ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के दोनों सदनों में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा , NEET पेपर लीक मामले पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, सदन 12 बजे तक स्थगित

UB India News by UB India News
June 29, 2024
in सांसद
0
संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के दोनों सदनों में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। सरकार की ओर से राज्यसभा में सुधांशु त्रिवेदी तो लोकसभा में अनुराग ठाकुर चर्चा की शुरुआत करेंगे। वहीं इंडिया ब्लाक के सांसद आज दोनों सदनों में पेपरलीक पर चर्चा की मांग कर सकते हैं। खबर है कि अगर विपक्ष ने चर्चा के दौरान पेपर लीक का मुद्दा उठयाा तो हस्तक्षेप करते हुए केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पेपरलीक पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

LIVE UPDATES : PARLIAMENT SESSION

राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

नीट पेपर लीक मामले पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों के साथ नीट पेपर लीक मुद्दा उठाया और कहा कि इस मामले पर चर्चा होनी चाहिए।

लोकसभा में राहुल गांधी ने कही ये बात

 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में एनईईटी का मुद्दा उठाया और विपक्षी सांसदों के साथ मांग की कि इस मामले पर चर्चा की जाए। स्पीकर ओम बिरला ने जोर देकर कहा कि पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इसे एक महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हैं। इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों का सम्मान करने के लिए हम आज एनईईटी पर चर्चा करेंगे।

पेपर लीक मामले पर लोकसभा में हंगामा

नीट पेपर लीक मामले पर लोकसभा में विपक्ष हंगामा कर रहा है। विपक्ष तुरंत चर्चा की मांग कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि नीट मुद्दे को हम अहम मानते हैं। छात्रों के भविष्य के लिए हम सदन में चर्चा कराना चाहते हैं।

NEET मुद्दे पर विपक्ष करना चाहता है सदन में चर्चाः राहुल

 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि कल सभी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई और इस बात पर सर्वसम्मति थी कि आज हम NEET मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। सदन में NEET पर चर्चा होनी चाहिए। सदन में मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि यह युवाओं का मुद्दा है और इस पर उचित चर्चा होनी चाहिए और यह सम्मानजनक चर्चा होनी चाहिए। आप भी इस चर्चा में शामिल हों युवाओं का मामला है। संसद से यह संदेश जाना चाहिए कि भारत सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों के बारे में बात कर रहे हैं।

कई सांसदों ने दिया नोटिस

  कांग्रेस के कई सांसदों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ‘‘नाकामी’’ के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद के दोनों सदन में नोटिस दिए हैं। पार्टी के राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन और रंजीत रंजन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिए हैं। हुसैन ने अपने नोटिस में कहा कि सदन में आज के लिए सूचीबद्ध सभी कामकाज को स्थगित कर, नीट-यूजी और यूजीसी-नेट सहित विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने और एनटीए की ‘‘नाकामी’’ पर चर्चा कराई जाए। लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य मणिकम टैगोर ने इस विषय पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन का नोटिस दिया है।

संसद के दोनों सदनों में आज हंगामा के आसार

18वीं लोकसभा के सत्र के पांचवें दिन और पहले कार्य दिवस पर विपक्ष ने बैटिंग करने के लिए पिच पूरी तरह से तैयार कर ली है. आज दोनों सदनों में विपक्षी गठबंधन NEET परीक्षा में हुए घोटाले के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा. यानी आज ये तय है कि संसद भवन के दोनों सदनों में विपक्ष NEET को लेकर सरकार से कई सवाल पूछने की तैयारी कर चुका है. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि NEET को लेकर सभी विपक्षी नेता दोनों सदनों में एकमत होंगे.

दोनों सदनों में आज विपक्ष की तैयारी

इस बैठक के दौरान उन्होंने अपनी राय जाहिर कि नीट पेपर लीक की घटनाएं बेहद गंभीर मुद्दा हैं क्योंकि ये देश के लाखों युवाओं के भविष्य का सवाल है. ऐसे में विपक्षी नेताओं का कर्तव्य है कि वे आज सदन में सरकार की इस बड़ी विफलता को उजागर करें. सत्र के दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक के साथ-साथ बेरोजगारी, महंगाई और राज्यों के वित्तीय अधिकारों के साथ-साथ संघीय ढांचे पर हमला, राजनीतिक प्रतिशोध के लिए सीबीआई-ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग जैसे छह अन्य मुद्दे भी आज सदन में एक साथ होकर उठाएगा.

आज सदन में होगा गहमगहमी

सूत्रों के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के आवास पर हुई बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को NEET मुद्दे से बच निकलने की इजाजत नहीं दी जा सकती क्योंकि हमारे देश के लाखों युवाओं के भविष्य के सवाल हैं. इस मुद्दे पर इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दल भी एक साथ सहमत हुए हैं. ऐसे में आज दोनों सदनों के बीच हंगामा देखने को मिल सकता है और विपक्ष का रुख थोड़ा अलग देखने को मिल सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
गाजा में मची तबाही के बाद बच्चों का है सबसे बुरा हाल , 68 बच्चों को इलाज के लिए मिस्र और अन्य देशों में भेजा गया

गाजा में मची तबाही के बाद बच्चों का है सबसे बुरा हाल , 68 बच्चों को इलाज के लिए मिस्र और अन्य देशों में भेजा गया

दिल्लीवालों को राहत के साथ-साथ आफत ,बारिश ने 88 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड, IMD का अलर्ट है डराने वाला

दिल्लीवालों को राहत के साथ-साथ आफत ,बारिश ने 88 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड, IMD का अलर्ट है डराने वाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend