में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है।
PAK vs NED मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
पाकिस्तान: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, जैच लायन कैचेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), नोआ क्रॉस, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब जुल्फिकार, फ्रेड क्लासेन







