ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जूते, चप्पल, दुपट्टे, चिप्स के पैकेट…

UB India News by UB India News
February 16, 2025
in TAZA KHABR, परिवहन
0
जूते, चप्पल, दुपट्टे, चिप्स के पैकेट…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बला की चमक उस के चेहरे पे थी, मुझे क्या खबर थी कि मर जाएगा… शायर अहमद मुश्ताक की ये दो लाइनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों से गहरा ताल्लुक रखती हैं। 144 साल बाद प्रयागराज में लगे ‘महाकुंभ’ में स्नान कर अपने और अपनों के लिए ईश्वर का आशीर्वाद लेने की चाह रखने वालों के चेहरे पर चमक और नूर अलग ही होता है। आस्था के सैलाब में डूबकी लगाकर कुछ लोग अपने जीवन के दुख-दर्दों से मुक्ति पाना चाहते थे। लेकिन कभी-कभी नियति को कुछ और ही मंजूर होता है। एक झटके में घर संसार उजड़ जाता है और सपने धरे के धरे रह जाते हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का हादसा इसका ताजा उदाहरण हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूरा रेलवे स्टेशन चीख-पुकार से गूंज रहा है। पूरे देश में मातम पसरा हुआ है।

RELATED POSTS

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का हादसा इसका ताजा उदाहरण हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूरा रेलवे स्टेशन चीख-पुकार से गूंज रहा है। पूरे देश में मातम पसरा हुआ है।
new delhi railway station stampede

उजड़ी जिंदगियों की तस्वीरें डरा रहीं

रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर लोगों के खाने-पीने का समान बिखरा हुआ है। टूटी चप्पल, जूते और महिलाओं के दुपट्टे बता रहे हैं कि हादसे की रात कितनी दर्दनाक थी। भीड़ की शक्ल में आई मौत ने लोगों को खूब डराया, खूब भगाया। कुछ बदनसीब लोगों को मौत अपने साथ ले गई तो कुछ लोग बुरी तरह घायल हो गए। कुछ गायब हो गए। टूटी-फूटी चीजों से अपनों की पहचान करते नजर आ रहे हैं लोग। मजबूरी तो देखिए साहब, अपनों की मौत पर रोएं या जो भीड़ के चलते गायब हैं उन्हें ढूंढे या अस्पताल में भर्ती परिवारवालों के साथ बैठें। ऐसे कई परिवार हैं जो तीन तरफा मुसीबतें से जूझ रहे हैं।

सिस्टम से क्यों ना पूछे सवाल

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत के बाद से ही हादसों का सिलसिला जारी है। कभी प्रयागराज में भगदड़ के चलते लोगों की जान जाती है। कभी प्रयागराज जाने वाले वाहन एक्सीडेंट के शिकार होते हैं और कई लोग सड़क पर ही दम तोड़ देते हैं। लेकिन सरकार हाई लेवल जांच में ही व्यस्त रहती है। हादसे से पहले कोई मजबूत इंतजाम सरकार की तरफ से नहीं किया जाता। अगर इंतजाम किया जाता है तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को टाला जा सकता था। आम लोगों की जिंदगियां सड़कों पर, रेलवे स्टेशनों पर और संगम घाट पर बिखरी रहीं और सिस्टम देखता रहा। इन हादसों पर पूरा देश तो सवाल पूछेगा और सरकार को जवाब देना भी होगा।

new delhi railway station stampede

क्या है मामला?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

हादसे के जख्मों पर मुआवजे का मरहम

भगदड़ की घटना के बाद प्रभावितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है। भारतीय रेलवे ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

by UB India News
July 10, 2026
0

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 10, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

Next Post
खगड़िया से शुरू हुआ NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथा चरण

खगड़िया से शुरू हुआ NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथा चरण

मामला तो सिर्फ बड़ा भाई बने रहने का है…………….

नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा में कई राजनीतिक बिंदु हैं छिपे.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend