ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश का गठजोड़.. क्यों भारत है सतर्क

UB India News by UB India News
July 9, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश आए करीब, क्या भारत को रणनीति बदलने की जरूरत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हाल ही में चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ गठजोड़ कर नया क्षेत्रीय गुट बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है। बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद मोहम्मद युनूस ड्रैगन के बेहद खास बनने में जुटे हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान भारत विरोध की अपनी पुरानी लाइन पर चलते हुए चीन के साथ मिलकर हमारे लिए कांटे बोने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इस बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने भी तीनों देशों की मिलीभगत को लेकर भारत के संदर्भ में चिंता व्यक्त की है।

सीडीएस अनिल चौहान का कहना है कि चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के हितों में एकरूपता आई है, जिसका भारत पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में आर्थिक संकट ने कर्ज डिप्लोमेसी के दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसमें अमेरिका भी शामिल है। सीडीएस चौहान ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

देनदारियां पूरी कर रहे कुछ लोग

सेना के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, चीन से लगी सीमा पर कोई असामान्य गतिविधि नहीं देखी गई और यह बताना बहुत मुश्किल है कि भारत के साथ चार दिनों तक चले संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को चीन से कितना सरकारी समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि पाकिस्तान अपने अधिकतर हथियार चीन से आयात करता है। चीनी ओईएम पर कई तरह की देनदारियां हैं।

इसलिए कुछ लोग होंगे जो उनकी देनदारियों को पूरा करने की कोशिश कर रहे होंगे, इसलिए वे वहां मौजूद होंगे। ऐसा हर जगह होता है… कई चीनी कंपनियां भी व्यावसायिक इमेजरी का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आपके पास मैक्सार और प्लैनेट लैब्स जैसी कंपनियाँ हैं। आप चीन या अमेरिका जा सकते हैं। इसमें कितना सरकारी समर्थन है, यह तय करना बहुत मुश्किल है।

पुराने सिद्धांत को साबित किया गलत

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में, सीडीएस ने कहा कि संघर्ष के दौरान पारंपरिक युद्ध के लिए पर्याप्त गुंजाइश थी और भारत के निशाने पर आतंकवादी ढांचे थे। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष ने उस पुराने सिद्धांत को गलत साबित कर दिया कि परमाणु हथियार पारंपरिक युद्ध को रोकेंगे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है और फिलहाल रुका हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर पारंपरिक अभियानों के लिए भी पर्याप्त गुंजाइश है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को एक गैर-संपर्क युद्ध भी बताया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
बिहार के मुस्लिम वोटरों के हाथ सत्ता की चाबी है या केवल सियासी चालों के मोहरे भर हैं?

बिहार के मुस्लिम वोटरों के हाथ सत्ता की चाबी है या केवल सियासी चालों के मोहरे भर हैं?

राजस्थान के चुरू में भारतीय वायुसेना का ‘जगुआर’ लड़ाकू विमान हुआ क्रैश

राजस्थान के चुरू में भारतीय वायुसेना का 'जगुआर' लड़ाकू विमान हुआ क्रैश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend