ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शुरुआती तेजी के बाद अचानक फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक लुढ़का

UB India News by UB India News
July 25, 2025
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शुरुआती कारोबार में तेजी दिखने के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 24 जुलाई को लड़खड़ा गया. जहां एक तरफ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 116 अंक टूटकर या 0.14 परसेंट की गिरावट के साथ 82611 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी भी 13 अंक या 0.05 परसेंट गिरकर 25207 पर पहुंच गया. यह गिरावट भी एक ऐसे समय में दर्ज की गई, जब एफएंडओ कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी आज गुरुवार को होनी है.

इन स्टॉक्स में उठापटक

NSE निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टीसीएस, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई शामिल थे. वहीं दूसरी ओर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाटा मोटर्स, इटरनल, नेस्ले इंडिया, आयशर मोटर्स, सन फार्मा और जेएसडब्ल्यू स्टील ने बढ़त हासिल की. व्यापक बाजार में भी मुनाफावसूली देखी गई, जिसमें निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमश: 0.07 और 0.2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई.

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई, जो 1 परसेंट नीचे रहा. पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, कोफोर्ज और इंफोसिस के शेयर तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद इंट्राडे में 6 परसेंट तक लुढ़क गए. टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री और एम्फैसिस जैसे अन्य आईटी शेयर भी दबाव में रहे. निफ्टी रियल्टी और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.6 परसेंट और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.34 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई.

कल भारतीय शेयर बाजार

बुधवार को बीते कारोबारी सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 539.83 अंक यानी कि 0.66 परसेंट की उछाल के साथ 82,726.64 अंक पर बंद हुआ. जबकि 159 अंक यानी कि 0.63 परसेंट की बढ़त के साथ एनएसई निफ्टी 25,219.90 अंक पर बंद हुआ था. भारतीय शेयर बाजार में आज एशियाई और अमेरिकी बाजारों में आई तेजी का असर देखने को मिल रहा है.

एशियाई और अमेरिकी बाजार ने पकड़ी रफ्तार

अमेरिका और जापान के बीच हुई ट्रेड डील और यूरोपीय यूनियन व अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तेज हुई बातचीत के चलते गुरुवार को एशियाई बाजारों में भारी तेजी देखने को मिली. वॉल स्ट्रीट के रातोंरात मजबूत परफॉर्मेंस से इस तेजी को और ताकत मिली. जापान का टॉपिक्स इंडेक्स 1.2 परसेंट की बढ़त के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जबकि निक्केई ने 1.09 परसेंट की बढ़त हासिल की. कोस्पी में 1.6 परसेंट का उछाल आया, जबकि ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 फ्लैट रहा.

गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में जोरदार तेजी देखने को मिली. एसएंडपी 500 इंडेक्स लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ, जो 0.78 परसेंट बढ़कर 6,358.91 पर पहुंच गया. यह साल 2025 का इसकी 12वीं रिकॉर्ड क्लोजिंग है. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 507.85 अंक या 1.14 परसेंट उछलकर 45,010.29 पर बंद हुआ. नैस्डैक कंपोजिट 0.61 परसेंट की बढ़त के साथ 21,020.02 पर पहुंच गया, जो 21,000 से ऊपर पहली बार बंद हुआ है.

फोकस में रहेंगे ये शेयर

आज के कारोबार में इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और आइनॉक्स विंड सहित कई दूसरी कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. इनके अलावा, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एसबीआई लाइफ, अदानी एनर्जी, केनरा बैंक, मोतीलाल ओसवाल और आईईएक्स आज अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी करने वाले हैं, जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

ऋषभ पंत इंग्लैंड सीरीज से हुए बाहर, ईशान किशन को टीम में किया जा सकता है शामिल

ऋषभ पंत इंग्लैंड सीरीज से हुए बाहर, ईशान किशन को टीम में किया जा सकता है शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend