ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पेरिस ओलिंपिक का आज 11वाँ दिन , आज भारत का फुल शेड्यूल…

UB India News by UB India News
August 7, 2024
in खास खबर, खेल
0
पेरिस ओलिंपिक का आज 11वाँ दिन , आज भारत का फुल शेड्यूल…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पेरिस ओलंपिक में पिछले के कई दिनों से भारत की झोली में कोई पदक नहीं आया है। कई खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल तक का सफर पूरा करने के बाद पदक जीतने में असफल रहे। अब तक भारत को केवल 3 मेडल मिला है। ये तीनों मेडल शूटिंग की प्रतियोगिता में जीते हैं। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ में आज जैवलिन थ्रो इवेंट में स्टार नीरज चोपड़ा उतरने वाले हैं। उनसे पहले भाला फेंक में किशोर जेना भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। जबकि रेसलिंग में महिला पहलवान विनेश फोगाट भी अखाड़े में उतरकर देश के लिए पदक जीतने की कोशिश करने वाली हैं। आइए जानते हैं 11वें दिन यानी आज भारत का फुल शेड्यूल…

  • दोपहर 1.30 बजे- टेबल टेनिस में पुरुष टीम अपने प्री क्वार्टर फाइनल में खेलेगी, जिसमें उसकी चीन से टक्कर होगी। भारत के हरमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर कोर्ट में जोर आजमाइश करेंगे।
  • दोपहर 1.50 बजे एथलेटिक्स के मुकाबले में पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन राउंड में किशोर जेना अपनी किस्मत आजमाएंगे।
  • दोपहर 3.20 बजे पुरुषों के भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
  • दोपहर 2.30 बजे रेसलिंग के मुकाबले में महिलाओं की 68 किग्रा रेपचेज में निशा दहिया होंगी।
  • दोपहर 3.00 बजे महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 विनेश फोगाट का भी मुकाबला होगा। अगर क्वालीफाई किया तो सुपर-8 और सेमीफाइनल भी आज ही होगा।
  • दोपहर 2.50 बजे महिलाओं की 400 मीटर (रेपेचेज) में किरण पहल हिस्सा लेने वाली हैं।
  • रात 10.30 बजे हॉकी में पुरुषों का सेमीफाइनल होगा जिसमें भारतीय खिलाड़ी जर्मनी के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए मैदान में होंगे।
  • 06 Aug 2024 02:02 PM (IST)

    किशोर जेना एक्शन में

    भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर किशोर जेना का मुकाबला शुरू हो गया है। किशोर ने पहले थ्रो में 80.73 मीटर दूर भाला फेंका है।

     

  • 06 Aug 2024 01:55 PM (IST)

    दूसरे मैच में भी हार

    टेबल टेनिस में हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की जोड़ी को दूसरे मैच में भी हार मिली है। चीन के लांग मा और वांग चुकिन ने दूसरे गेम में भी 11-3 से जीत दर्ज की।

     

  • RELATED POSTS

    पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

    जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

  • 06 Aug 2024 01:52 PM (IST)

    पहले मुकाबले में भारत की हार

     

    टेबल टेनिस में हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की जोड़ी को चीन के लांग मा और वांग चुकिन के खिलाफ पहला मैच में हार का सामना करना पड़ा। चीन ने पहले मैच में 11-2 से जीत हासिल की है।

     

  • 06 Aug 2024 12:10 PM (IST)

    पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में जोर आजमाएंगे किशोर जेना

     

    एथलेटिक्स मुकाबले में किशोर जेना पुरुष भाला फेंक क्वालीफिकेशन राउंड में उतरने वाले हैं। वह 1.50 बजे अपनी चुनौती पेश करेंगे।

स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, किशोर जेना और रेसलर विनेश फोगाट मंगलवार को पेरिस ओलिंपिक में अपना-अपना अभियान शुरू करेंगे। टोक्यो ओलिंपिक-2020 के गोल्ड मेडलिस्ट चोपड़ा और जेना मेंस जेवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस इवेंट का मेडल मैच 8 अगस्त को होगा।

पेरिस में चल रहे गेम्स के 11वें दिन पहलवान विनेश फोगाट विमेंस 50 kg के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी का सामना करेंगी। सुसाकी आज तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं हारी हैं।

वहीं, भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी से खेलेगी। साथ ही भारतीय मेंस टेबल टेनिस टीम का प्री-क्वार्टर फाइनल से मुकाबला चीन से होगा। भारतीय टीम में अचंता शरथ कमल, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर शामिल हैं।

क्या लगातार दूसरा गोल्ड जीत सकते हैं नीरज चोपड़ा?

140 करोड़ से ज्यादा भारतीय फैंस नीरज से गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर वे गोल्ड जीत लेते हैं, तो ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें जेवलिन थ्रोअर बन जाएंगे। अब तक एरिक लेमिंग ( स्वीडन 1908 और 1912), जोन्नी माइरा ( फिनलैंड 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी ( चेक गणराज्य 1992 और 1996 ) और आंद्रियास टी ( नॉर्वे 2004 और 2008 ) ही लगातार दो ओलिंपिक गोल्ड जीत सके हैं।

  • पहलवान विनेश फोगाट से पदक की उम्मीद

     

    भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के लिए पहला राउंड पार करना ही बेहद कठिन है, लेकिन अगर इस चुनौती को पार कर कर लेती हैं तो भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का पदक पक्का हो सकता है। वह महिलाओं के 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 में उतरेंगी। अगर आज क्वालिफाई किया तो सुपर-8 और सेमीफाइनल भी आज ही होगा। उनका मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

     

  • 06 Aug 2024 11:36 AM (IST)

    पदक तालिका में 60वें स्थान पर भारत

     

    भारत के खिलाड़ी लगातार कई दिनों से पदक जीतने से चूकते जा रहे हैं। फिलहाल निशानेबाजी के 3 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में नीचे खिसकता जा रहा है। फिलहाल वह 60वें स्थान पर पहुंच गया है। पदकों की तालिका में सर्वाधिक 79 पदक जीत कर अमेरिका नंबर 1 पर बना हुआ है और दूसरे नंबर पर चीन है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत दुनिया का नया विकास इंजन बनने के लिए तैयार

RBI की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend