ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या एक नई ‘धरती’ का जन्म हो रहा !

UB India News by UB India News
August 16, 2025
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वैज्ञानिकों ने हमारे तारों के पड़ोस में पृथ्वी जैसे ही एक ग्रह की खोज की, जहां व्यक्ति का जीवन संभव है. जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों ने एक विशाल बाह्य ग्रह का पता लगाया है. यह ग्रह हमारे सूर्य के सबसे करीबी सूर्य जैसे तारे, अल्फा सेंटॉरी A के चारों ओर घूम रहा है. यह ग्रह अल्फा सेंटॉरी त्रि-तारा प्रणाली में स्थित है, जिसे अभी अस्थाई रूप से अल्फा सेंटॉरी Ab नाम दिया गया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ग्रह की सतह पर पानी मौजूद होने की भी संभावना है.

प्रत्यक्ष इमेजिंग के जरिए संभव हुई यह खोज, बाह्य ग्रह विज्ञान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह पहली बार होगा जब हमारे सबसे नजदीकी सूर्य जैसे पड़ोसी ग्रह के आसपास ऐसे संभावित रूप से रहने योग्य ग्रह की पहचान की गई हो.

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

गोल्डीलॉक्स जोन में स्थिति है ये ग्रह

वैज्ञानिकों का मानना है कि अल्फा सेंटॉरी AB का गोल्डीलॉक्स जोन में होना इसे पृथ्वी से परे जीवन की खोज में एक प्रमुख लक्ष्य बना सकता है, जहां लोगों का जीवन संभव है. साथ में यह खोज JWST की उन दूरस्थ ग्रहों को खोजने और उनका अध्ययन करने की अभूतपूर्व क्षमताओं को भी दर्शाती है, जो कभी एस्ट्रोनॉमर के लिए असंभव थे.

खगोल वैज्ञानिकों की राय

कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खगोल वैज्ञानिक अनिकेत सांघी ने कहा कि हमने देखा कि सिमुलेशन में कभी-कभी ग्रह तारे के बहुत करीब चला जाता था और फरवरी और अप्रैल 2025 में वेब को दिखाई नहीं देता.

सांघी कहते हैं कि अगर इस ग्रह की पुष्टि हो जाती है, तो अल्फा सेंटॉरी A की वेब इमेज में दिख रहा संभावित ग्रह, ग्रहों की बाहरी तस्वीरों के अध्ययन के प्रयासों में एक नया मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि अब तक देखे गए सभी ग्रहों में से यह ग्रह अपने तारे के सबसे नजदीक होगा. सांघी कहते हैं कि यह ग्रह तापमान और आयु के मामले में हमारे सौरमंडल के विशाल ग्रहों के सबसे करीब है और हमारे ग्रह, पृथ्वी, के सबसे नजदीक है.

शनि के द्रव्यमान के बराबर है इसका द्रव्यमान

ग्रह की मध्यम-इन्फ्रारेड चमक और उसकी कक्षा सिमुलेशन के आधार पर, वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक गैस दानव ग्रह हो सकता है, जिसका द्रव्यमान शनि के द्रव्यमान के लगभग बराबर है. यह ग्रह सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी के एक से दो गुना के बीच भिन्न-भिन्न दीर्घवृत्ताकार पथ पर अल्फा सेंटॉरी A की परिक्रमा कर रहा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
पहलगाम के दोषियों को कीमत चुकानी होगी, एक्शन साफ और सख्त होना चाहिए,पूरा विपक्ष सरकार के साथ है : राहुल गांधी

पीएम के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा............

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आमंत्रण पर G20 रात्रि भोज के लिए  ममता , स्टालिन, नीतीश सहित सभी मुख्यमंत्रीयों को मिला निमंत्रण

राज्यपालों और राष्ट्रपति के लिए सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन पर केंद्र ने क्या दिया जवाब...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend