ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….

UB India News by UB India News
January 11, 2025
in बिहार, सारण
0
सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शह और मात देने की बिसात बिछा दी। और यह मात ऐसा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के होश उड़ाने के लिए काफी है। अब इसे नीतीश कुमार की दूर दृष्टि ही कहेंगे कि बस एक चाल से राजनीति के चाणक्य ने सारण की राजनीति में एक बड़ा और विश्वसनीय वोट लालू प्रसाद यादव की झोली से झटक लिया। क्या हुआ कि सारण की राजनीति में भारी उलटफेर के संकेत मिलने लगे। आइए जानते हैं।

राजद के सशक्त विधायक ने थामा जदयू का दामन

सारण की राजनीति के उथल पुथल करते बनियापुर से राजद के विधायक केदारनाथ सिंह ने जनता दल यू में शामिल होने की घोषणा कर राजद सुप्रीमो लालू यादव को अलविदा कह दिया। यह जानकारी उन्होंने खुद मीडिया को दी। और संकेत देने के स्वर में साफ कहा कि वो महाराजगंज लोकसभा से पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के छोटे भाई है। उनके बड़े भाई जहां भी रहेंगे वो उनके साथ ही राजनीति को आवाज देंगे।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

उनका स्वभाव परिवार के साथ रहने का है और इसलिए साथ रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के पर्याय माने जाते हैं। नीतीश कुमार ने सारण को बहुत कुछ दिया है और आगे भी बहुत कुछ देंगे। इसके पहले पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र और छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने दल बल के साथ पटना जदयू कार्यालय परिसर में जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ही ली थी।

राजपूत मतदाताओं को पक्ष में करने की कवायद

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को देखते राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण की राजनीति में राजपूत मतदाताओं का जदयू के पक्ष में करने की कवायद की है। विधायक केदार प्रसाद सिंह के शामिल होने के बाद पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का परिवार एक हो जाएगा। प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह पहले ही शामिल हो गए। अभी भी बिहार की राजनीति में खास कर राजपूत वोट बैंक पर प्रभुनाथ सिंह का एक प्रभाव है। यह प्रभाव तब ज्यादा हो जाएगा जब प्रभुनाथ सिंह का पूरा परिवार और आनंद मोहन एक प्लेटफार्म पर आ जाएं। इन दोनों परिवार के एक दल में होने से उत्तर बिहार में अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

कुछ तो रही होगी मजबूरियां!

सारण की राजनीति में दखल देने वाले छपरा के पत्रकार विद्याभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि केदार प्रसाद सिंह की मजबूरियां उन्हें जेडीयू में ले गई। एक तो यह कि इन्हें आगामी विधानसभा में टिकट राजद से नहीं मिलेगा। दूसरी बात यह है कि मशरक कांड में आरोपी साबित होने के बाद संभवतः जेल भी हो सकती है। ऐसे में सत्ता पक्ष के साथ खड़ा होने का मतलब साफ है, यानी सत्ता का संरक्षण। शायद कोई राहत की उम्मीद हो। राजनीति की ही बात करें तो अभी एनडीए का हाल काफी सकारात्मक है। इस लिहाज के साथ भी जदयू में जाना इनकी मजबूरी के सिवा और कुछ नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
भारत जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े AI हबों में से एक बनने की दिशा में बढ़ रहा………..

भारत जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े AI हबों में से एक बनने की दिशा में बढ़ रहा...........

प्रगति यात्रा : सीएम नीतीश कुमार आज मधुबनी में विभिन्न योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

प्रगति यात्रा : सीएम नीतीश कुमार आज मधुबनी में विभिन्न योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend