ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री – जाट, बनिया, पंजाबी या पूर्वांचली…

UB India News by UB India News
February 11, 2025
in खास खबर, दिल्ली
0
कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री – जाट, बनिया, पंजाबी या पूर्वांचली…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएस संतोष सभी विधायकों के मन की बात सुन रहे हैं। इन सबसे यही चर्चा हो रही है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच भी मंथन हुआ है।

पीएम मोदी का क्या है सीएम चुनने का क्राइटेरिया?

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

किसके नाम पर सबसे ज्यादा विधायकों ने मुहर लगाई और कब तक दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलेगा? बीजेपी से दिल्ली का मुख्यमंत्री जाट होगा, बनिया होगा, पंजाबी होगा, पूर्वांचली होगा या पहाड़ी होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्राइटेरिया क्या होगा? क्या बीजेपी राजस्थान और मध्य प्रदेश की तरह फिर सरप्राइज करेगी।

अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच मंथन

27 साल बाद बंपर जीत के साथ सत्ता में लौटी बीजेपी में मुख्यमंत्री को लेकर मंथन आखिरी दौर में है। मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच बैठक हो चुकी है।  बीजेपी विधायक दल ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर वक्त मांगा है।

सीएम के नाम पर नई दिल्ली सीट का कनेक्शन

दिल्ली में 27 साल से परंपरा रही है कि जो नई दिल्ली सीट जीतेगा वही मुख्यमंत्री बनेगा। 1998 में शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री बनने के साथ ये परंपरा शुरु हुई और केजरीवाल तक चलती रही।  इस बार नई दिल्ली सीट प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराकर जीती है। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री को नहीं पूर्व मुख्यमंत्री को हराया है। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ही आतिशी को मुख्यमंत्री बना दिया था।

मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं ये नेता

दिल्ली में मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा के साथ-साथ विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, शिखा रॉय, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, मोहन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, आशीष सूद और स्मृति ईरानी का भी नाम रेस में चल रहा है। अब सवाल उठता है कि मोदी का मुख्यमंत्री बनाने का क्राइटेरिया क्या होगा?

कहीं महिला तो नहीं होगी दिल्ली की अगली सीएम

ऐसे में चर्चा हो रही है कि सीएम के नाम को लेकर अनुभव को आधार बनाया जाएगा या जाति और इलाके के आधार पर फैसला लिया जाएगा। बीजेपी शासित राज्यों में कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है तो क्या दिल्ली की कमान महिला को सौंपी जाएगी?

जाट फैक्टर का रखा जा सकता है ध्यान

सबसे पहली बात प्रवेश वर्मा और जाट फैक्टर की है। दिल्ली के अलावा हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में जाट फैक्टर बहुत असरदार है। दिल्ली की 13 जाट बाहुल्य सीटों में बीजेपी ने 11 और आम आदमी पार्टी ने 2 सीट जीती हैं ।

यूपी में 2027 में चुनाव होने हैं। हरियाणा और राजस्थान में चुनाव हो चुके हैं। तीनों ही राज्यों में बीजेपी ने जाट मुख्यमंत्री नहीं दिया है।

प्रवेश वर्मा इन कसौटियों पर उतर सकते हैं खरे

तो क्या दिल्ली में बीजेपी जाट मुख्यमंत्री देकर तीनों राज्यों के जाट वोटर्स को संतुष्ट कर सकती है। प्रवेश वर्मा और किन-किन कसौटियों पर खरा उतरते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। वो दो बार लोकसभा के सांसद और दूसरी बार विधायक बने हैं।

पूर्व सीएम के बेटे हैं प्रवेश वर्मा

2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिल्ली के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 5 लाख 78 हजार के अंतर से चुनाव जीता था। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनका संघ से पुराना नाता है। वो अभी 48 साल के हैं, युवाओं से उनका जुड़ाव भी बहुत अच्छा है।

जीत की हैट्रिक लगाने वाले विजेंद्र गुप्ता

मुख्यमंत्री की रेस में रोहिणी से जीत की हैट्रिक लगाने वाले विजेंद्र गुप्ता भी हैं। वीजेंद्र गुप्ता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2015 की केजरीवाल लहर में जब बीजेपी सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई थी, तब भी विजेंद्र गुप्ता जीते थे। 2020 में जब बीजेपी सिर्फ 8 सीट जीत पाई थी तब भी विजेंद्र गुप्ता चुनाव जीते थे। 2025 में भी उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। वो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। दमदार तरीके से केजरीवाल सरकार को घेरते रहे हैं। 2013 में नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव हार गए थे। अगर किसी सॉफ्ट पर्सनालिटी वाले नेता पर बीजेपी दांव खेलती है, तो विजेंद्र गुप्ता भी हो सकते हैं।

पूर्वांचली वोटरों को साधने वाले मनोज तिवारी

दिल्ली में 30 फीसदी पूर्वांचल वोटर हैं, जो 23 विधानसभा सीटों में असर रखते हैं। बीजेपी ने 23 में से 17 सीट जीती हैं। आम आदमी पार्टी को सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी और मोदी के एजेंडे में यमुना को साफ करने का मुद्दा सबसे अहम है। जहां लाखों पूर्वांचली छठ मनाते हैं। इस साल बिहार में भी चुनाव हैं। ऐसे में पूर्वांचल के किसी नेता को बीजेपी आगे कर सकती है।

मनोज तिवारी लगातार 3 बार सांसदी का चुनाव जीते

इनमें दो नाम मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा हो सकते हैं। अनुभव की कसौटी पर मनोज तिवारी लगातार 3 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2024 में बीजेपी ने 6 सांसदों के टिकट काट दिए थे, सिर्फ मनोज तिवारी ही सिटिंग सांसद थे जिन्हें टिकट दिया गया। टीम मोदी के साथ उनकी अच्छी बनती है। वो 2016 से 2020 तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कपिल मिश्रा का भी नाम सीएम की रेस में

जहां तक कपिल मिश्रा का सवाल है, उन्होंने करावल नगर से दूसरी बार चुनाव जीता है। वो लगातार केजरीवाल पर हमलावर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं। यंग वोटर से उनका जुड़ाव बहुत अच्छा है। हालांकि, अनुभव थोड़ा कम है।

सीएम को लेकर पंजाबी वोटर का रखा जा सकता है खयाल

दिल्ली में पंजाबी मतदाताओं के असर वाली करीब 28 सीटें हैं। बीजेपी ने इस बार 23 सीटें जीती हैं। आम आदमी पार्टी को सिर्फ 5 सीटों पर जीत मिली है। 10 परसेंट से ज्यादा सिख मतदाताओं वाली 4 सीटे हैं, जिनमें तीन बीजेपी ने जीती आम आदमी पार्टी केवल एक सीट जीत पाई है।

जनकपुरी से आशीष सूद का भी नाम शामिल

केजरीवाल का भगवंत मान से प्रचार कराना भी उन्हें कोई फायदा नहीं दे पाया। ऐसे में पंजाबी समुदाय से कई चेहरे सीएम की रेस में हैं। इनमें जनकपुरी से चुनाव जीतने वाले आशीष सूद भी हैं। वो पार्टी का प्रमुख पंजाबी चेहरा हैं। इस समय गोवा और जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी हैं। इसके अलावा राजौरी गार्डन से चुनाव जीतने वाले मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी चर्चा में हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा 2 बार जीते चुनाव

मनजिंदर सिंह सिरसा 2 बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। 2017 में उन्होंने उपचुनाव जीता था और 2025 में 1800 वोट से जीत हासिल की है। उनकी ताकत पंजाबी समुदाय में मजबूत पकड़ है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी से पहले अकाली दल में थे।

महिलाओं से सीएम की रेस में 3 नाम

हालांकि, मोदी हमेशा सरप्राइज करते हैं। ऐसे में क्या किसी महिला को भी दिल्ली की कमान सौंपी जा सकती है? महिलाओं ने तीन नाम मुख्यमंत्री की रेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ग्रेटर कैलाश सीट पर सौरभ भारद्वाज को हराने वाली शिखा रॉय और शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता का भी नाम लिया जा रहा है।

महिलाओं से सीएम की रेस में स्मृति ईरानी सबसे आगे

अनुभव में स्मृति ईरानी, शिखा रॉय और रेखा गुप्ता पर बीस बैठती हैं। स्मृति ईरानी मोदी कैबिनेट में रह चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को हराया था। 2014 में हारने के बाद भी उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। 2010 से 2013 तक बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं।

रेखा गुप्ता के नाम पर भी चर्चा

शालीमार बाग सीट पर बीजेपी की रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की कद्दावर नेता बंदना कुमारी को करीब 30 हजार वोटों से हराया है। रेखा गुप्ता की भी चर्चा है लेकिन वो पहली बार विधायक बनी हैं। वो बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

शिखा रॉय पर भी दांव लगा सकती है बीजेपी

ग्रेटर कैलाश की हाईप्रोफाइल सीट पर आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज को हराने वाली शिखा रॉय भी चर्चा में हैं। वो पहली बार विधायक बनी हैं लेकिन उन्होंने केजरीवाल के करीबी सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गज को चित्त कर सनसनी फैला दी है। पार्टी ने उन्हें मेयर चुनाव में भी उतारा था। राजस्थान में बीजेपी ने पहली बार चुनाव जीतने वाले भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या शिखा रॉय भी भजनलाल शर्मा की तरह सरप्राइज कर सकती हैं।

पहाडियों को साधने के लिए मोहन सिंह बिष्ट सीएम भी रेस में

दिल्ली की 35 सीटों पर जहां 15 फीसदी से ज्यादा पहाड़ी मतदाता हैं, उनमें 25 सीट बीजेपी ने जीती हैं। आम आदमी पार्टी को 10 सीट मिली हैं। पहाड़ी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्लिम बाहुल्य मुस्तफाबाद सीट 17 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। रिजल्ट के बाद अमित शाह से उनकी मुलाकात भी हो चुकी है। वो 6 बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। उन्होंने नई सरकार बनने के बाद मुस्तफाबाद का नाम बदलने का ऐलान भी किया है।

13 फरवरी के बाद ही होगा सीएम पद का शपथ

बता दें कि दिल्ली में बीजेपी विधायक दलों की बैठक शुरु हो चुकी है। बैठक में विधायकों के मन की बात टटोली जाएगी। उसका इनपुट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। पार्टी उसी के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी। विधायक भी यही चाहते हैं कि मुख्यमंत्री का चेहरा ऐसा हो, जो वादों पर खरा उतरे। मोदी के विजन और मिशन को पूरा कर सके। दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण 13 फरवरी के बाद होने की संभावना है। तब तक प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ का आतंक, पुलिस के साथ ढा रही कहर

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के 'ऑपरेशन डेविल हंट' का आतंक, पुलिस के साथ ढा रही कहर

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से लगा महा भीषण जाम, गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से लगा महा भीषण जाम, गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend