ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 81,897 पर बंद, निफ्टी भी 141 अंक लुढ़का

UB India News by UB India News
June 23, 2025
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 23 जून को सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 81,897 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 141 अंक की गिरावट रही, ये 24,972 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट रही। HCL टेक, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर्स 2.3% तक गिरे। ट्रेंट और BEL में 3.4% की तेजी रही।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

निफ्टी के 50 में से 35 शेयर्स गिरकर बंद हुए। NSE के IT इंडेक्स में 1.48%, ऑटो में 0.92% और FMCG में 0.74% की गिरावट रही। मीडिया में 4.39% की तेजी रही। मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी चढ़कर बंद हुए।

ऑयल सप्लाई का सबसे बड़ा रास्ता बंद कर सकता है ईरान

ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। ये खबर से पूरी दुनिया के लिए अहम है, क्योंकि होर्मुज के रास्ते से ही दुनिया का 20-25% कच्चा तेल गुजरता है। ईरान के इस कदम से तेल की कीमत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है।

तेल की कीमत बढ़ने का मतलब है महंगाई बढ़ेगी। इससे तेल आयात करने वाले देशों की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ता है। निवेशकों में डर है कि अगर तेल महंगा हुआ तो कंपनियों की लागत बढ़ेगी, मुनाफा घटेगा। इसलिए बाजार में गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 0.13% नीचे 38,354 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.24% गिरकर 3,014 पर बंद हुए।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.67% गिरकर 23,689 के स्तर पर, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.65% ऊपर 3,382 पर बंद हुए।
  • 20 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 35 अंक चढ़कर 42,206.82 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.51% नीचे 19,447 पर और S&P 500 13 अंक नीचे 5,967.84 पर बंद हुआ।

20 जून को विदेशी निवेशकों ने 7,941 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 20 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 7,940.70 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,049.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
  • जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹3,897.21 करोड़ और घरेलू निवेशकों ने ₹56,786.30 करोड़ की नेट खरीदारी है।
  • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

शुक्रवार को बाजार में 1046 अंक चढ़ा था

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 20 जून को सेंसेक्स 1046 अंक चढ़कर 82,408 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 319 अंक की तेजी रही, ये 25,112 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट रही। एयरटेल, नेस्ले , M&M के शेयरों में 3.2% तक की तेजी रही। मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक में गिरावट रही।

निफ्टी के 50 में से 44 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। NSE के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.11% की तेजी रही। हेल्थकेयर, बैंकिंग, IT, मेटल, मीडिया, फार्मा इंडेक्स 1.6% तक चढ़ा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

Next Post
इजरायल-ईरान युद्ध के बाद अब दुनिया विश्व युद्ध की ओर बढ़ेगी ?

इजरायल-ईरान युद्ध में अरबों डॉलर हर रोज स्वाहा!

मोदी सरकार का अल्पसंख्यकों के कल्याण पर फुल फोकस, 11 सालों में किए कई बड़े बदलाव

मोदी सरकार का अल्पसंख्यकों के कल्याण पर फुल फोकस, 11 सालों में किए कई बड़े बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend