ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

18वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र आज से शुरू ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में दिलाई पथ

UB India News by UB India News
June 25, 2024
in सांसद
0
18वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र आज से शुरू ,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में  दिलाई पथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

18वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र सोमवार से शुरू चुका है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई है। कुछ ही देर में प्रोटेम स्पीकर भर्तहरि महताब लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेने के बाद उनके मंत्रिपरिषद के नेता और बाकी सांसद भी शपथ लेंगे।

18वीं लोकसभा का आज सत्र शुरू होने वाला है. 18वीं लोकसभा का सत्र आज शुरू होने वाला है. BJP के भर्तृहरि महताब ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. अब इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे, इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. बता दें कि भाजपा नेता और सात बार से सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति के बाद पैदा हुए विवाद का असर सत्र पर भी पड़ने की संभावना है. विपक्ष ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है, जिसका आरोप है कि सरकार ने इस पद के लिए कांग्रेस सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश के दावे को नजरअंदाज किया है.

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

वहीं NEET धांधली में लगातार एक्शन हो रहा है. विवादों में घिरने के बाद सरकार इस मामले पर एक्टिव नजर आ रही है. पेपर लीक मामले में अब तक लगभग 30 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है. राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता इस मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो भारत के लिए आज अहम दिन है. अब तक अजेय रही भारतीय टीम का मुकाबला आज रात 8 बजे ऑस्ट्रेलिय से होने वाला है. इंडिया सुपर 8 के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से टकराने वाली है. बता दें कि टीम इंडिया लगातार 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है.

वहीं दबंग स्टार सोनाक्षी सिन्‍हा ने एक्टर जहीर इकबाल के साथ कल शादी रचाई. कभी परिवार वालों की नाराजगी तो कभी धर्म की दीवार को लेकर उठने वाली अफवाहों के बीच फाइनली दोनों एक-दुजे के हो चुके हैं. दोनों न किसी हिंदू रिती-रिवाजों और न ही किसी इस्लामिक उसूलों के तहत शादी कि बल्कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की है.

आज का दिन संसदीय लोकतंत्र में गौरवशाली -PM मोदी

संसद सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया के सामने संबोधन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में आज का दिन गौरवशाली दिन है। आजादी के बाद पहली बार, शपथ ग्रहण समारोह हमारे अपने नए संसद भवन में हो रहा है। यह पुराने संसद भवन में होता था। इस महत्वपूर्ण दिन पर वह सभी नव-निर्वाचित सांसदों का हार्दिक स्वागत करते हैं और उन्हें बधाई देकर शुभकामनाएं भी देते हैं।

पीएम मोदी ने इमरजेंसी को बताया कलंक का दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि कल 25 जून है। 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर लगे उस कलंक के 50 साल पूरे हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह से नकार दिया गया था, संविधान के हर हिस्से की धज्जियां उड़ा दी गई थीं। देश को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबा दिया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि अपने संविधान की रक्षा करते हुए, भारत के लोकतंत्र के लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए, देशवासी संकल्प लेंगे कि भारत में दोबारा कोई ऐसा करने की हिम्मत न कर सके जो 50 साल पहले किया गया था। हम एक जीवंत लोकतंत्र का संकल्प लेंगे। हम भारत के संविधान के निर्देशों के अनुसार सामान्य मानवी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
संसद सत्र से पहले पीएम मोदी के संबोधन , सरकार तीन गुना ज्यादा मेहनत करेगी और तीन गुना नतीजे लाकर रहेगी……..

संसद सत्र से पहले पीएम मोदी के संबोधन , सरकार तीन गुना ज्यादा मेहनत करेगी और तीन गुना नतीजे लाकर रहेगी........

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज फिर SC में सुनवाई

जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend