ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहलगाम आतंकवादी हमले में 15 अप्रैल को ही पहुंच गए थे आतंकी !

UB India News by UB India News
May 4, 2025
in अपराध, खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
पहलगाम आतंकवादी हमले में 15 अप्रैल को ही पहुंच गए थे आतंकी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों आतंकवादी हमले देखने को मिला था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। एनआईए के जांच में यह खुलासा हुआ है कि हाशिम मूसा, तल्हा भाई पाकिस्तानी आतंकी, 15 अप्रैल को ही पहलगाम पहुंच गए थे। इस हमले को अंजाम देने में 15 OGW ने मदद की थी। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने जब वारदात को अंजाम दिया, उससे पहले ओवर ग्राउंड वर्कर्स का नेटवर्क तैयार करने में मदद की। जांच में ये पता चला है कि जिन आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया है वो पहले ही 15 अप्रैल को पहलगाम पहुंच गए थे।

जांच में ये बात आई सामने

साथ ही जांच में ये भी सामने आया है कि आतंकवादियों के टारगेट पर पहलगाम के अलावा तीन और स्थान भी थे। सबसे पहले उनकी योजना गुलमर्ग में आतंका मचाने की थी। लेकिन सिक्योरिटी डिप्लॉयमेंट की वजह से आतंकवादियों को साउथ कश्मीर की तरफ रुख करना पड़ा, जहां लश्कर आतंकवादी आदिल ठोकर के साथ मिलकर आतंकवादियों ने वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। जिन तीन आतंकवादियों की पहचान की गई है, उसमें आसिफ फौजी उर्फ हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान, अली भाई उर्फ तल्हा भाई ये दोनों पाकिस्तान के रहने वाले हैं, जबकि आदिल हुसैन थोकर जम्मू कश्मीर का रहने वाला है।

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

15 OGW ने की आतंकवादियों की मदद

जांच में यह बात भी सामने आई है कि हमले से पहले आतंकवादियों ने सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया था। वहीं आतंकवादियों ने कुकरनाग के जंगलों में अपना अस्थायी बेस बनाया था। इस हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा कश्मीर में ही छिपा है। इस हमले को आतंकियों ने अंजाम दिया लेकिन 15 ओजीडब्ल्यू ने आतंकवादियों की मदद की। बता दें कि 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला किया गया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से भारत सरकार और सुरक्षाबलों द्वारा लगातार एक्शन लिया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
‘विदेशी धरती पर देश का अपमान करना राहुल की पुरानी आदत……

राहुल गांधी की पाकिस्तान में बहुत जय जयकार हो रही है............

पाकिस्तान और चीन में है कोई सीक्रेट डील जिसने भारत की टेंशन बढ़ा रही है !

पाकिस्तान और चीन में है कोई सीक्रेट डील जिसने भारत की टेंशन बढ़ा रही है !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend