ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला

UB India News by UB India News
May 31, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में आज यानी 30 मई को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसलकर 74,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 22,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये लगातार चौथा दिन है जब शेयर बाजार में गिरावट है। आज मेटल, IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा स्टील के शेयर में 3.85% से की गिरावट देखने को मिल रही है।

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

बाजार में पहले से गिरावट के संकेत

गुरुवार को बाजार में कारोबार शुरू होने के पहले से ही इस बात के संकेत मिल रहे थे कि आज भी बाजार गिरावट के साथ ओपन हो सकता है.  अनुमान के मुताबिक ही बाजार की ओपनिंग हुई. बाजार खुलने से पहले गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा करीब 70 अंक नीचे 22,660 अंक के पास ट्रेड कर रहा था. प्री-ओपन सेशन में बीएसई सेंसेक्स में 275 अंक तक की गिरावट देखने को मिली. जबकि निफ्टी लगभग 90 अंक का नुकसान दर्ज किया गया.

इस सप्ताह लगातार चार दिनों से गिरावट

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत से ही बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. बुधवार को घरेलू बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. तब बीएसई सेंसेक्स 667.55 अंक यानी 0.89 फीसदी टूटकर 74,502.90 अंक पर बंद हुआ. जबकि ये कुछ दिन पहले ही 76,009.68 अंक के नए ऑल टाइम हाई लेवल से से 15 सौ अंक से ज्यादा नीचे आ गया है. एनएसई निफ्टी कल 183.45 अंक यानी 0.80 प्रतिशत गिरकर 22,704.70 अंक पर खुला.

क्या है शेयर बाजार में हाल

बाजार की शुरुआत में ज्यादातर बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली. सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स के सिर्फ 6 शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए. जबकि 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. इसमें टाटा स्टील सबसे ज्यादा करीब ढाई फीसदी के नुकसान के साथ कारोबार करता दिखा.  जबकि पावरग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन जैसे शेयर भी 1-1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर एसबीआई सबसे ज्यादा 1.15 फीसदी के लाभ के साथ कारोबार करता दिखा. इसके अलावा कोटक बैंक में भी एक प्रतिशत की गिरावट दिखाई दी.

इनोवा कैपटैब का मुनाफा 66% बढ़ा
इनोवा कैपटैब ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना तिमाही आधार (YoY) पर 66% बढ़कर 28.72 करोड़ रुपए रहा। पिछले वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में ये 17.25 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं चौथी तिमाही में कंपनी की आय 262.63 करोड़ रुपए रही। पिछले वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में ये 240.95 करोड़ रुपए रही थी। कंपनी के शेयर में आज 1% से ज्यादा की तेजी है।

अमेरिकी बाजार में गिरावट
बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस 1.06% गिरकर 38,441.54 पर बंद हुआ। वहीं S&P 0.74% और नैस्डेक 0.58% गिरकर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजार में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है।

कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 29 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 667 अंक फिसलकर 74,502 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही। ये 22,704 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
अग्निबाण सॉर्टेड को सफलतापूर्वक किया गया लॉन्च, इसरो ने स्टार्टअप कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस को दी बधाई

अग्निबाण सॉर्टेड को सफलतापूर्वक किया गया लॉन्च, इसरो ने स्टार्टअप कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस को दी बधाई

शाखाओं में जिनकी वर्ल्ड व्यू बनती है, वो गांधी जी को नहीं समझ सकते ………..

शाखाओं में जिनकी वर्ल्ड व्यू बनती है, वो गांधी जी को नहीं समझ सकते ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend