आज पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है, जश्न में डूबे भी क्यों ना भारतीय क्रिकेट टीम ने कमाल जो किया है. दरअसल इंडियन क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप में शानदार जीत हासिल की है. इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है. वहीं पीएम मोदी आज मन की बात को संबोंधित कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद आज पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 111वां एपिसोड आयोजित हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई सरकार के एजेंडे पर चर्चा कर रहे हैं.
इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर भाजपा नेता मन की बात कार्यक्रम सुन रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, बांसुरी स्वराज कर्नाटक संघ सभागार में कार्यक्रम सुन रहे हैं. इससे पहले फरवरी में प्रोग्राम हुआ था. तब PM मोदी ने कहा था कि राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में तीन महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा. पीएम ने कहा था कि मन की बात रुक रहा है, देश की उपलब्धियां नहीं रुक रहीं.
लोकसभा चुनाव पर : मैं देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था।दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें, 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं। मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बधाई देता हूं।
हूल दिवस पर : आज 30 जून का ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन ‘हूल दिवस’ के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का पुरजोर विरोध किया था। वीर सिद्धो-कान्हू ने हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों से 1855 में विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठा लिया था।
पेरिस ओलिंपिक पर : अगले महीने इसी समय तक पेरिस ओलिंपिक शुरू हो जाएंगे। मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देता हूं। इस बार हमारा हैशटैग #Cheer4Bharat है। इसके जरिए हमें अपने खिलाड़ियों को चीयर करना है। टोक्यो की यादें अब तक ताजा हैं। तभी से हमारे खिलाड़ी तैयारियों में जुटे थे। 900 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इस बार कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी।
पर्यावरण दिवस पर : विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया है, इस का नाम है- एक पेड़ मां के नाम। मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। पिछले एक दशक में भारत में सबके प्रयासों से वन क्षेत्र का विस्तार हुआ है। अमृत महोत्सव के दौरान, देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं। अब हमें ऐसे ही मां के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी है।
कुवैत रेडियो के हिन्दी शो पर: कुवैत सरकार ने अपने नेशनल रेडियो पर एक कार्यक्रम शुरू किया है, और वह भी हिन्दी में। कुवैत रेडियो पर हर रविवार को इसका आधे घंटे टेलीकास्ट किया जाता है। इसमें भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। हमारी फिल्में और कला जगत से जुड़ी चर्चाएं वहां भारतीय समुदाय के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।
योग दिवस पर : इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया है। मैं भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में योग कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर साल योग दिवस में नए-नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं।
रेडिया के संस्कृत बुलेटिन की सिल्वर जुबली पर : आज संस्कृत से जुड़ा एक खास अवसर है। आज 30 जून को आकाशवाणी का संस्कृत बुलेटिन अपने प्रसारण के 50 साल पूरे कर रहा है। 50 साल से लगातार इस बुलेटिन ने कितने ही लोगों को संस्कृत से जोड़े रखा है। मैं ऑल इंडिया रेडियो परिवार को बधाई देता हूं। संस्कृत की भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रगति में बड़ी भूमिका रही है। आज के समय की मांग है कि हम संस्कृत को सम्मान भी दें, और उसे अपने जीवन से भी जोड़ें।
अरकू कॉपी पर : भारत के कई प्रोडक्ट्स की दुनिया-भर में बहुत डिमांड है। ऐसा ही प्रोडक्ट है अरकू कॉफी। यह आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में पैदा होती है। ये अपने रिच फ्लेवर-अरोमा के लिए जानी जाती है। अरकू कॉफी की खेती से करीब डेढ़ लाख आदिवासी परिवार जुड़े हुए हैं।
11 विदेशी भाषाओं में भी होता है मन की बात का ब्रॉडकॉस्ट
मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है।
2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।
110वें एपिसोड में PM ने नारी-शक्ति के योगदान पर बात की थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया था। पीएम ने कहा था कि महाकवि भारतियार जी ने कहा है कि विश्व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। आज भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है।
उन्होंने एपिसोड में ड्रोन दीदी से बात की। पीएम ने कहा था कि कुछ साल पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी! लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है।
PM Modi Mann Ki Baat Live: भारत के प्रोडक्ट की दुनिया-भर में बहुत मांग- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “साथियों, भारत के कितने ही प्रोडक्ट हैं जिनकी दुनिया-भर में बहुत मांग है. और जब हम भारत के किसी लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल होते देखते हैं, तो गर्व से भर जाना स्वाभाविक है. ऐसा ही एक प्रोडक्ट अरकू कॉफी है.”
PM Modi Mann Ki Baat Live: ओलंपिक में खिलाड़ियों को चीयर करना
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “साथियों, पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी. और हां.. इस बार हमारा हैशटैग #Cheer4Bharat है. इस हैशटैग के जरिए हमें अपने खिलाड़ियों को चीयर करना है… उनका उत्साह बढ़ाते रहना है. तो मोमेंटम को बनाए रखिए… आपका ये मोमेंटम… भारत का मैजिक दुनिया को दिखाने में मदद करेगा.”
PM Modi Mann Ki Baat Live: भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि “‘मन की बात’ में आज मैं आपको एक खास तरह के छातों के बारे में बताना चाहता हूं. ये छाते तैयार होते हैं हमारे केरला में. मेरे प्यारे देशवासियो, अगले महीने इस समय तक पेरिश शुरू हो चुके होंगे. मुझे विश्वास है कि आप सब भी पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का इंतजार कर रहे होंगे. मैं भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. हम सबके मन में टोक्यो ओलंपिक की यादें अब भी ताजा हैं. टोक्यो में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था.”
PM Modi Mann Ki Baat Live: एक पेड़ मां के नाम… PM मोदी की लोगों की खास अपील
पीएम मोदी ने आगे कहा ‘मेरे प्यारे साथियों, अगर मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे – “माँ”, हम सबके जीवन में ‘माँ’ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है. “मैंने सभी देशवासियों से, दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर, या उनके नाम पर, एक पेड़ जरूर लगाएं.” मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही होगा, धरती मां की भी रक्षा होगी.“
PM Modi Mann Ki Baat Live: 30 जून का ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण- PM मोदी
PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आगे कहा कि ‘मन की बात’ रेडियो प्रोग्राम भले ही कुछ महीने बंद रहा हो, लेकिन, ‘मन की बात’ का जो स्पिरिट है देश में, समाज में, हर दिन अच्छे काम, निस्वार्थ भावना से किए गए काम, समाज पर पॉजिटिव असर डालने वाले काम – निरंतर चलते रहें हैं. साथियों, मैं आज देशवासियों को धन्यवाद भी करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है. आज 30 जून का ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन ‘हूल दिवस’ के रूप में मनाते हैं.’
PM Modi Mann Ki baat Live: आप लोगों ने मुझे लाखों संदेश भेजे- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा आज से फिर, एक बार, हम, ‘मन की बात’ में ऐसे देशवासियों की चर्चा करेंगे जो अपने कामों से समाज में, देश में, बदलाव ला रहे हैं. हम चर्चा करेंगे, हमारी, समृद्ध संस्कृति की, गौरवशाली इतिहास की, और, विकसित भारत के प्रयास की. साथियो, फरवरी से लेकर अब तक, जब भी, महीने का आखिरी रविवार आने को होता था, तब मुझे आपसे इस संवाद की बहुत कमी महसूस होती थी. लेकिन मुझे ये देखकर बहुत अच्छा भी लगा कि इन महीनों में आप लोगों ने मुझे लाखों संदेश भेजे.
PM Modi Mann Ki baat Live: ‘वो दिन आ ही गया…’ मन की बात में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा ‘आज वो दिन आ ही गया जिसका हम सभी फरवरी से इंतज़ार कर रहे थे. मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से एक बार फिर आपके बीच, अपने परिवारजनों के बीच आया हूं.’
PM Modi Mann Ki baat Live: रेडियो शो का उद्देश्य भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ना है
3 अक्टूबर 2014 को लॉन्च किए गए मन की बात का उद्देश्य भारतीय समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ना है, जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं. अब से बस थोड़ी देर में पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
PM Modi Mann Ki baat Live: पीएम मोदी ने मन की बात सुनने के लिए लोगों को किया आमंत्रित
पीएम मोदी ने इससे पहले X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘आप सभी को इस महीने के #MannKiBaat कार्यक्रम को सुबह 11 बजे सुनने के लिए आमंत्रित करता हूं. इस माध्यम पर वापस आकर, समाज की भलाई के लिए सामूहिक प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए खुशी हो रही है.’
PM Modi Mann Ki baat Live: PM मोदी ने टीम इंडिया को किया फोन, T20 विश्व कप में जीत पर दी बधाई
टी-20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की तारीफ की.
PM Modi Mann Ki baat Live: PM मोदी ने मांगे थे सुझाव
इससे पहले 18 जून को, पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि मन की बात 30 जून को फिर से शुरू होगा. उन्होंने लोगों से अपने रेडियो प्रसारण के लिए MyGov ओपन फोरम, NaMo ऐप या 1800 11 7800 पर रिकॉर्ड संदेश द्वारा अपने विचार और इनपुट साझा करने का भी आह्वान किया.
PM Modi Mann Ki baat Live: आखिरी बार 25 फरवरी को पीएम मोदी ने की थी मन की बात
प्रधानमंत्री मोदी का मासिक ‘मन की बात’ प्रसारण आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित किया गया था, जिसके बाद लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसे रोक दिया गया था.
PM Modi Mann Ki baat Live: चार महीने बाद पीएम मोदी करेंगे मन की बात
गभग चार महीने बाद पीएम मोदी एक बार फिर से मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे. बता दें कि मन की बात रेडियो प्रोग्राम के जरिए पीएम मोदी देश के लोगों से महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं.







