ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी के सबसे मजबूत सहयोगी दल के नेता चंद्रबाबू बने सीएम……..

UB India News by UB India News
June 14, 2024
in खास खबर, प्रदेश, ब्लॉग
0
बीजेपी के सबसे मजबूत सहयोगी दल के नेता चंद्रबाबू बने सीएम……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलुगु देशम पार्टी के चीफ चंद्रबाबू नायडू ने आज विजयवाड़ा के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में कई हजार लोगों की उपस्थिति में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रबाबू नायडु से गले मिल कर उन्हें बधाई दी। समारोह में दक्षिण में लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, राम चरण, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी और मोहन बाबू, भारत  पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन्ना, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडु उपस्थित थे। रायपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने नायडू को पद और गोपनीयता का शपथ दिलाई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आना था, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ सके। चंद्रबाबू नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले वह दो बार अविभाजित आंध्र प्रदेश के सीएम थे, और एक बार विभाजित आंध्र प्रदेश के सीएम बने थे।

नायडू के अलावा TDP, जनसेना और बीजेपी के 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने नायडू के फौरन बाद शपथ ली। इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि आंध्र प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी, जो कि चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार हैं, को लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है, परन्तु अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चुनावों से पहले आंध्र प्रदेश में बीजेपी के सामने दो विकल्प थे, बीजेपी या तो चंद्रबाबू नायडू के साथ जाए या जगन मोहन रेड्डी के साथ मिलकर चुनाव लड़े। बीजेपी के अंदर कई नेता चाहते हैं थे कि बीजेपी को जगन मोहन के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री का अपना आकलन था कि आंध्र में इस बार चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। उसके बाद आंध्र प्रदेश में NDA के गठन में पवन कल्याण ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जो नतीजा निकला वो सबके सामने है। आज आंध्र के अलावा टीडीपी केंद्र सरकार में भी बीजेपी का सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी दल है। उसके पास लोकसभा में 16 सांसद हैं।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

ओडिशा में पहली बीजेपी सरकार

ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनेगी और उसके मुख्यमंत्री होंगे, आदिवासी नेता मोहन चरण माझी। मुख्यमंत्री के अलावा दो उपमुख्यमंत्री – प्रभाती परिडा और कनकवर्धन सिंहदेव भी बुधवार को अन्य मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। भुवनेश्वर के जनता मैदान में होने वाले इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और 9 राज्यों के मुख्य़मंत्री उपस्थित रहेंगे।  मोहन चरण माझी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। 52 साल के मोहन माझी एक गरीब परिवार में जन्मे, उनके पिता चौकीदार थे, मोहन माझी ने सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरु किया, बाद में वह सरपंच बने और अब तक चार बार विधायक बन चुके हैं।

मोहन माझी पिछली विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। इस बार चुनाव में मोहन माझी ने क्योंझर सीट पर बीजू जनता दल की मीना मांझी को सत्तासी हजार वोट के मार्जिन से हराकर चुनाव जीता था। इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 147 सदस्यों वाली विधानसभा में 78 सीटें मिली हैं, वहीं, पिछले 24 साल से सरकार चला रहे बीजू जनता दल को 51 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। 24 साल के बाद ओडिशा में सरकार बदली है। 5 बार मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। उनके चुनाव हारने की वजह उनके निजी सचिव रह चुके वी.के. पंडियन का पार्टी में दखलअंदाजी को बताया जा रहा है। आरोप है कि चुनावों के पहले BJD के नेता पंडियन की वजह से न तो नवीन पटनायक से मिल पाते थे, न बात कर पाते थे। कैंपेन में भी नवीन बाबू के साथ सिर्फ पंडियन ही दिखाई देते थे। पंडियन को नवीन पटनायक का उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाने लगा। बीजेपी ने इसे ओड़िया अस्मिता के मुद्दे से जोड़ दिया और ये कैंपेन किया कि उड़ीसा को कोई तमिल बाबू नहीं चलाएगा और बीजेपी का ये कैंपेन गेमचेंजर साबित हुआ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
अमेरिका को हराकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया , सूर्या और शिवम ने भारत को दिलाई जीत

अमेरिका को हराकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया , सूर्या और शिवम ने भारत को दिलाई जीत

पटना समेत 7 जिलों में रेड..13 में ऑरेंज अलर्ट

पटना समेत 7 जिलों में रेड..13 में ऑरेंज अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend