ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पर चर्चा का देंगी जवाब…..

UB India News by UB India News
February 12, 2025
in सांसद
0
बजट सत्र के आज तीसरे दिन लोकसभा में जारी है जोरदार हंगामा, महाकुंभ भगदड़ पर चर्चा चाहता हैविपक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सद का बजट सत्र अब तक हंगामेदार रहा है। विपक्ष ने महंगाई, अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीयों समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। इस बीच दिल्ली के चुनावी नतीजे के बाद सरकार ने विपक्ष जमकर खरीखोटी सुनाई। इस बीच आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी।

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने मणिपुर की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में स्थगन नोटिस दिया।
कांग्रेस सांसद विजय कुमार उर्फ विजय वसंत ने सदन में महंगाई पर नियंत्रण के लिए चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव पेश किया।
लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिका से भारतीय नागरिकों के निर्वासन के मुद्दे और इस मामले पर भारत सरकार की प्रतिक्रिया पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
संसद की कार्यवाही शुरू

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में फिलहाल प्रश्नकाल चल रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मालदीव के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। यह प्रतिनिधिमंडल सदन की कार्यवाही देखेगा।

इंजीनियर रशीद को संसद जाते समय नियमित चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जेल में बंद जम्मू कश्मीर के सांसद रशीद इंजीनियर को मौजूद बजट में हिस्सा लेने के लिए दो दिन की अभिरक्षा पैरोल की अनुमति दिए जाने के बाद बारामुला से सांसद को मंगलवार सुबह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पुलिस सुरक्षा में राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। रशीद को अस्पताल से संसद से जाया जाएगा। तिहाड़ जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आतंक के वित्तपोषण के मामले में 2019 से तिहाड़ जेल में बंद रशीद ने लोकसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंतरिम जमानत या अभिरक्षा पैरोल का अनुरोध किया था। रशीद की पैरोल में कुछ शर्तें भी शामिल हैं, जिसमें सेलफोन या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करना या सांसद के तौर पर अपनी सीमित जिम्मेदारी को छोड़कर मीडिया या किसी भी व्यक्ति को संबोधित नहीं करना शामिल है। बारामुला के सांसद पर आरोप है कि उन्होंने जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकी समूहों को वित्तीय मदद दी थी।

महा विकास अघाड़ी के सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन

महा विकास अघाड़ी के सांसदों ने मंगलवार को संसद के मकर द्वार पर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने महाराष्ट्र के सोयाबीन किसानों के समर्थन में ये विरोध प्रदर्शन किया।

रणबीर इलाहाबादिया की टिप्पणी के मामले पर बवाल

यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और संचार और आईटी पर संसदीय समिति का सदस्य होने के नाते मैं इस मामले को समिति के सामने भी उठाऊंगा। ऐसी अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्त दिशा-निर्देश होने चाहिए।

अब संस्कृत, उर्दू समेत छह और भाषाओं में होगा लोकसभा की कार्यवाही का भाषा रूपांतरण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मंगलवार को कहा कि अब संस्कृत, उर्दू तथा मैथिली समेत छह और भाषाओं में सदन की कार्यवाही का भाषा रूपांतरण होगा. सदन की कार्यवाही का भाषा रूपांतरण पहले अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा था. बिड़ला ने कहा कि उनका प्रयास है कि मान्यताप्राप्त सभी 22 भाषाओं में सदन की कार्यवाही का रूपांतरण एक साथ हो.

उन्होंने कहा कि मानव संसाधन की उपलब्धता होने के साथ ही यह सुनिश्चित कर दिया जाएगा. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब बोडो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और उर्दू में सदन की कार्यवाही का रूपांतरण होगा.

उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की संसद ही एकमात्र विधायी संस्था है जहां एकसाथ इतनी भाषाओं में कार्यवाही का रूपांतरण हो रहा है. द्रमुक सांसद दयानिधि मारन ने संस्कृत भाषा में कार्यवाही के रूपांतरण के फैसले पर आपत्ति जताई.

उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़े के मुताबिक देश में सिर्फ 73 हजार लोग संस्कृत बोलते हैं तो फिर करदाताओं के पैसे को क्यों बर्बाद किया जा रहा है. बिड़ला ने उनकी आपत्ति को खारिज करते हुए कहा कि आप किस देश में रह रहे हैं? भारत की मूल भाषा संस्कृत रही है. आपको संस्कृत पर आपत्ति क्यों हुई? हम तो सभी 22 भाषाओं में रूपांतरण की बात कर रहे हैं.

जब लोकसभा अध्यक्ष ने कहा: मैं मछली नहीं खाता, शाकाहारी हूं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी की एक टिप्पणी के जवाब में कहा कि वह मछली नहीं खाते और शाकाहारी हैं. सदन में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछते हुए रूड़ी ने कहा कि देश में 95 करोड़ लोग मछली खाते हैं और एक करोड़ लोग मछली का उत्पादन करते हैं.

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि अध्यक्ष जी, पता नहीं आप मछली खाते हैं या नही. इस पर बिड़ला ने कहा कि मैं नहीं खाता. मैं शाकाहारी हूं. रूड़ी के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पिछले एक दशक में मछली की पैदावार 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है.

क्या सरकार ने बिहार में मछुआरों को खुदरा बाजारों में मछलियों का उचित मूल्य मिले इसकी कोई व्यवस्था की है: राजीव प्रताप रूडी

राजीव प्रताप रूडी ने सवाल किया कि क्या मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत मछली पकड़ने की अवधि के दौरान मछुआरों के परिवारों को प्रदान की गई वित्तीय और पोषण सहायता का राज्यवार और वर्षवार ब्यौरा क्या है, जिसमें बिहार भी शामिल है. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम उठाए हैं कि बिहार में मछुआरों को खुदरा बाजारों में उनकी मछलियों का उचित मूल्य मिले. यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो सरकार द्वारा उक्त मुद्दे के समाधान के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. उन्होंने पूछा कि क्या बिहार में पीएमएमएसवाई के अंतर्गत कोई आदर्श मत्स्य पालन ग्राम परियोजना शुरू की गई है और (ङ) यदि हां, तो बिहार में ऐसी परियोजनाओं का ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो राज्य में ऐसी पहल न होने के क्या कारण हैं?

राष्ट्रीय गठबंधन तभी लागू होता है जब राष्ट्रीय चुनाव होते हैं : कपिल सिब्बल

भारत गठबंधन पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि शरद पवार ने कई बार दोहराया है कि राष्ट्रीय गठबंधन तभी लागू होता है जब राष्ट्रीय चुनाव होते हैं और यह क्षेत्रीय चुनावों में लागू नहीं होता है. हमारे क्षेत्रीय दल राज्य के बाहर भी अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं और राष्ट्रीय दल चाहते हैं कि उनकी पकड़ कम न हो, इसलिए यह चर्चा भारत गठबंधन के सभी सहयोगियों की सहमति से आगे बढ़नी चाहिए…इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत गठबंधन बरकरार रहेगा. हमारे क्षेत्रीय दलों का नेतृत्व संभालने वाले लोग बहुत समझदार लोग हैं और वे जानते हैं कि हम किन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो

केजरीवाल-संजय सिंह पर एक्शन लेगा एंटी-करप्शन ब्यूरो

रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो Youtube से हटा

रणवीर इलाहाबादिया का विवादित वीडियो Youtube से हटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend