ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आजादी के बाद पहली बार लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा, एनडीए से ओम बिरला तो विपक्ष ने के. सुरेश को बनाया उम्मीदवार

UB India News by UB India News
June 26, 2024
in खास खबर
0
लोकसभा में आज दिल्ली सर्विस बिल पर चर्चा : अमित शाह का तंज केजरीवाल सरकार का मकसद सेवा करना नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यानी सोमवार को लोकसभा में 280 सांसदों ने शपथ ली थी। आज दूसरे दिन बाकी बचे हुए 264 सांसद लोकसभा के सदस्य के पद की शपथ ले रहे हैं। 18वीं लोकसभा के नए अध्यक्ष पर पद को लेकर नया ट्विस्ट आया है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए अब विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर पद पर अपना उम्मीदवार उतारा है। केरल के कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने विपक्ष की तरफ से स्पीकर के पद पर अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। अब उनका मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला से होगा। कांग्रेस ने सरकार पर डिप्टी स्पीकर को लेकर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया, इसके थोड़ी देर बाद स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया।

NDA-इंडिया में आर-पार

कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा, उन्होंने सरकार पर डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया। बता दें कि भारत के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

स्पीकर की कुर्सी पर नजर आएंगे ओम बिरला?

18वीं लोकसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चेहरा करीब करीब क्लीयर हो गया है। एक बार फिर ओम बिरला स्पीकर की कुर्सी पर नजर आएंगे। राजस्थान के कोटा से लगातार थर्ड टर्म से सांसद हैं। 2019 में पहली बार इन्हें स्पीकर बनाया गया.. और अब दूसरी बार ये पद संभालेंगे। वहीं बात करें के सुरेश की तो वो केरल के मावेलिकारा से सांसद हैं। वह 8वीं बार सांसद चुने गए हैं और लोकसभा सदस्य के तौर सबसे ज्यादा अनुभव रखते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए राजनाथ ने विपक्षी नेताओं से की मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रयासों के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विपक्षी दलों से संपर्क किया. इस महत्वपूर्ण संसदीय पद के लिए राजग उम्मीदवार मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेगा. सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने आम सहमति बनाने के प्रयासों के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन सहित अन्य विपक्षी नेताओं से बात की. उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन दाखिल किया जा सकता है, लेकिन यह विपक्ष के रुख सहित विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगा.

लोकसभा स्पीकर पद पर सर्वसम्मति के लिए राजनाथ संभाल चुके हैं कमान

लोकसभा स्पीकर के पद पर सर्वसम्मति से चुनाव के लिए रक्षा मंत्री तमाम विपक्षी दलों से बातचीत कर रहे हैं. इस काम में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजूजू भी राजनाथ सिंह का साथ दे रहे हैं. एनडीए की कोशिश यही है कि किसी तरह सर्वसम्मति से बिना चुनाव के स्पीकर पद पर फैसला हो जाए. यही वजह है कि कल यानी सोमवार को राजनाथ सिंह ने इंडिया गठबंधन के नेताओं से बातचीत की थी. अगर ऐसा नहीं होता है तो एनडीए की ओर से ओम बिरला लोकसभा स्पीकर पद के लिए कैंडिडेट होंगे.

 

डिप्टी स्पीकर बन सकते हैं के. सुरेश !

अगर विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद मिलता है तो INDIA ब्लॉक के नेता के. सुरेश के नाम पर सहमति जता सकते हैं। सांसद के रूप में के.सुरेश का लंबा कार्यकाल है। वह काफी सीनियर नेता भी हैं।

TDP और JDU के निर्णय पर संजय सिंह ने खड़े किए सवाल

स्पीकर को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘मेरी राय में ये NDA और INDIA गठबंधन दोनों के लिए चिंता का विषय है। आज TDP और JDU को शायद ये बात समझ में ना आ रही हो। लेकिन इसी बीजेपी ने 6-7 राज्यों में सरकारें गिराईं हैं। TDP के 6 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल कर लिए गए। इसके बाद भी अगर NDA के सहयोगी बीजेपी का स्पीकर बनने देते हैं तो उसका परिणाम समझ जा सकता है।’

स्पीकर पर क्या निर्णय लेता है INDIA ब्लॉक- पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राजनाथ सिंह अगर स्पीकर पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे है तो ठीक हैं। देखते हैं इंडिया ब्लॉक के नेता इस पर क्या निर्णय लेते हैं? इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि पहले देखा गया है कि जो स्पीकर बीजेपी के बने थे। वो लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं कर रहे थे। पीएमओ और गृह मंत्रालय से स्पीकर न चले ऐसा स्पीकर होना चाहिए।

डिप्टी स्पीकर की मांग कर रही कांग्रेस

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि स्पीकर के लिए लगातार बीजेपी मंथन कर रही है। हमारी पार्टी डिप्टी स्पीकर की मांग कर रही है। देखते हैं एनडीए किसे उम्मीदवार उतारती है। कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार के लिए निर्णय लेगी, जो भी निर्णय होगा। हम सब साथ रहेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज फिर SC में सुनवाई

अरविंद केजरीवाल को मिल जाएगी जमानत? दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर 2.30 बजे सुनाएगा फैसला

नीट पेपर लीक मामलाः संजीव मुखिया की होगी गिरफ्तारी या मिलेगी राहत, हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई

नीट पेपर लीक मामलाः संजीव मुखिया की होगी गिरफ्तारी या मिलेगी राहत, हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend