ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नई सुरक्षा में भी लग गई सेंध…. कासिम, मोनिस और शोएब ने एंट्री करते वक्‍त क‍िया था ये बड़ा ‘खेल’

UB India News by UB India News
June 8, 2024
in अपराध, खास खबर
0
नई सुरक्षा में भी लग गई सेंध…. कासिम, मोनिस और शोएब ने एंट्री करते वक्‍त क‍िया था ये बड़ा ‘खेल’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की संसद में एक बार फिर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई. इस मामले में तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों ने एक ही आधार कार्ड का उपयोग करके संसद भवन में एंट्री ली थी. सूत्रों के मुताबिक 4 जून को आईजी-3 गेट के माध्यम से जिसमें मोनिस और कासिम ने व्यक्तिगत फोटो के साथ एक ही आधार कार्ड नंबर-763767140501 नंबर दिखाया गया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने साजिश के तहत ये जाली दस्तावेज तैयार किए और उन्हें असली के रूप में इस्तेमाल किया. संसद की सुरक्षा टीम ने जब इनके दस्तावेज चेक किए तो एक ही आधार नंबर अलग अलग लोगों की फोटो मिली जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

इस तरीके से संसद में घुसने की हुई थी कोशिश
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि इनकी पहचान कासिम, मोनिस और शोएब के रूप में हुई है. तीनों पर जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. 4 जून को CISF ने तीन मजदूरों को पकड़ा गया जिसके बाद उन्हें पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया. सूत्रों के मुताबिक 4 मई दोपहर 1:30 मिनट पर गेट नंबर 3 से खुद को फर्जी आधार कार्ड के ज़रिए घुसने की कोशिश की गई.

पिछले साल भी हुई थी संसद की सुरक्षा में चूक

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब संसद की सुरक्षा में इस तरह की सेंध मारी की कोशिश की गए हो. इससे पहले पिछले साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था. जब पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था. दरअसल, पिछले साल 13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए. उसके बाद दोनों ने केन के जरिए सदन में धुआं फैला दिया था.

इस दौरान नीलम आजाद और शिंदे ने संसद परिसर में नारेबाजी की. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके नाम मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे, नीलम, ललित झा और महेश कुमावत हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस मामले में कल यानी गुरुवार (6 जून) को ही सभी छह आरोपियों पर सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post
आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी NDA, सांसदों की बैठक शुरू; नरेंद्र मोदी के नाम पर लगेगी मुहर

आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी NDA, सांसदों की बैठक शुरू; नरेंद्र मोदी के नाम पर लगेगी मुहर

भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

सेंसेक्स में करीब 1400 अंकों की तेजी:निफ्टी में भी 400 अंक की बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend