ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तमिलनाडु की सियासत में बढ़ रही अभिनेता विजय की सक्रियता …..

UB India News by UB India News
December 19, 2025
in कलाकार विशेष, खास खबर, दक्षिण भारत
0
तमिलनाडु की सियासत में बढ़ रही अभिनेता विजय की सक्रियता …..

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अभिनेता से नेता बने विजय ने गुरुवार को तमिलनाडु के इरोड जिले में एक रैली को संबोधित किया। 27 सितंबर को करूर में उनकी रैली में भगदड़ के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके पर निशाना साधा और कहा वह (DMK) एक बुरी राजनीति कर रही है। वहीं, उन्होंने टीवीके को एक पवित्र दल करार दिया। दरअसल, टीवीके चीफ विजय ने कहा कि DMK एक बुरी ताकत है और TVK एक पवित्र ताकत है। यह लड़ाई पवित्र ताकत और बुराई के बीच है।

विजय ने यह भी आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार खेती-किसानी में कोई गंभीर रुचि नहीं दिखा रही है। टीवीके प्रमुख ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री अन्नादुरई (अन्ना) और एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) सभी के लिए प्रेरणा हैं। वे किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं हैं और उन्हें याद करने पर कोई आपत्ति नहीं कर सकता। इरोड में टीवीके की बैठक में विजय ने कहा कि डीएमके और समस्याएं एक-दूसरे की दोस्त हैं और दोनों को अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई ‘पवित्र शक्ति’ टीवीके और ‘बुरी शक्ति’ डीएमके के बीच है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके केवल उन्हें निशाना बनाने और टीवीके के काम में बाधाएं खड़ी करने में ही रुचि रखती है।

डीएमके पर बरसे विजय

अपनी पूरे संबोधन के दौरान विजय ने डीएमके पर निशाना साधा और कानून-व्यवस्था और NEET परीक्षा से तमिलनाडु को छूट देने के विवाद जैसे मुद्दों पर जमकर हमला बोला। विजय ने कहा कि डीएमके और समस्याएं फेविकोल से जुड़ी हुई हैं, उन्हें अलग नहीं किया जा सकता है। बता दें कि विजय की ये रैली पूर्व AIADMK नेता केए सेंगोत्तैयान के गृहनगर विजयामंगलम के पास हुई थी। वह हाल में ही विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि सितंबर में हुई भगदड़ के बाद विजय का ये दूसरा बड़ा पब्लिक इवेंट था। इससे पहले पोडुचेरी में विजय ने एक रैली की थी। इस दौरान सत्ताधारी डीएमके पर जमकर प्रहार बोला था।

क्यों अहम है इरोड की राजनीति

उल्लेखनीय है कि इरोड जिला और तमिलनाडु के पश्चिमी हिस्सों को बड़े पैमाने पर द्रविड़ गढ़ माना जाता रहा है। विजय उस विरासत पर दावा करके तमिल वोटरों की नजर में अपनी सामाजिक-राजनीतिक पहचान बनाना चाहते हैं। बता दें कि इरोड जिले में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें इरोड (पूर्व) और पश्चिम तथा अंथियूर शामिल हैं। ये सभी सीटें वर्तमान में डीएमके के पास हैं। चार सीटें AIADMK के पास हैं और एक सीट बीजेपी के पास है। विजय की TVK अगले साल के विधानसभा चुनाव में चुनावी मैदान में उतरेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
अमेरिका में  कल जेफ्री एपस्टीन फाइल होगी जनता के सामने ………………..

अमेरिका में कल जेफ्री एपस्टीन फाइल होगी जनता के सामने ....................

युद्ध से ज्यादा सड़कों पर मर रहे…..

युद्ध से ज्यादा सड़कों पर मर रहे.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend